कारगिल युद्ध क्यों हुआ, जानें क्या है इसके पीछे का इतिहास?

1 minute read
Kargil Vijya Diwas

हर साल कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है और देश के लिए कुर्बानी देने वाले जवानों का बलिदान याद किया जाता है, लेकिन कारगिल युद्ध क्यों हुआ था और क्या वजह थी, जिससे हमारे 500 से अधिक जवान शहीद हो गए थे। इस ब्लॉग में हम कारगिल युद्ध क्यों हुआ के बारे में विस्तृत जानेंगे।

कारगिल युद्ध क्यों हुआ?

पाकिस्तान ने 1999 में योजनाबद्ध तरीके से इसमें घुसपैठ कराई और इस एलओसी को बदलने की कोशिश की और सर्दी में पाकिस्तानी सैनिकों ने चुपके से घुसपैठ करके प्रमुख चोटियों पर कब्जा कर लिया था। चरवाहों ने पाकिस्तानी सैनिकों और घुसपैठियों को वहां देखा और भारतीय सेना को इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद भारतीय सेना ने घुसपैठियों से अपनी जमीन को खाली कराने के लिए ‘ऑपरेश विजय’ चलाया और 60 दिन से ज्यादा लड़ाई चली थी।

यह भी पढ़ें- कौन थे वो गौरवशाली कारगिल युद्ध के परमवीर चक्र विजेता, जिंहोने देश के लिए की थी अपनी जान कुर्बान

कारगिल युद्ध कितने दिन चला था?

कारगिल का युद्ध 84 दिनों तक चला था, जोकि 8 मई, 1999 को शुरू हुआ और 26 जुलाई 1999 को भारत की जीत के साथ समाप्त हो गया था। कारगिल युद्ध जम्मू-कश्मीर के कारगिल जिले में लड़ा गया था, जहाँ पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर ली थी। भारतीय सेना ने वीरतापूर्वक लड़ाई लड़ी और कठिन परिस्थितियों में भी दुश्मनों को खदेड़कर निकाल दिया।इस युद्ध में भारत के कई जवान शहीद हो गए थे। कारगिल यह युद्ध भारत के वीर सैनिकों की बहादुरी और कुर्बानी का प्रतीक है।

8 मई को शुरू हुआ था कारगिल युद्ध

इस युद्ध में भारी मात्रा में रॉकेट और बमों का प्रयोग किया गया था और यह युद्ध भारत ने अपने दम पर जीता था। इस युद्ध में भारत के सभी जवान लड़े थे। 8 मई को कारगिल युद्ध शुरू होने के बाद 11 मई से भारतीय वायुसेना की टुकड़ी ने इंडियन आर्मी की मदद शुरू की थी और इस युद्ध में वायुसेना के करीब 300 विमान उड़ान भरते थे।

यह भी पढ़ें- कारगिल विजय दिवस कब मनाया जाता है?

26 जुलाई को आखिरी चोटी पर पाई थी जीत 

2 महीने से ज्यादा चले इस युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को मारकर भगाया था और 26 जुलाई को आखिरी चोटी पर भी जीत पाई। इसी दिन को अब ‘कारगिल विजय दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इस युद्ध में भारत के सबसे ज्यादा युवा ऑफिसर्स और जवानों ने अपनी कुर्बानी दी थी और हम हर साल अपने वीर जवानों की शौर्यता को नमन करते हैं। 

Faq


कारगिल युद्ध के हीरो कौन है?

शहीद विक्रम बत्रा थे।


कारगिल युद्ध के समय आर्मी जनरल कौन थे?

जनरल वेद प्रकाश मलिक।


कारगिल युद्ध के समय में प्रधानमंत्री कौन थे?

प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थे।

कारगिल युद्ध का कोड नाम क्या था?

ऑपरेशन विजय था।

कारगिल का प्रथम युद्ध कब हुआ?

03 मई, 1999.

सम्बंधित आर्टिकल्स 

कारगिल युद्ध के शहीदों की सूचीकारगिल विजय दिवस कब मनाया जाता है?
कारगिल युद्ध कितने दिन चला था?कारगिल युद्ध के परमवीर चक्र विजेता
कारगिल युद्ध कब हुआ था?इतिहास में क्यों खास है 26 जुलाई का दिन
कारगिल युद्ध क्यों हुआकारगिल युद्ध की पूरी कहानी
कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना की शौर्य गाथाक्या 20 साल बाद भारतीय सेना को कारगिल युद्ध से सीख मिली है?
कारगिल युद्ध के दौरान भारत के राष्ट्रपति कौन थे?कारगिल विजय दिवस पर निबंध
कारगिल विजय दिवस पर भाषण कारगिल विजय दिवस पर कविता
कारगिल विजय दिवस पर कोट्स 

आशा करते हैं कि आपको इस ब्लाॅग में कारगिल युद्ध क्यों हुआ के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। कारगिल दिवस के अन्य ब्लाॅग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*