बीटेक प्लास्टिक इंजीनियरिंग क्या है और कैसे करें?

1 minute read
62 views
बीटेक प्लास्टिक इंजीनियरिंग

प्लास्टिक ने मनुष्य के जीवन जीने के तरीके को बदल दिया है। प्लास्टिक उन उत्पादों में है जिनका हम हर दिन उपयोग करते हैं। प्लास्टिक की इन उपयोगिताओं के अलावा इनके अत्यधिक उत्पादन से उपजी पर्यावरणीय समस्याएं भी किसी से छिपी नहीं हैं। ऐसे में इनके सफल उत्पादन और पुनर्निर्माण के लिए स्किल्ड प्रोफेशनल्स का होना बेहद ज़रूरी है। इसके लिए एक सही शिक्षा का मिलना ज़रूरी है। इस क्षेत्र की अच्छी शिक्षा के लिए बीटेक प्लास्टिक इंजीनियरिंग कोर्स काफ़ी लोकप्रिय है, जिसे प्लास्टिक के नियमित उपयोग, रीसाइक्लिंग और उचित उत्पादन की अवधारणाओं को भावी युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। आइए इस ब्लॉग में बीटेक प्लास्टिक इंजीनियरिंग के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कोर्स बीटेक प्लास्टिक इंजीनियरिंग
फुल फॉर्म बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी इन प्लास्टिक इंजीनियरिंग
लेवल अंडरग्रेजुएट
अवधि 4 साल
योग्यता 10+2 + एंट्रेंस एग्ज़ाम 
परीक्षा का प्रकार वार्षिक 
प्रवेश प्रक्रिया प्रवेश परीक्षा पर आधारित
कोर्स के बाद जॉब ऑप्शन इनमें प्लास्टिक इंजीनियर, मैकेनिकल डिज़ाइन इंजीनियर आदि।
औसत सालाना सैलरी 1-7 लाख/वर्ष 
This Blog Includes:
  1. बीटेक प्लास्टिक इंजीनियरिंग क्या है?
  2. बीटेक प्लास्टिक इंजीनियरिंग को क्यों चुनें?
  3. बीटेक प्लास्टिक इंजीनियरिंग के लिए स्किल्स
  4. बीटेक प्लास्टिक इंजीनियरिंग सिलेबस
  5. बीटेक प्लास्टिक इंजीनियरिंग के लिए विश्व के शीर्ष विश्वविद्यालय
  6. बीटेक प्लास्टिक इंजीनियरिंग के लिए भारत के शीर्ष विश्वविद्यालय
  7. बीटेक प्लास्टिक इंजीनियरिंग के लिए योग्यता
  8. आवेदन प्रक्रिया
    1. विदेश में आवेदन प्रक्रिया
    2. आवश्यक दस्तावेज़
    3. भारतीय विश्वविद्यालयों में आवेदन प्रक्रिया
  9. आवश्यक दस्तावेज़
  10. प्रवेश परीक्षाएं
  11. बीटेक प्लास्टिक इंजीनियरिंग बेस्ट बुक्स
  12. बीटेक प्लास्टिक इंजीनियरिंग के बाद करियर 
    1. टॉप रिक्रूटर कंपनियां
  13. बीटेक प्लास्टिक इंजीनियरिंग के बाद वेतन
  14. FAQs

बीटेक प्लास्टिक इंजीनियरिंग क्या है?

प्लास्टिक इंजीनियरिंग में बीटेक 4 साल की अवधि का बैचलर्स कोर्स है। इस कोर्स को प्लास्टिक इंजीनियरिंग के विशेष कॉन्सेप्ट्स को व्यक्त करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें प्लास्टिक प्रोसेसिंग, प्लास्टिक और सिंथेटिक मटेरियल मैन्युफैक्चरिंग, प्लास्टिक स्टोरेज साइंस, सिंथेटिक मटेरियल डेवलपमेंट आदि जैसे विषय शामिल हैं। कोर्स के अंतर्गत, छात्रों को प्रमुख निर्माण स्थलों में साइट ट्रेनिंग के लिए भी ले जाया जाता है और मोल्डिंग विधियों और मिश्रण तैयार करने और गुणवत्ता का उपयोग करने पर प्रशिक्षण दिया जाता है।

बीटेक प्लास्टिक इंजीनियरिंग को क्यों चुनें?

इस कोर्स को चुनने के कुछ कारण नीचे दिए गए हैं–

  • जैसा कि आप जानते हैं, लगभग सभी सामान किसी न किसी तरह से प्लास्टिक से संबंधित होते हैं, इसलिए यह परम सत्य है कि प्लास्टिक एक्सपर्ट्स की आवश्यकता है।
  • सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों में, प्लास्टिक टेक्नोलॉजिस्ट और एक्सपर्ट्स की बहुत मांग है।
  • आमतौर पर, यह कोर्स गवर्नमेंट कॉलेजों द्वारा प्रदान किया जाता है, इसलिए अन्य स्ट्रीम की तुलना में प्लेसमेंट के अवसर अच्छे हैं।
  • प्लास्टिक इंजीनियरिंग में बीटेक करने वाले छात्रों के लिए पॉलीमर टेक्नोलॉजी, ऑयल और नेचुरल गैस, टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी, पेट्रोकेमिकल, थर्मल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिसिटी, टेलीकम्युनिकेशन आदि के क्षेत्रों में अच्छा स्कोप है।

बीटेक प्लास्टिक इंजीनियरिंग के लिए स्किल्स

बीटेक प्लास्टिक इंजीनियरिंग के लिए कुछ ज़रूरी स्किल्स नीचे दी गई हैं-

  • टीम वर्क
  • कम्युनिकेशन स्किल्स
  • एनालिटिकल स्किल्स
  • प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स
  • टाइम मैनेजमेंट
  • अंडर प्रेशर काम करने की क्षमता 

बीटेक प्लास्टिक इंजीनियरिंग सिलेबस

बीटेक प्लास्टिक इंजीनियरिंग में शामिल विषयों की लिस्ट नीचे दी गई है-

सेमेस्टर I सेमेस्टर II 
इंजीनियरिंग मैथमैटिक्स I इंजीनियरिंग मैथमैटिक्स I
इनॉर्गेनिक केमिस्ट्री एनालिटिकल केमिस्ट्री
ऑर्गेनिक केमिस्ट्री I ऑर्गेनिक केमिस्ट्री III 
इंजीनियरिंग फिजिक्स I इंजीनियरिंग फिजिक्स II 
ऑर्गेनिक केमिस्ट्री II  मटेरियल एंड एनर्जी बैलेंस कैलकुलेशन 
ऑर्गेनिक केमिस्ट्री लेबोरेट्री  इंजीनियरिंग अप्लीकेशन ऑफ कंप्यूटर्स
इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री लेबोरेट्री  ऑर्गेनिक केमिस्ट्री लेबोरेट्री 
सेमेस्टर III  सेमेस्टर IV 
इंजीनियरिंग मैकेनिक्स एंड स्ट्रेंथ ऑफ मटेरियल  ट्रांसपोर्ट फेनोमिना 
इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग पॉलिमर साइंस एंड टेक्नोलॉजी III 
फिजिकल केमिस्ट्री  थर्मोप्लास्टिक पॉलिमर टेक्नोलॉजी I
पॉलिमर साइंस एंड टेक्नोलॉजी I  टेक्नोलॉजी ऑफ थर्मोसेट पॉलिमर I
पॉलिमर साइंस एंड टेक्नोलॉजी II  कलर फिजिक्स एंड कलर हार्मनी 
मटेरियल टेक्नोलॉजी एनालिसिस एंड कैरेक्टराइजेशन ऑफ रॉ मैटेरियल्स एंड पॉलिमर्स II 
फिजिकल केमिस्ट्री लेबोरेट्री  सिंथेसिस एंड कैरेक्टराइजेशन ऑफ रेजिन एंड पॉलीमर्स II 
इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग लेबोरेट्री  कलर फिजिक्स 
सेमेस्टर V सेमेस्टर VI 
केमिकल इंजीनियरिंग ऑपरेशन  न्यूमेरिकल मेथड्स 
केमिकल इंजीनियरिंग रिएक्शन पॉलिमर रियोलॉजी 
थर्मोप्लास्टिक पॉलिमर II  पॉलिमराइजेशन इंजीनियरिंग 
थर्मोप्लास्टिक पॉलिमर III  प्लास्टिक मैटेरियल्स एंड एप्लीकेशंस Ii
टेक्नोलॉजी ऑफ थर्मोसेट पॉलिमर II  सीएडी, सीएम, सीएई फॉर प्लास्टिक इंजीनियरिंग 
टेक्नोलॉजी ऑफ थर्मोसेट पॉलिमर III  प्लास्टिक प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी II 
सेमेस्टर VII  सेमेस्टर VIII 
टेक्नोलॉजी ऑफ सर्फेस प्लास्टिक  माइन वेंटिलेशन 
ग्राउंड कंट्रोल एंड मैकेनिज्म ऑफ़ रॉक्स  टेक्नोलॉजी ऑफ अंडरग्राउंड कोल एंड मेटल प्लास्टिक 
प्रोजेक्ट  प्रोजेक्ट 
सेमिनार  सेमिनार 
एक्सपेरिमेंट एक्सपेरिमेंट

बीटेक प्लास्टिक इंजीनियरिंग के लिए विश्व के शीर्ष विश्वविद्यालय

यहां हमने बीटेक प्लास्टिक इंजीनियरिंग के लिए विश्व के शीर्ष विश्वविद्यालयों की लिस्ट दी है-

बीटेक प्लास्टिक इंजीनियरिंग के लिए भारत के शीर्ष विश्वविद्यालय

बीटेक प्लास्टिक इंजीनियरिंग के लिए भारत के शीर्ष विश्वविद्यालयों की लिस्ट नीचे दी गई है-

  • एमिटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, नोएडा
  • सभी आईआईटी
  • लखनऊ इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, लखनऊ
  • इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, ऊना
  • रूंगटा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, भिलाई
  • मेडी-कैप्स विश्वविद्यालय, इंदौर
  • विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी, जयपुर
  • दिल्ली यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, नई दिल्ली

बीटेक प्लास्टिक इंजीनियरिंग के लिए योग्यता

विभिन्न कॉलेजों के लिए योग्यताएं अलग अलग हो सकती हैं। बीटेक प्लास्टिक इंजीनियरिंग के लिए आवश्यक सामान्य योग्यता इस प्रकार है:

  • उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल या बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए।
  • विश्वविद्यालयों के लिए आवश्यक है कि छात्र ने विज्ञान, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान सब्जेक्ट से पढ़ाई की हो।
  • इसमें अधिकतर विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा के माध्यम से एडमिशन देते हैं। वहीं कहीं मेरिट के आधार पर भी प्रवेश दिया जा सकता है। 
  • JEE Mains, JEE Advanced, IMU CET आदि देश की कुछ प्रमुख प्रवेश परीक्षाएं हैं।
  • आयु सीमा 17 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • विदेश की यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए, उम्मीदवार से SAT या ACT स्कोर की मांग की जाती है। 
  • अंग्रेजी प्रोफिशिएंसी के प्रमाण के रूप में IELTS या TOEFL या PTE आदि के टेस्ट स्कोर जरूरी होते हैं।
  • विदेश में इन आवश्यकताओं के अलावा भी LOR, SOP, CV/Resume, पोर्टफोलियो आदि की भी आवश्यकता होती है।

आवेदन प्रक्रिया

बीटेक प्लास्टिक इंजीनियरिंग के लिए भारत और विदेशी विश्वविद्यालयों में आवेदन प्रक्रिया के बारे में नीचे बताया गया है-

विदेश में आवेदन प्रक्रिया

विदेश के विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • आपकी आवेदन प्रक्रिया का फर्स्ट स्टेप सही कोर्स और यूनिवर्सिटी का चुनाव है। 
  • कोर्स और यूनिवर्सिटी के चुनाव के बाद उस कोर्स के लिए उस यूनिवर्सिटी की पात्रता मानदंड के बारे में रिसर्च करें। 
  • आवश्यक टेस्ट स्कोर और दस्तावेज एकत्र करें।
  • यूनिवर्सिटी की साइट पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भरें या फिर आप Leverage Edu एक्सपर्ट्स की भी सहायता ले सकते हैं।
  • ऑफर की प्रतीक्षा करें और सिलेक्ट होने पर इंटरव्यू की तैयारी करें। 
  • इंटरव्यू राउंड क्लियर होने के बाद आवश्यक ट्यूशन शुल्क का भुगतान करें और स्कॉलरशिप, छात्रवीजा, एजुकेशन लोन और छात्रावास के लिए आवेदन करें।

एक आकर्षक SOP लिखने से लेकर वीजा एप्लिकेशन तक, कंप्लीट एप्लिकेशन प्रोसेस में मदद के लिए आप Leverage Edu एक्सपर्ट्स की सहायता ले सकते हैं। 

आवश्यक दस्तावेज़

कुछ जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट नीचे दी गई है-

क्या आप विदेश में पढ़ने के लिए एजुकेशन लोन की तलाश में हैं, तो आज ही Leverage Finance का लाभ उठाएं और अपने कोर्स और विश्वविद्यालय के आधार पर एजुकेशन लोन पाएं।

भारतीय विश्वविद्यालयों में आवेदन प्रक्रिया

भारत के विश्वविद्यालयों में आवेदन प्रक्रिया, इस प्रकार है:

  1. सबसे पहले अपनी चुनी हुई यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट में जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  2. यूनिवर्सिटी की वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक यूजर नेम और पासवर्ड प्राप्त होगा।
  3. फिर वेबसाइट में साइन इन के बाद अपने चुने हुए कोर्स का चयन करें जिसे आप करना चाहते हैं।
  4. अब शैक्षिक योग्यता, वर्ग आदि के साथ आवेदन फॉर्म भरें।
  5. इसके बाद आवेदन फॉर्म जमा करें और आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  6. यदि एडमिशन, प्रवेश परीक्षा पर आधारित है तो पहले प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करें और फिर रिजल्ट के बाद काउंसलिंग की प्रतीक्षा करें। प्रवेश परीक्षा के अंको के आधार पर आपका चयन किया जाएगा और लिस्ट जारी की जाएगी।

आवश्यक दस्तावेज़

कुछ जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट नीचे दी गई है–

  • आपकी दसवीं या बारहवीं की परीक्षा की मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट
  • जन्म तिथि का प्रूफ
  • विद्यालय छोड़ने का सर्टिफिकेट
  • ट्रांसफर सर्टिफिकेट
  • डोमिसाइल सर्टिफिकेट/रेजिडेंशियल प्रूफ या सर्टिफिकेट
  • प्रॉवीजनल सर्टिफिकेट
  • करैक्टर सर्टिफिकेट
  • SC/ST/OBC सर्टिफिकेट
  • विकलांगता का प्रमाण (यदि कोई हो)
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट

प्रवेश परीक्षाएं

प्लास्टिक इंजीनियरिंग के लिए कुछ एंट्रेंस एग्ज़ाम नीचे तालिका में दिए गए है–

SAT  KCET
JEE Mains JEE Advanced
UPSEE IMU CET
Assam CEE BITSAT

बीटेक प्लास्टिक इंजीनियरिंग बेस्ट बुक्स

बीटेक प्लास्टिक इंजीनियरिंग का अध्ययन करते समय जिन महत्वपूर्ण पुस्तकों का अध्ययन किया जा सकता है वे हैं-

बुक  राइटर  लिंक 
Plastic Engineering  आर जे क्रॉफर्ड  यहां से खरीदें
Modern Plastic Handbook  चार्ल्स ए हार्पर  यहां से खरीदें
Plastic: The Making of a Synthetic Century  स्टीफेन फेनीचेल  यहां से खरीदें
Applied Plastics Engineering Handbook मेयर कुट्ज  यहां से खरीदें
Rubber Toughened Engineering Plastics ए ए कॉलियर  यहां से खरीदें

बीटेक प्लास्टिक इंजीनियरिंग के बाद करियर 

बीटेक प्लास्टिक इंजीनियरिंग डिग्री होल्डर इस कोर्स के पूरा होने पर नौकरी करना पसंद कर सकते हैं या उच्च अध्ययन के लिए भी जा सकते हैं। बीटेक प्लास्टिक इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी करने पर शिक्षा के सबसे लोकप्रिय विकल्प इस प्रकार हैं:

  • एमटेक: यदि कोई शिक्षा के उसी क्षेत्र में अध्ययन करना चाहता है, तो पसंद का पहला कोर्स एमटेक प्लास्टिक इंजीनियरिंग है। यह दो साल का कोर्स है और पात्रता मानदंड में प्लास्टिक इंजीनियरिंग में बीई या बीटेक होना शामिल है। यह सबसे लोकप्रिय मास्टर्स इंजीनियरिंग कोर्सेज में से एक है।
  • एमबीए: बड़ी संख्या में इंजीनियरिंग ग्रैजुएट्स पीजीडीएम या एमबीए कोर्स का चयन करते हैं। प्रवेश राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दिए जाते हैं। पसंद की विशेषज्ञता में एमबीए के साथ बीटेक की डिग्री होना बेहद फायदेमंद है और कई आर्गेनाइजेशन एक्टिव रूप से ऐसे उम्मीदवारों की तलाश करते हैं।
  • प्रतियोगी परीक्षाएं: एक अन्य मार्ग जिसे ग्रेजुएट्स, चुन सकते हैं, वह है प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना। सरकारी क्षेत्र के संगठनों में नौकरी के अवसरों के लिए होने वाली परीक्षाएं सबसे लोकप्रिय हैं। 

टॉप रिक्रूटर कंपनियां

बीटेक प्लास्टिक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स को नौकरी प्रदान करने वाली कुछ प्रमुख रिक्रूटर कंपनियां हैं-

  • Singapore Plastic Recycle Company
  • Schneider Electric
  • Siemens AG
  • Ministry of Petroleum, Oil and Natural Gas Commission (ONGC) 

बीटेक प्लास्टिक इंजीनियरिंग के बाद वेतन

बीटेक प्लास्टिक इंजीनियरिंग के बाद कुछ प्रमुख जॉब प्रोफाइल्स और Payscale के अनुसार उनका वेतन नीचे दिया गया है-

जॉब प्रोफाइल्स औसत सालाना सैलरी (INR)
प्लास्टिक इंजीनियर  5-7 लाख 
डिज़ाइन टेक्नीशियन  2-5 लाख 
मोल्ड मेकर  2-4 लाख 
मोल्ड डिज़ाइनर  3-5 लाख 

FAQs

बीटेक प्लास्टिक इंजीनियरिंग क्या है?

प्लास्टिक इंजीनियरिंग में बीटेक एक बैचलर्स डिग्री कोर्स है। इस कोर्स को प्लास्टिक इंजीनियरिंग के विशेष कॉन्सेप्ट्स को व्यक्त करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें प्लास्टिक प्रोसेसिंग, प्लास्टिक और सिंथेटिक मटेरियल मैन्युफैक्चरिंग, प्लास्टिक स्टोरेज साइंस, सिंथेटिक मटेरियल डेवलपमेंट आदि जैसे विषय शामिल हैं। 

बीटेक प्लास्टिक इंजीनियरिंग कोर्स की अवधि क्या है?

यह 4 साल की अवधि का कोर्स है।

क्या बीटेक प्लास्टिक इंजीनियरिंग सरल है?

अब यह तो आपके ऊपर निर्भर करता है कि यह आपके लिए सरल है या नहीं। हालांकि कई छात्रों ने माना है कि अन्य इंजीनियरिंग स्ट्रीम की तुलना में इस कोर्स का अध्ययन करना आसान है।

बीटेक प्लास्टिक इंजीनियरिंग कोर्स के लिए योग्यता क्या है?

10+2 में आपके कम से कम 50% अंक होने चाहिए, साथ ही 10+2 में आपका मुख्य विषय PCM होना चाहिए।

बीटेक प्लास्टिक इंजीनियरिंग के बाद क्या करें?

यदि आप शिक्षा के उसी क्षेत्र में अध्ययन करना चाहता है, तो पसंद का पहला कार्यक्रम एमटेक प्लास्टिक इंजीनियरिंग है। यह सबसे लोकप्रिय मास्टर्स इंजीनियरिंग कार्यक्रमों में से एक है। इसके अलावा आप प्लास्टिक इंजीनियर, डिज़ाइन टेक्नीशियन, मोल्ड मेकर, मोल्ड डिज़ाइनर आदि में से एक जॉब प्रोफाइल के अंतर्गत प्रारंभिक स्तर की नौकरी भी कर सकते हैं।

हम आशा करते हैं कि इस ब्लॉग ने आपको BTech प्लास्टिक इंजीनियरिंग से जुड़ी सारी जानकारी दी होगी। यदि आप बीटेक प्लास्टिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई विदेश से करने की इच्छा रखते हैं, तो बेहतरीन मार्गदर्शन के लिए आज ही 1800 572 000 पर कॉल करें और Leverage Edu एक्सपर्ट्स के साथ 30 मिनट का फ्री सेशन बुक कीजिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

15,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert