इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कैसे करें?

1 minute read

केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग आदि कोर्सेज में एडमिशन लेने के लिए राष्ट्रीय और विश्वविद्यालय स्तरीय कुछ खास इंजीनियरिंग ऐंट्रेंस एग्जाम को पास करना आवश्यक है। इन Engineering Exams के द्वारा आप कई तरह के इंजीनियरिंग कोर्स में दाख़िला ले सकते हैं जैसे बी टेक, एम टेक या बीई। आपके कोर्स और यूनिवर्सिटी के चुनाव के अनुसार एंट्री लेवल की परीक्षा में अंतर आ सकता है। यदि आप भी इंजीनियरिंग करने रहे हैं, तो इन एग्ज़ाम जानकारी जरूर होनी चाहिए। Engineering Exams के बारे में विस्तार से जानने के लिए यह ब्लॉग पूरा पढ़ें।

इंजीनियरिंग एग्ज़ाम कैलेंडर 2023

अकादमिक वर्ष 2023 शुरू होने वाला है और इस सत्र के लिए होने वाली कुछ प्रसिद्ध इंजीनियरिंग एंट्रेंस परीक्षओं की तारीख और एप्लीकेशन की अंतिम तिथि नीचे ही हुई है-

परीक्षाएप्लीकेशन पीरियडपरीक्षा की तारीख
JEE mains 2022 नवंबर से जनवरी 2021सत्र 2 (जुलाई) – 21, 22, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29 और 30 जुलाई 2022
JEE Advance 2022 7 से 12 अगस्त 202228 अगस्त 2022
AEEE 2022 फेज 1- जून 10, 2022
फेज 2 – जुलाई 25, 2022
फेज 1: जून 17 से जून 19 2022
फेज 2: जुलाई 29 से जुलाई 31, 2022
IPU CET 2023 मार्च 2023 अप्रैल 2023
LPU NEST 2021फेज 1- जुलाई 2023
फेज 2- अगस्त 2023
फेज 1- जुलाई 2023
फेज 2- अगस्त 2023
IIT JAM 2023 7 सितंबर से 11 अक्टूबर 2022 12 फरवरी 2023
PESSAT 2023 जुलाई 2023 घोषित किया जायेगा
UPESET 2023 सितंबर 2022 से मई 2023 मई 2023
SRMJEEE 2023 अक्टूबर 2022 फेज 1: जनवरी 2023
फेज 2: अप्रैल 2023
GITAM GAT 2023 घोषित किया जायेगाघोषित किया जायेगा
VITEEE 2023 जून 2023 जून 2023 से जुलाई 2023
KIITEE 2023 दिसंबर 2022 04 फरवरी 2023-06-फरवरी 2023 (पहला चरण), 14 अप्रैल 2023-16 अप्रैल 2023 (दूसरा चरण), 14 मई 2023-16 मई 2023 (तीसरा चरण), 14 जून 2023-16 जून 2023 (चौथा चरण)
WBJEE 2023 दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 अप्रैल 2023
AME CET 2023 नवंबर 2022घोषित किया जायेगा
JEST 2023 जनवरी 2021अप्रैल 2023
BITSAT 2023 जुलाई 2023 जुलाई 2023
COMEDK 2023 जनवरी से अप्रैल 2023 जून 2023

JEE Mains (ज्वाएंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन)

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनडीए) द्वारा संचालित की जाने वाली ये परीक्षा भारत की सबसे प्रसिद्ध इंजीनियरिंग एंट्रेंस परीक्षाओं में से एक है। देश के अग्रणी इंजीनियरिंग संस्थानों तक पहुंचाने वाली ये परीक्षा साल में दो बार होती है, जनवरी और अप्रैल माह में। BTech और बी आर्क (बैचलर ऑफ आर्कीटेक्चर) के उम्मीदवारों के लिए ये एक कॉमन परीक्षा है जिसके माध्यम से दोनों पाठ्यक्रमों में दाख़िला लिया जा सकता है। ये कंप्यूटर द्वारा ली जाने वाली परीक्षा है जिसमें बहुविकल्पी सवाल (एमसीक्यू) होते हैं जिन्हें परीक्षार्थियों को तीन घंटों के भीतर हल करना होता है। इस परीक्षा में अच्छे अंक पाने के बाद आप आईआईटी और एन आईटी जैसे बड़े संस्थानों का हिस्सा बन सकते हैं।

JEE Advance (ज्वाएंट एंट्रेंस एग्जाम)

अगर आप भारत के सबसे प्रसिद्ध संस्थान जैसे आईआईटी से क्वालिटी एजुकेशन लेना चाहते हैं, तो जेईई एडवांस आपको यहां तक पहुंचाने का अंतिम चरण है। भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाने वाली ये परीक्षा सात जोनल आईआईटी द्वारा संचालित की जाती है। जेईई मेन्स और जेईई एडवांस के अंकों को मिलाकर प्राप्त अंक ही ये तय करता है कि आपको आईआईटी के अलग अलग प्रोग्राम में दाख़िला मिल सकता है या नहीं। इस परीक्षा का कोई तय प्रारूप नहीं है इसलिए अगर आप इस इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होना चाहते हैं तो पिछले वर्षों में हुई परीक्षाओं के पत्रों द्वारा तैयारी कर सकते हैं।

bitset (बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस एडमिशन टेस्ट)

बिट्सेट विश्वविद्यालय स्तरीय इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम है जिसे उत्तीर्ण कर आप अपने मन चाहे संस्थान बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (बिट्स) में दाख़िला पा सकते हैं। परीक्षा का मकसद तमाम विषय जैसे फ़िज़िक्स, केमेस्ट्री, अंग्रेजी, लॉजिकल रीजनिंग में उम्मीदवारों का ज्ञान आंक ना है। इस कंप्यूटर आधारित परीक्षा का कंबाइन स्कोर आपको देश के नामी और बेहतरीन इंजीनिरिंग कॉलेज का हिस्सा बना सकता है।

VITEEE (वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम)

वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वी आईटी) की तमाम इंजीनियरिंग शाखाओं में दाख़िला लेने के लिए इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम की लंबी फ़ेहरिस्त में से आपको वीआईटीईईई में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। ये एक विश्वविद्यालय स्तरीय परीक्षा है जहां आपका आकलन फ़िज़िक्स, अंग्रेजी, केमेस्ट्री, ऐप्टीट्यूड, मैक्स या बॉयोलॉजी विषयों में आपके प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है। इस परीक्षा में बेहतरीन अंकों से पास होने के बाद उम्मीदवार वेल्लोर, चेन्नई, भोपाल या अमरावती कैंपस में दाख़िला ले सकते हैं। परीक्षा में उम्मीदवारों से 125 सवाल पूछे जाते हैं जिन्हें ढाई घंटों में हल करना होता है। इस परीक्षा में अंक पाना थोड़ा सरल है क्योंकि यहां गलत जवाब की नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाती।

SRMJEEE (श्री रामास्वामी मेमोरियल ज्वाएंट ऐंट्रेंस एग्जाम)

क्या आप एसआरएम विश्वविद्यालय की देश भर में स्थापित शाखाओं में से एक का हिस्सा बनना चाहते हैं? इस नामी विश्वविद्यालय में दाख़िला पाने के लिए आपको एसआरएमजेईईई को पास करना जरूरी है। हर साल ये परीक्षा विश्वविद्यालय द्वारा संचालित की जाती है जिसके जरिए कई इंजीनियरिंग के प्रकार के कोर्स के स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए काबिल उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। इस इंजनियरिंग  एंट्रेस एग्जाम में 105 बहुविकल्पी सवाल पूछे जाते हैं जिसे हल करने का समय 150 मिनट होता है।

सबसे ज़्यादा तनख्वाह वाली सरकारी नौकरियाँ

COMEDK UGET

सीओएमईडीके यूजीईटी राज्य स्तरीय एंट्रेस एग्जाम है जिसे पास करके आप उन तमाम इंजीनियरिंग संस्थानों में दाख़िला पा सकेंगे जो सीओएमईडीके से संबद्ध हैं। जो उम्मीदवार कर्नाटक में इंजीनियरिंग या मेडिकल के पाठ्यक्रम में दाख़िला चाहते हैं वो ये परीक्षा दे सकते हैं। अन्य इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम की तरह से ये परीक्षा भी कंप्यूटर पर होती है जिसमें फ़िज़िक्स, केमेस्ट्री, मैथ्स विषयों में 180 सवाल होते हैं। सवाल हल करने का समय तीन घंटा होता है।

ऊपर वर्णित एंट्रेंस परीक्षाओं के अलावा भी कुछ इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम हैं जिन्हें पास कर आप अच्छे संस्थान में दाख़िला पा सकते हैं।

  • AMUEEE
  • Amity JEE
  • BVP CET Engineering
  • KIITEE
  • LPU NEST
  • MHT CET
  • IPU CET
  • WIT Darbhanga Entrance Exam

KIITEE (कलिंग औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान)

KIITEE को कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी द्वारा प्रशासित किया जाता है। संस्थान के चार वर्षीय बी.टेक कोर्स में प्रवेश के लिए योग्य आवेदकों का चयन करने के लिए प्रतिवर्ष परीक्षा आयोजित की जाती है। KIITEE तीन वर्गों के साथ एक ऑनलाइन परीक्षा है: फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित। प्रवेश पाने के लिए आवेदकों को आवश्यक अंक प्राप्त करने होंगे। KIITEE आवेदकों के लिए लगभग 60 परीक्षा केंद्र उपलब्ध हैं।

AMUEEE (अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय)

AMUEEE बी.टेक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एक विश्वविद्यालय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। प्रवेश परीक्षा में पात्र आवेदकों को उनकी योग्यता और रैंक के आधार पर प्रवेश दिया जाता है। AMUEEE तीन घंटे तक चलता है और इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित के 150 प्रश्न होते हैं। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकृति के हैं।

इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्ज़ाम के लिए योग्यता

निम्नलिखित मानदंड निर्धारित करते हैं कि कोई छात्र बीटेक कोर्स के लिए योग्य है या नहीं।

  • उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त शैक्षिक बोर्ड, जैसे सीबीएसई, आईसीएसई, या अन्य से 10 + 2 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • उम्मीदवारों के पास फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित में कम से कम 60 प्रतिशत औसत होना चाहिए।
  • जो छात्र SC/ST से हैं, वे कुल और योग्यता अंकों में 5% की कमी के पात्र हैं।

टॉप इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्ज़ाम

कुछ अन्य टॉप इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्ज़ाम की लिस्ट नीचे दी गई है:

  • BITSAT
  • SRMJEEE
  • COMEDK
  • VITEEE
  • MET
  • AWESOME
  • Amity JEE
  • BVP CET Engineering
  • PRAISES
  • LPU NEST
  • MHT CET
  • IPU CET
  • WIT Darbhanga Entrance Exam

इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कैसे करें?

इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कैसे करें, इसके लिए गाइड नीचे दी गई है:

  • स्टेप 1: सबसे पहले एग्ज़ाम का पूरा सिलेबस जाँच लें।
  • स्टेप 2: सिलेबस को अलग अलग सेक्शन में बाँट कर पढ़ें, इससे समझना आसान होगा।
  • स्टेप 3: ज़्यादा से ज़्यादा प्रैक्टिस करें।
  • स्टेप 4: लगातार मॉक टेस्ट दें, इससे आपको एग्ज़ाम का पैटर्न और प्रश्नों का प्रकार पता चलेगा।
  • स्टेप 5: रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और एग्ज़ाम दें।

FAQs

इंजीनियरिंग के लिए कौन सी प्रवेश परीक्षा सबसे अच्छी है?

भारत 2023 में शीर्ष 10 सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग परीक्षाएं JEE Main, VITEEE, SRMJEEE, BITSAT, MET, COMEDK UGET, AP EAMCET, KIITEE, MHT CET, WBJEE है।

क्या DUET बीटेक के लिए है?

हां, इसके लिए उम्मीदवारों को चार विषयों में कुल मिलाकर 60% अंकों के साथ कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण होना चाहिए जिसमें गणित अनिवार्य विषय के रूप में शामिल होना चाहिए। 

कौन सा बेहतर है CET या JEE?

JEE और CMT के कठिनाई स्तर की तुलना अक्सर की जाती है क्योंकि CET को JEE के समान स्तर का एग्ज़ाम माना जाता है।

हम उम्मीद करते हैं कि भारत में होने वाले Engineering Exams की जानकारी आपको इस ब्लॉग से मिल गई होगी। यदि आप भी विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं, तो आज ही 1800 572 000 पर कॉल करके हमारे Leverage Edu के विशेषज्ञों के साथ 30 मिनट का फ्री सेशन बुक करें। वे आपको उचित मार्गदर्शन के साथ ऊपर दी गई सभी सुविधाएं प्रदान करने में मदद करेंगे।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*