देश का सबसे ज़्यादा आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश, ग्रामीण और शहरी भारत का बेहतरीन प्रतिनिधित्व करता है। अधिकतर आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहने के कारण, यहां राज्य सरकार ने सभी को प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए विभिन्न कोशिशें की हैं। ऐसे छात्र जो उत्तर प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालयों में एडमिशन लेना चाहते हैं, उन्हें पहले उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा- UPSEE देनी होती है। इस ब्लॉग द्वारा हम आपको यूपीएसईई परीक्षा की सभी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे, जिसमें पात्रता मापदंड, परीक्षा पैटर्न और सिलेबस शामिल हैं।
Table of contents
मुख्य जानकारी
UPSEE परीक्षा से जुड़ी जरूरी तारीखों और जानकारियों के लिए नीचे दिया गया टेबल देखें:
प्रतिस्पर्धा | महत्वपूर्ण तारीखें |
परीक्षा का नाम | उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा (यूपीएसईई) |
आयोजक | डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU), उत्तर प्रदेश |
ऑनलाइन एप्लीकेशन | 27 जनवरी 2020 (2 बजे से 15 मई 2020) विस्तारित |
ऑनलाइन एप्लिकेशन में गलतियों का सुधार | 18 मार्च 2020 ( 2:00 बजे से 18 मई 2020) विस्तारित |
ऑनलाइन एडमिट कार्ड की उपलब्धता | अभी घोषित नहीं की गई |
यूपीएसईई 2020 परीक्षा | 2 अगस्त 2020 |
एप्लिकेशन का तरीका | ऑनलाइन बेस्ड |
परीक्षाओं की कुल संख्या | 11 |
नोट: कोरोनावायरस के चलते, एप्लीकेशन की तारीख और दूसरी सभी अहम तिथियों को फिलहाल के लिए स्थगित या रद्द कर दिया गया है।
UPSC Motivational Quotes in Hindi
योग्यता
UPSEE 2020 परीक्षा देने से पहले छात्रों को पात्रता मापदंडों को अच्छी तरह जान लेना जरूरी होता है। इन परीक्षाओं के मापदंड में विभिन्न शर्तें हैं, जिन्हें उम्मीदवारों को प्रवेश प्रक्रिया से पहले, अपनी योग्यता जाहिर करने के लिए पूरा करना आवश्यक होता है। UPSEE की सभी परीक्षाओं के लिए अलग-अलग मापदंड तय किए गए हैं। नीचे दिए गए टेबल की मदद से आप उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (UPSEE) के विभिन्न कोर्स के आवश्यक क्राइटेरिया को अच्छी तरह समझ सकते हैं:
कोर्स | पात्रता मापदंड |
बीटेक/ बीफार्मा/ बीआर्क/ बीएचएमसीटी/ बीएफएड/ बीएफए | इन कोर्स में प्रवेश के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 वीं पास होना जरूरी है। इस परीक्षा में आयु की कोई सीमा तय नहीं है। 12 वीं में 45% मार्क्स मिलने पर आप इस कोर्स के योग्य हो जाते हैं। |
बीटेक (Lateral Entry) | उमीदवार के पास बीएससी या डिप्लोमा की डिग्री का होना जरूरी है। |
बीफार्मेसी (Lateral Entry) | उम्मीदवार के पास फार्मेसी में डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए। |
एमसीए (Lateral Entry) | उम्मीदवार के पास बीसीए, बीएससी, आईटी या कंप्यूटर साइंस में कोई और डिग्री होनी चाहिए। |
एमबीए/एमसीए | एप्लीकेंट के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बीएससी या उसके बराबर की कोई और डिग्री होनी चाहिए। |
एमएएम | उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 वीं पास होना जरूरी है। |
UPSEE की परीक्षा के लिए कैसे अप्लाई करें?
UPSEE परीक्षा के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यदि आप परीक्षा में अपना नाम रजिस्टर करवाना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- UPSEE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- आपको अपनी हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का इम्प्रैशन, और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ अपलोड करना होगा।
- यूनिवर्सिटी में आपको फॉर्म की हार्ड कॉपी सबमिट करने की जरूरत नहीं होगी।
- यदि फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाए तो उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फॉर्म सही करने का मौका दिया जाता है।
- पेमेंट करने के बाद, कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और भविष्य जरूरतों के लिए एप्लीकेशन नंबर नोट करके रखें।
एप्लीकेशन फीस
- जनरल/ओबीसी कैटेगरी के पुरुष/ट्रांसजेंडर के लिए: ₹1300
- SC/ST/PwD कैटेगिरी की महिलाओं के लिए: ₹650
सिलेबस और परीक्षा पैटर्न
यूपीएसईई परीक्षा पैटर्न
पेपर टाइप | ऑफलाइन और ऑनलाइन |
ऑफलाइन लिए जाने वाले पेपर | पेपर 1, पेपर 2, पेपर 3 और पेपर 4 |
ऑनलाइन ही ले जाने वाले पेपर | पेपर 5, पेपर 6, पेपर 7, पेपर 8, पेपर 9, पेपर 10 और पेपर 11 |
भाषा | अंग्रेज़ी और हिंदी |
प्रश्नों के प्रकार | ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न (MCQs) |
परीक्षा की अवधि | 3 घंटे |
UPSEE सिलेबस
पेपर | विषय | प्रश्नों के प्रकार | प्रश्नों की कुल संख्या |
पेपर 1 (600 मार्क्स) | भौतिक, रसायन और गणित | MCQs (50) | 150 |
पेपर 2 (600 मार्क्स) | भौतिक रसायन और जीव विज्ञान | MCQs (50) | 150 |
पेपर 3 (600 मार्क्स) | AG-I, AG-II, और AG-III | MCQs (50) | 150 |
पेपर 4 (500 मार्क्स) | आर्किटेक्चर के लिए योग्यता परीक्षा पार्ट ए: गणित और सौंदर्य संवदेनशीलता पार्ट बी: ड्रॉइंग कौशलता | MCQs (50) हर सेक्शन के लिए | 52 |
पेपर 5 (300 मार्क्स) | जनरल अवेयरनेस के लिए अप्टिट्यूड टेस्ट(BHMCT/ BFAD/ BFA) | MCQs (75) | 75 |
पेपर 6 (300 मार्क्स) | इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किए हुए उम्मीदवारों के लिए एप्टिट्यूड टेस्ट (Lateral Entry) | MCQs (75) | 75 |
पेपर 7 (300 मार्क्स) | फार्मेसी में डिप्लोमा किए हुए उम्मीदवारों के लिए एप्टीट्यूड टेस्ट (Lateral Entry) | MCQs (75) | 75 |
पेपर 8 (300 मार्क्स) | इंजीनियरिंग में बीएससी ग्रैजुएट्स के लिए एप्टीट्यूड टेस्ट (Lateral Entry) | MCQs (75) | 75 |
पेपर 9 (400 मार्क्स) | एमबीए के लिए एप्टीट्यूड टेस्ट | MCQs (100) | 100 |
पेपर 10 (400 मार्क्स) | एमसीए के लिए एटीट्यूड टेस्ट | MCQs (100) | 100 |
पेपर 11 (400 मार्क्स) | एमसीए दूसरे वर्ष के लिए एटीट्यूड टेस्ट | MCQs (100) | 100 |
आशा करते हैं कि, UPSEE परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारियों के लिए यह UPSEE ब्लॉग आपके लिए मददगार साबित होगा। क्या आप उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, लेकिन साधनों की कमी होने के कारण नहीं कर पा रहे? Leverage Edu पर हमारे एक्सपर्ट्स आपको अपने लिए सही रास्ता चुनने में मदद करेंगे। हमारे काउंसलर्स के साथ मीटिंग के लिए आज ही साइन अप करें!