बिहार के राज्यपाल की सूची और जानें उनका कार्यकाल

1 minute read
बिहार के राज्यपाल

किसी भी स्टेट में गवर्नर राज्य का प्रमुख वक्ता होता है और स्टेट में सरकार का प्रतिनिधित्व करता है। हमारे संविधान के अनुसार, राज्यपाल राज्य का पहला नागरिक होता है। बिहार की बात करें तो बिहार के वर्तमान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर हैं। राज्यपाल की भूमिका राज्य प्रशासन के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करना और राज्य और केंद्र सरकार के बीच एक कड़ी के रूप में कार्य करना है। राज्यों के राज्यपालों से जुड़े प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं के अलावा सरकारी नौकरियों के साक्षात्कार में पूछे जाते हैं, इसलिए यहां हम बिहार के राज्यपाल की सूची और उनका कार्यकाल जानेंगे।

राज्यपाल के बारे में

गवर्नर स्टेट का प्रमुख वक्ता होता है। हमारे भारत के संविधान में उल्लेख किया गया कि राज्यपाल की नियुक्ती राष्ट्रपति द्वारा की जाएगी। राज्यपाल केंद्र सरकार और स्टेट सरकार के बीच कड़ी के रूप में कार्य करता है। हर राज्य में एक राज्यपाल होता है। राज्यपाल राज्य के मंत्रियों और सीएम के कार्ययों पर नजर रखते हैं।

बिहार के राज्यपाल की सूची क्या है?

यहां बिहार के राज्यपाल की सूची और उनके कार्यकाल के बारे में बताया जा रहा है:

राज्यपालकार्यकाल
दौलतरामजयरामदास 15 अगस्त 1974 से 11 जनवरी 1948 तक
माधव श्रीहरि अणे12 जनवरी 1948 से 14 जून 1952 तक
आर आर दिवाकर15 जून 1952 से 5 जुलाई 1957 तक
जाकिर हुसैन6 जुलाई 1957 से 11 मई 1962 तक
एमए अय्यांगार12 मई 1962 से 6 दिसंबर 1967 तक
नित्यानंद कानूनगो7 दिसंबर 1967 से 20 जनवरी 1971 तक
न्यायमूर्ति यूएन सिन्ही21 जनवरी 1971 से 31 जनवरी 1971 तक
देवकांत बरूआ1 फरवरी 1971 से 4 फरवरी 1973 तक
रामचन्द्र धोंडिबा भंडारे4 फरवरी 1973 से 15 जून 1976 तक 
जगन्नाथ कौशल16 जून 1976 से 31 जनवरी 1979 तक
न्यायमूर्ति सिंह केबीएन सिंह31 जनवरी 1979 से 19 सितम्बर 1979 तक
अखलाकुर रहमान किदवई20 सितंबर1979 से 15 मार्च 1985 तक
पी. वेंकटसुब्बेया15 मार्च 1985 से 25 फरवरी 1988 तक
गोविंद नारायण सिंह26 फरवरी 1988 से 24 जनवरी 1989 तक
दीपक कुमार सेन24 जनवरी 1989 से 28 जनवरी 1989 तक
आरडी प्रधान29 जनवरी 1989 से 2 फरवरी 1989 तक
जगन्नाथ पहाड़िया3 मार्च 1989 से 2 फरवरी 1990 तक
जीजी सोहोनी2 फरवरी 1990 से 16 फरवरी 1990 तक
मोहम्मद सलीम16 फरवरी 1990 से 13 फरवरी 1991 तक
बी सत्य नारायण रेड्डी14 फरवरी 1991 से 18 मार्च 1991 तक
मोहम्मद शफी कुरैशी19 मार्च 1991 से 13 अगस्त 1993 तक
अखलाकुर रहमान किदवई14 अगस्त 1993 से 26 अप्रेल 1998 तक
सुंदर सिंह भंडारी27 अप्रेल 1998 से 15 मार्च 1999 तक
बीएम लाल15 मार्च 1999 तक 5 अक्टूबर 1999 तक
सूरजभान6 अक्टूबर 1999 से 22 नवंबर 1999 तक
वासा पांडे23 नवंबर 1999 से 12 जून 2003 तक
एमआर जोड्स 12 जून 2003 से 31 अक्टूबर 2004 तक
वेदप्रकाश मारवाह1 नवंबर 2004 से 4 नंवबर 2004 तक
बूटा सिंह5 नवंबर 2004 से 29 जनवरी 2006 तक
गोपालकृष्ण गांधी31 जनवरी 2006 से 21जून 2006 तक
आरएस गवई22 जून 2006 से 9 जुलाई 2008 तक
आरएल भाटिया10 जुलाई 2008 से 28 जून 2009 तक
देवानंद कोंवर29 जून 2009 से 21 मार्च 2013 तक
डीवाई पाटिल22 मार्च 2013 से 26 नवंबर 2014 तक
केशरी नाथ त्रिपाठी27 नवंबर 2014 से 15 अगस्त 2015 तक
रामनाथ कोविंद16 अगस्त 2015 से 20 जून 2017 तक
केशरी नाथ त्रिपाठी20 जून 2017 से 29 सितंबर 2017 तक
सत्यपाल मलिक30 सितबंर 2017 से 23 अगस्त 2018 तक
लालजी टंडन23 अगस्त 2018 से 28 जुलाई 2019 तक
फागु चौहान29 जुलाई 2019 से 1 फरवरी 2023 तक
राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर14 फरवरी 2023 से वर्तमान तक

बिहार के पहले राज्यपाल कौन थे?

स्वतंत्रता के बाद में बिहार के पहले राज्यपाल जयराम दास दौलतराम थे। इनका राजनीतिक करियर काॅलेज से शुरू हो गया था। जयराम दास कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। आजादी के बाद ये भारत के दूसरे कृषि मंत्री थे। बिहार के बाद इनको असम के राज्यपाल के पद पर नियुक्त किया गया था।

बिहार के वर्तमान राज्यपाल कौन हैं?

बिहार के वर्तमान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर हैं। इससे पूर्व वह गोवा विधानसभा के अध्यक्ष और सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। इनके राजनीतिक करियर की शुरूआत राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ (RSS) से हुई थी और बाद में ये भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। बिहार से पहले इन्होंने गोवा में विभिन्न पदों के लिए कार्य किया। भाजपा सरकार में इनको गोवा के पार्यावरण एवं वनमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था।

राज्यपाल बनने के लिए योग्यता क्या है?

हमारे भारत के संविधन के अनुच्छेद 157 में उल्लेख किया गया है कि राज्यपाल बनने के लिए आपके पास भारत की नागरिकता होनी चाहिए। आपके पास विधानसभा या लोकसभा की सदस्यता नही होनी चाहिए। गवर्नर बनने के लिए न्यूनतम उम्र 35 वर्ष होनी चाहिए। राज्यपाल बनने के लिए आपके पास राज्य सरकार मंत्री या केंद्र सरकार मंत्री का पद नहीं होना चाहिए।

बिहार के राज्यपाल

राज्यपाल का कार्यकाल कितना होता है?

भारत के संविधान अनुच्छेद 156 में बताया गया है कि राज्यपाल का कार्यकाल सामान्यता 5 साल तक का होता है। हालांकि गवर्नर अपनी इच्छानुसार 5 वर्ष से पहले अपले पद से त्यागपत्र भी दे सकता है। राज्यपाल की नियुक्ती राष्ट्रपति द्वारा की जाती है इसे भारत के संविधान में भी उल्लेख भी किया गया है।

राज्यपाल का काम क्या होता है?

बिहार के राज्यपाल की सूची जाननें के साथ ही हम यहां राज्यपाल के काम के बारे में समझेंगे

  •  गवर्नर स्टेट सरकार का कार्यकारी प्रमुख होता है।
  • राज्यपाल मंत्रीपरिषद की सलाह से कार्य करता है। 
  • राज्यपाल की इजाजत के बिना धन विधेयक को विधानसभा में प्रस्तुत नहीं किया जा सकता 
  • राज्य के हाईकोर्ट के जजों को नियुक्त करते समय राष्ट्रपति राज्यपाल की सलाह लेता है।
  • राज्यपाल मुख्यमंत्री की नियुक्ती करता है। 
  • गवर्नर सीएम और उनके मिनिस्टरों के काम पर निगरानी रखता है।

बिहार के राज्यपाल से जुड़े 10 प्रमुख सवाल 

बिहार के राज्यपाल से जुड़े 10 प्रमुख सवाल इस प्रकार हैंः

1- बिहार में अब तक कितने राज्यपाल हो चुके हैं?

उत्तर- बिहार में अब तक 38 राज्यपाल हो चुके हैं।

2- बिहार के पहले राज्यपाल कौन थे?

उत्तर- दौलतराम जयरामदास।

3- राज्यपाल की नियुक्ती कौन करता है?

उत्तर- राज्यपाल की नियुक्ती राष्ट्रपति करते हैं।

4- बिहार में सबसे कम समय तक पद पर रहने वाले राज्यपाल कौन थे?

उत्तर- दीपक कुमार सैन।

5- 2005 में बिहार का राज्यपाल कौन था?

उत्तर- बूटा सिंह।

6- बिहार के वर्तमान राज्यपाल कौन हैं?

उत्तर- राजेंद्र विश्र्वनाथ आर्लेकर।

7- बिहार में 5 वर्ष तक का कार्यकाल पूरा करने वाले पहले राज्यपाल कौन थे?

उत्तर- अखलाकुर रहमान किदवई।

8- बिहार के दूसरे राज्यपाल कौन थे?

उत्तर- माधव श्रीहरि अणे।

9- 2010 में बिहार के राज्यपाल कौन थे?

उत्तर- देवानंद कोंवर।

10- Bihar के राज्यपाल कौन है 2024 में?

उत्तर- राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर।

संबंधित ब्लाॅग्स

भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकालभारत के रक्षा मंत्री की लिस्ट और जानें उनका कार्यकाल
भारत के शिक्षा मंत्री की लिस्ट और जानें उनका कार्यकालउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल
हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकालउत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल
भारतीय रिर्जव बैंक के गवर्नर की सूची और जानें उनका कार्यकालराजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल
गुजरात के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकालदिल्ली के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकाल
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकालझारखंड के मुख्यमंत्री और जानें उनका कार्यकाल
कर्नाटक के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकालबिहार के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकाल
तेलंगाना के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकालअसम के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकाल
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकाल

FAQs

बिहार राज्य की स्थापना कब हुई थी?

22 मार्च 1912

राज्यपाल की नियुक्ती कौन करता है?

राज्यपाल की नियुक्ती राष्ट्रपति करते हैं।

बिहार की पहली महिला राज्यपाल कौन है?

राम दुलारी सिन्हा।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको बिहार के राज्यपाल की सूची और उनके बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ब्लाॅग्स पढ़ने के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*