Christmas Quiz in Hindi : क्या आप जानते हैं क्रिसमस से जुड़ें इन सवालों के जवाब?

1 minute read
Christmas Quiz in Hindi

Christmas Quiz in Hindi : 25 दिसंबर यानी ईसा मसीह के जन्म का दिन। इस दिन को पूरी दुनिया में क्रिसमस के रूप में मनाते हैं। हर वर्ष 25 दिसंबर को क्रिसमस के समय चर्च सहित लोग अपने घरों को भी कैंडल और रंग बिरंगी लाइट से सजाते हैं। इसके साथ ही इस दिन कई तरह के पकवान भी बनाए जाते हैं पर क्रिसमस के मौके पर बच्चों को तो सिर्फ सांता क्लाॅस का इंतजार होता है जो उनके लिए गिफ्ट लाता है। 

जन्म से जुड़ी मान्यता

ईसा मसीह के जन्म से जुड़ी मान्यता है कि उनका जन्म फिलिस्तीन के शहर बेथलेहम में हुआ था। जिस जगह उनका जन्म हुआ था उसे चर्च ऑफ नेटिविटी कहा जाता है। यह स्थान यरूशलेम से 10 किमी की दूरी पर स्थित हैं। जीसस के जन्म को लेकर एक मान्यता है कि उनका जन्म ग्रेब्रियल नाम के देवदूत के भविष्यवाणी के बाद हुआ था। उनके पिता का नाम जोसेफ था। उनके पिता पेशे से एक बढ़ई थे। ईसा मसीह के जन्म के दो साल बाद उनका देहांत हो गया था। पिता के देहांत के बाद उनकी माता मरियम ने उनका पालन-पोषण किया था।

क्रिसमस को लेकर कई तरह के लोगों के मन में सवाल भी होते हैं कि ईसा मसीह का जन्म कब हुआ, उनकी माता का क्या नाम है। ऐसे ही आपके सवालों के जवाब के साथ उनके जवाब भी दिए गए हैं। आइये खेलते हैं Christmas Quiz in Hindi जिसमें दिए गए हैं क्रिसमस से जुड़ें कुछ महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब।


प्रश्न 1 : ईसा मसीह किसके अवतार है?

उत्तर : अधिक्तर ईसाई मानते हैं कि वह ईश्वर के अवतार है। 


प्रश्न 2 : ईसा मसीह का जन्म कब हुआ?

उत्तर : यीशु का जन्म 4-6 ई.पू. फिलिस्तीन के शहर बेथलेहेम में हुआ था। 


प्रश्न 3 : ईसा मसीह कौन थे?

उत्तर : ईसाई धर्म के संस्थापक माने जाते हैं। 


प्रश्न 4 : ईसा मसीह को सूली पर कब चढ़ाया गया?

उत्तर : गुड फ्राइडे के दिन (Good Friday)


प्रश्न 5 : ईसा मसीह का जन्म कब हुआ और कहां हुआ?

उत्तर : 4 से 6 ईसवी पूर्व फिलिस्तीन के शहर बेथलेहम में हुआ था।


प्रश्न 6 : ईसा मसीह की मृत्यु कब और कैसे हुई?

उत्तर : गुड फ्राइडे के दिन ही ईसा मसीह को सूली पर लटका दिया गया था और उनकी मृत्यु हो गई थी।


प्रश्न 7 : ईसा मसीह को क्यों मारे गए?

उत्तर : रोमन साम्राज्य हमेशा इस बात से डरते थे कि कहीं यहूदी क्रांति न कर दें। 


प्रश्न 8  : ईसा मसीह का जन्म कितने साल पहले हुआ था?

उत्तर : यीशु का जन्म 4-6 ई. पू. पुराना है। 


प्रश्न 9 : ईसा मसीह को सूली पर क्यों चढ़ाया गया?

उत्तर : यहूदियों ने यीशु को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और इसके बाद उन्हे सूली पर चढ़ा दिया गया।


प्रश्न 10 : ईसा मसीह को सूली पर किसने चढ़ाया था?

उत्तर : यहूदियों ने 


प्रश्न 11 : ईसा मसीह का जन्म किस देश में हुआ था?

उत्तर :  फलस्तीन के बेथलहम शहर में हुआ था।


प्रश्न 12 : ईसा मसीह किसके पुत्र है?

उत्तर :  मैरी के। 


प्रश्न 13 : ईसा मसीह के पिता का क्या नाम था?

उत्तर : जोसफ


प्रश्न 14 : यहूदियों का ईश्वर कौन है?

उत्तर : यहवेह या यहोवा


प्रश्न 15 : क्रिसमस कब मनाया जाता है।

उत्तर : दुनियाभर में 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जाता है।


प्रश्न 16: क्रिसमस के दूसरा नाम है ?

उत्तर : बड़ा दिन। 


प्रश्न 17 : सांता क्लॉज के अन्य सबसे लोकप्रिय नाम क्या हैं?

उत्तर : सेंट निकोलस, फादर क्रिसमस और क्रिस क्रिंगल भी खा जाता है। 


प्रश्न 18 : क्रिसमस के दिन क्रिसमस ट्री के रूप में कौन से पेड़ का प्रयोग किया जाता है?

उत्तर :  हॉली अमरबेल लाल, अमर्य्ल्लिस और क्रिसमस का कटीला पौधा।


प्रश्न 19 : क्रिसमस ट्री लगाने की परंपरा किस देश से शुरू हुई?

उत्तर : जर्मनी। 


प्रश्न 20 : किस लोकप्रिय क्रिसमस पेय को “मिल्क पंच” भी कहा जाता है?

उत्तर :   एग्नॉग। 


प्रश्न 21 : क्रिसमस ट्री को क्या कहा जाता है?

उत्तर : यूल-वृक्ष। 



प्रश्न 22 : एगनॉग की उत्पत्ति किस देश से हुई?

उत्तर : इंग्लैंड। 


प्रश्न 23 : सेंट निकोलस का जन्म किस आधुनिक देश में हुआ था?

उत्तर : टर्की। 


प्रश्न 24 : कौन सा शहर 1947 से हर साल लंदन को ट्राफलगर स्क्वायर का क्रिसमस ट्री दान कर रहा है?

उत्तर : ओस्लो शहर। 


प्रश्न 25 : शाही परिवार पारंपरिक रूप से क्रिसमस कहाँ मनाता है?

उत्तर : सैंड्रिंघम एस्टेट। 


उम्मीद है आपको Christmas Quiz in Hindi से संबंधित सभी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*