राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस कब मनाया जाता है?

1 minute read
राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस कब मनाया जाता है

देश में कई अहम दिवस प्रत्येक दिन मनाए जाते हैं। इन दिनों का अपना एक ख़ास महत्व होता है। इन्हीं दिवस में से एक है राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस। राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस देश की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधों और देश की सुरक्षा के लिए अपनाए जा चुके या अपनाए जाने के तरीकों के लिए मनाया जाता है। क्या आपको पता है कि राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस कब मनाया जाता है? चलिए, इस ब्लॉग में जानते हैं कि राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस कब मनाया जाता है?

आखिर राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस किस दिन मनाते हैं?

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस (नेशनल सिक्योरिटी डे) हर वर्ष 4 मार्च को मनाया जाता है। इस दिन को नेशनल सेफ्टी डे भी कहा जाता है। यह दिवस वर्ष 1972 से मनाया जा रहा है। 4 मार्च को नेशनल सेफ्टी काउंसिल (NSC) की स्थापना की गई थी। इसी काउंसिल के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर इस दिवस को मनाया जाता है।

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के लक्ष्य

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के महत्वपूर्ण लक्ष्य नीचे दिए गए हैं-

  • काम और रोजमर्रा की जिंदगी में सिक्योरिटी और हेल्थ को प्राथमिकता बनाना
  • पूरे देश में SHE (सिक्योरिटी, हेल्थ और एनवायरनमेंट) आंदोलन का विस्तार करना
  • वर्कप्लेस सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए अधिक लोगों को प्रोत्साहित करना
  • कर्मचारियों की बढ़ी हुई भागीदारी सुनिश्चित करना
  • विभिन्न इंडस्ट्रियल एरियाज से प्रमुख होल्डर्स की भागीदारी को आकर्षित करना

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के लक्ष्य की थीम 2024

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के लक्ष्य की थीम 2024 में “Safety Leadership for ESG Excellence.” निर्धारित की गई है। पिछले वर्षों की थीम कुछ इस प्रकार हैं:

वर्षथीम्स
2023‘Nurture young minds – Develop safety culture’
2022‘Nurture young minds – Develop safety culture’
2021Road Safety or Sadak Suraksha
2020Enhance Safety and Health Performance by Use of Advanced Technologies
2019Reinforcement of Positive Behavior at the Workplace / Realization of Safety and Health Goals.

आशा है कि आपको राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस कब मनाया जाता है की जानकारी मिली होगी जो आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाने का काम करेगी। इसी प्रकार के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स पर ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*