30 दिसंबर का इतिहास (30 December Ka Itihas) – 1943 में आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में लहराया था भारत की आजादी का झंडा

1 minute read
30 दिसंबर का इतिहास (30 December Ka Itihas) (1)

देश और दुनिया में 30 दिसंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 30 दिसंबर का इतिहास (30 December Ka Itihas) जानेंगे।

30 दिसंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1943 में आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में भारत की आजादी का झंडा लहराया था। 1949 में 30 दिसंबर के दिन ही भारत ने चीन को मान्यता दी थी। 2008 में आज ही के दिन सूर्यशेख गांगुली ने 46वीं राष्ट्रीय ए शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीता था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

30 दिसंबर का इतिहास (30 December Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2008 में आज ही के दिन सूर्यशेख गांगुली ने 46वीं राष्ट्रीय ए शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीता था।
  • 2006 में 30 दिसंबर के दिन ही इराक के पूर्व कथित तानाशाह सद्दाम हुसैन को फ़ांसी दी गई थी।
  • 2003 में आज ही के दिन ऑस्ट्रेलिया ने भारत से मेलबर्न टेस्ट 9 विकेट से जीता था।
  • 2002 में 30 दिसंबर को ही ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से चौथा एशेज टेस्ट जीता था।
  • 1996 में आज ही के दिन ग्वाटेमाला में गत 36 वर्षों से चला आ रहा गृहयुद्ध खत्म हुआ था।
  • 1993 में 30 दिसंबर के दिन ही वेटिकन ने इजरायल को मान्यता दी थी।
  • 1949 में आज ही के दिन भारत ने चीन को मान्यता दी थी।
  • 1943 में 30 दिसंबर के दिन ही स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में भारत की आजादी का झंडा लहराया था।
  • 1938 में आज ही के दिन वीके जोरिकिन ने इलेक्ट्रॉनिक टेलीविजन सिस्टम का पेटेंट कराया था।
  • 1922 में 30 दिसंबर को ही रूस की राजधानी मास्को के बोलशोई थियेटर से सोवियत संघ के निर्माण की औपचारिक रूप से घोषणा की गई थी।
  • 1919 में आज के दिन लंदन में वकालत के लिए प्रथम महिला विद्यार्थी का प्रवेश हुआ था।
  • 1873 में 30 दिसंबर के दिन ही अमेरिका के न्यूयार्क में माप तौल के लिए मेट्रोलाॅजिकल सोसायटी का गठन हुआ था।
  • 1803 में आज ही के दिन ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी ने दिल्ली, आगरा और भरूच पर नियंत्रण किया था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

30 दिसंबर का इतिहास (30 December Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1950 में आज ही के दिन प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता हनुमप्पा सुदर्शन का जन्म हुआ था।
  • 1944 में 30 दिसंबर के दिन ही भारत के प्रसिद्ध राजनैतिक विश्लेषक, वरिष्ठ पत्रकार और हिन्दी प्रेमी वेद प्रताप वैदिक का जन्म हुआ था।
  • 1935 में आज ही के दिन प्रथम भारतीय शतरंज मास्टर मैनुअल आरों का जन्म हुआ था।
  • 1992 में 30 दिसंबर के दिन ही भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा का जन्म हुआ था।

30 दिसंबर को हुए निधन

  • 2009 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार और ‘कादम्बिनी पत्रिका’ के सम्पादक राजेन्द्र अवस्थी का निधन हुआ था।
  • 1975 में 30 दिसंबर के दिन ही हिन्दी के कवि और ग़ज़लकार दुष्यंत कुमार का निधन हुआ था।
  • 1971 में आज ही के दिन जाने माने वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का निधन हुआ था।
  • 1706 में 30 दिसंबर के दिन ही पुड्डुचेरी के संस्थापक तथा गवर्नर जनरल मार्टिन का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें- 29 दिसंबर का इतिहास (29 December Ka Itihas) – 1977 में आज ही के दिन खुला था विश्व का सबसे बड़ा ओपन एयर थियेटर ‘ड्राइव’

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 30 दिसंबर का इतिहास (30 December Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*