29 March Ko kya Hai: क्या आप जानते हैं, कि 29 मार्च को कौनसा दिवस मनाया जाता है? अगर नहीं, तो यह लेख आपके लिए है, क्योंकि आज हम 29 मार्च को मनाये जाने वाले दिवस पर चर्चा करेंगे। बता दें कि तारीखों से जुड़े सामान्य ज्ञान से परिचित रहना बहुत जरूरी है क्योंकि कई कॉम्पिटेटिव परीक्षाओं में इससे संबंधित प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं। ऐसे में आईये जानते हैं कि 29 को कौन सा दिवस मनाते हैं?
यह भी पढ़ें : March Important Days in Hindi
29 मार्च को कौनसा दिवस मनाया जाता है? – 29 March Ko kya Hai
हर साल (29 मार्च या 28 मार्च लीप वर्ष में) पूरी दुनिया में बड़े हर्ष और धूमधाम से विश्व पियानो दिवस मनाया जाता है। यह दिन पियानो, इसके संगीत और दुनिया भर में इसके महत्व का जश्न मनाने का अवसर प्रदान करता है। यह दिन पियानो और उससे जुड़ी सभी चीज़ों का सम्मान करने के लिए समर्पित है। इसके साथ ही ये दिन पियानो की सुंदरता और इसके विकास में योगदान देने वाले कई प्रतिभाशाली संगीतकारों को पहचानने के लिए मनाया जाता है।
विश्व पियानो दिवस का इतिहास
पहली बार विश्व पियानो दिवस (World Piano Day) 29 मार्च 2015 को मनाया गया था। आपको बता दें कि यह तारीख इसलिए चुनी गई क्योंकि यह साल का 88वां दिन होता है और एक मानक पियानो में 88 कुंजियाँ होती हैं। वहीं इस दिन की शुरुआत 2015 में निल्स फ्रैम्स नामक एक जर्मन संगीतकार और शिक्षक ने की थी। फ्रैम्स का उद्देश्य पियानो के प्रति लोगों में रुचि जगाना और इस अद्भुत वाद्ययंत्र के प्रति जागरूकता फैलाना था। वहीं अब यह दुनिया भर के संगीत प्रेमियों और पियानोवादकों द्वारा मनाया जाने वाला एक वार्षिक कार्यक्रम बन गया है। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम जिसमें संगीत कार्यक्रम, प्रदर्शन और गायन आदि शामिल हैं।
FAQs
पियानो दिवस वर्ष के 88वें दिन (सामान्य वर्षों में 29 मार्च और लीप वर्षों में 28 मार्च) को मानक पियानो की 88 कुंजियों के सम्मान में मनाया जाता है ।
सन 1709 में इटली में हार्पसीकोर्ड निर्माता बार्टोलोमो डी फ्रांसेस्को क्रिस्टोफोरी द्वारा पियानो की खोज की गई थी।
पियानो के दो मुख्य प्रकार हैं: ग्रैंड पियानो और अपराइट पियानो।
पियानो दिवस वर्ष के 88वें दिन (सामान्य वर्षों में 29 मार्च और लीप वर्ष में 28 मार्च) मनाया जाता है।
संबंधित आर्टिकल
आशा करते हैं कि आपको इस ब्लाॅग में 29 मार्च को कौनसा दिवस मनाया जाता है (29 March Ko kya Hai), के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।