क्या आप जानते हैं राष्ट्रीय एकता दिवस कब मनाया जाता है?

1 minute read
राष्ट्रीय एकता दिवस कब मनाया जाता है

राष्ट्रीय एकता दिवस कब मनाया जाता है? भारत में राष्ट्रीय एकता दिवस हर साल 31 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह दिन “भारत के लौह पुरुष” सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम और भारत के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने 565 रियासतों को भारत में विलय करा कर, आज के भारत का निर्माण किया।

2023 में, राष्ट्रीय एकता दिवस 31 अक्टूबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन, पूरे भारत में विभिन्न कार्यक्रम और समारोह आयोजित किए जाते हैं, जिनमें शपथ ग्रहण समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मार्च पास्ट शामिल हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करना है।

राष्ट्रीय एकता दिवस कब मनाया जाता है?

राष्ट्रीय एकता दिवस कब मनाया जाता है 31 अक्टूबर 

राष्ट्रीय एकता दिवस का महत्व  

राष्ट्रीय एकता दिवस का महत्व निम्नलिखित है:

  • यह सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को रेखांकित करता है।
  • राष्ट्र की एकता और अखंडता के महत्व के बारे में जागरूक करता है।
  • सभी मतभेदों को दूर करने और एकजुट रहने के लिए प्रेरित करता है।

राष्ट्रीय एकता दिवस की पृष्ठभूमि 

भारत की आज़ादी के समय अंग्रेजों ने भारतीय रियासतों के सामने 3 शर्तें राखी थी जिसमें पहली भारत में विलय, दूसरी पाकिस्तान में विलय या तीसरी स्वतंत्र रहने की थी। इन्हीं शर्तों को देखकर पाकिस्तान ने कई रियासतों होनी और खींचने की नाकामयाब कोशिश की लेकिन भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के विचारों से 565 रियासतों में बटा भारत एकता सूत्र में बंध गया। 

भारत ने 2014 में प्रथम बार राष्ट्रीय एकता दिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया था, इस दिन बड़े स्तर पर “रन फॉर यूनिटी” जैसी मैराथन रेस का आयोजन किया जाता है, जिसमें भारत का हर नागरिक हिस्सा लेता है। पिछले वर्ष भारत ने 147 वां राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया। भारत के हर नागरिक को सामान मौलिक अधिकार मिले और राष्ट्रीय अखंडता के लिए एकता से रहे तांकि फिर कोई हमारी मातृभूमि की ओर गलत नज़र न उठा सके इसीलिए भारत सरकार ने लोहपुरुष को सम्मान देने के लिए वर्ष 2014 में 31 अक्टूबर को सरदार सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जन्मजयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया।

सम्बंधित आर्टिकल्स – 

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको राष्ट्रीय एकता दिवस कब मनाया जाता है के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*