26 फरवरी का इतिहास (26 February Ka Itihas) – 1975 में आज ही के दिन अहमदाबाद में स्थापित किया गया था देश का पहला पतंग संग्रहालय ‘शंकर केंद्र’ 

1 minute read
26 फरवरी का इतिहास (26 February Ka Itihas) (1)

देश और दुनिया में 26 फरवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 26 फरवरी का इतिहास (26 February Ka Itihas) जानेंगे।

26 फरवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1975 में आज ही के दिन गुजरात के अहमदाबाद में देश का पहला पतंग संग्रहालय ‘शंकर केंद्र’ स्थापित किया गया था। 2006 में 26 फरवरी के दिन ही परमाणु परिशोधन पर रूस और ईरान में समझौता हुआ था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

26 फरवरी का इतिहास (26 February Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2006 में आज ही के दिन परमाणु परिशोधन पर रूस और ईरान में समझौता हुआ था।
  • 2001 में 26 फरवरी के दिन ही आतंकवादी संगठन तालिबान ने अफगानिस्तान के बामियान में बुद्ध की दो विशाल मूर्तियों को नष्ट कर दिया था।
  • 1999 में आज ही के दिन पांच ग्रैमी अवार्ड जीतकर रैप गायिका लॉरिन हिल ने नया रिकाॅर्ड बनाया था।
  • 1991 में 26 फरवरी के दिन ही सद्दाम हुसैन ने कुवैत से अपने सैनिकों को इराकी रेडियो पर वापसी की घोषणा की थी।
  • 1975 में आज ही के दिन गुजरात के अहमदाबाद में देश का पहला पतंग संग्रहालय ‘शंकर केन्द्र’ स्थापित किया गया था।
  • 1972 में 26 फरवरी के दिन ही वर्धा के निकट अरवी में स्थित विक्रम अर्थ सेटेलाइट स्टेशन भारत के चौथे राष्ट्रपति वीवी गिरि ने देश को समर्पित किया था।
  • 1936 में आज ही के दिन जापान में सेना ने तख्तापलट किया था।
  • 1863 में 26 फरवरी के दिन ही अमेरिका के सोलहवें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने अमेरिकी मुद्रा अधिनियम पर हस्ताक्षर किए थे।
  • 1857 में आज ही के दिन पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में अंग्रेजों के खिलाफ पहला सैन्य विद्रोह हुआ था।
  • 1832 में आज ही के दिन आज ही के दिन पोलैंड के संविधान को हटाया गया था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

26 फरवरी का इतिहास (26 February Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1982 में आज ही के दिन महिला टेनिस खिलाड़ी ली ना का जन्म हुआ था।
  • 1946 में 26 फरवरी के दिन ही पत्रकार और साहित्यकार मृणाल पाण्डे का जन्म हुआ था।
  • 1932 में आज ही के दिन अमेरिका के महान गायक जॉनी कैश का जन्म हुआ था।
  • 1922 में 26 फरवरी के दिन ही ब्रिटिश अभिनेत्री मार्गरेट लीटन का जन्म हुआ था।
  • 1922 में आज ही के दिन अमेरिकी अर्थशास्त्री विलियम बौमॉल का जन्म हुआ था।
  • 1908 में 26 फरवरी के दिन ही बांग्ला साहित्यकार लीला मजूमदार का जन्म हुआ था।
  • 1903 में आज ही के दिन भारत के 10वें मुख्य न्यायाधीश कैलाश नाथ वांचू का जन्म हुआ था।

26 फरवरी को हुए निधन

  • 2004 में आज ही के दिन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शंकर राव चव्हाण का निधन हुआ था।
  • 2001 में 26 फरवरी के दिन ही क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी सर डॉन ब्रैडमैन का निधन हुआ था।
  • 1966 में आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर का निधन हुआ था।
  • 1887 में 26 फरवरी के दिन ही भारत की प्रथम महिला डॉक्टर आनंदी गोपाल जोशी का निधन हुआ था।
  • 1886 में आज ही के दिन गुजराती भाषा के युग प्रवर्तक माने जाने वाले रचनाकार नर्मद का निधन हुआ था।

संबंधित ब्लाॅग्स

1 फरवरी का इतिहास5 फरवरी का इतिहास
2 फरवरी का इतिहास6 फरवरी का इतिहास
3 फरवरी का इतिहास7 फरवरी का इतिहास
4 फरवरी का इतिहास8 फरवरी का इतिहास 
9 फरवरी का इतिहास10 फरवरी का इतिहास
11 फरवरी का इतिहास12 फरवरी का इतिहास
13 फरवरी का इतिहास14 फरवरी का इतिहास
15 फरवरी का इतिहास16 फरवरी का इतिहास
17 फरवरी का इतिहास18 फरवरी का इतिहास
19 फरवरी का इतिहास20 फरवरी का इतिहास
21 फरवरी का इतिहास22 फरवरी का इतिहास
23 फरवरी का इतिहास24 फरवरी का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 26 फरवरी का इतिहास (26 February Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*