10 फरवरी का इतिहास (10 February Ka Itihas) – 1931 में आज ही के दिन भारत की राजधानी बनी थी नई दिल्ली

1 minute read
10 फरवरी का इतिहास (10 February Ka Itihas) (1)

देश और दुनिया में 10 फरवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 10 फरवरी का इतिहास (10 February Ka Itihas) जानेंगे।

10 फरवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1921 में आज ही के दिन महात्मा गांधी जी ने काशी विद्यापीठ का उद्घाटन किया था। 1931 में 10 फरवरी के दिन ही नई दिल्ली भारत की राजधानी बनी थी। 1933 में आज ही के दिन जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने मार्क्सवाद के समाप्त होने की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

10 फरवरी का इतिहास (10 February Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2009 में आज ही के दिन प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारतरत्न से सम्मानित किया गया था।
  • 1992 में 10 फरवरी के दिन ही अंडमान और निकोबार द्वीप विदेशी पर्यटकों के लिए खुला था।
  • 1989 में आज ही के दिन अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल से न्यूक्लियर टेस्ट किया था।
  • 1981 में 10 फरवरी के दिन ही खगोलविद राय पेंथर द्वारा धूमकेतु की खोज की थी।
  • 1979 में आज ही के दिन ईटानगर को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी बनाया गया था।
  • 1947 में 10 फरवरी के दिन ही नीदरलैंड्स रेडियो यूनियन की स्थापना हुई थी।
  • 1933 में आज ही के दिन जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने मार्क्सवाद के समाप्त होने की घोषणा की थी।
  • 1931 में 10 फरवरी के दिन ही नई दिल्ली भारत की राजधानी बनी थी।
  • 1921 में आज ही के दिन महात्मा गांधी जी ने काशी विद्यापीठ का उद्घाटन किया था।
  • 1918 में 10 फरवरी के दिन सोवियत नेता लियों ट्रोटस्की ने रूस के प्रथम विश्व युद्ध से हटने की घोषणा की थी।
  • 1916 में आज ही के दिन ब्रिटेन में सैन्य भर्ती शुरू हुआ था।
  • 1912 में 10 फरवरी के दिन ही ब्रिटेन के किंग जार्ज पंचम तथा क्वीन मैरी भारत से रवाना हुआ था।
  • 1904 में आज ही के दिन रूस और जापान ने युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1879 में 10 फरवरी के दिन ही अमेरिका के कैलिफोर्निया थियेटर में पहली बार रोशनी के लिए 
  • बिजली का इस्तेमाल किया गया था।
  • 1846 में आज ही के दिन सिख और ईस्‍ट इंडिया कंपनी के बीच सोबराऊं की जंग शुरू हुई थी।
  • 1828 में 10 फरवरी के दिन ही दक्षिण अमेरिकी क्रांतिकारी साइमन बोलिवार कोलंबिया के शासक बने थे।
  • 1818 में आज ही के दिन तीसरा और अंतिम युद्ध रामपुर में अंग्रेजों तथा मराठा के बीच लड़ा गया था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

10 फरवरी का इतिहास (10 February Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1970 में आज ही के दिन हिंदी मंच के कवि कुमार विश्वास का जन्म हुआ था।
  • 1922 में आज ही के दिन हंगरी के राष्ट्रपति अर्पद गांक्ज का जन्म हुआ था।
  • 1915 में आज ही के दिन प्रसिद्ध लेखक सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव का जन्म हुआ था।
  • 1890 में 10 फरवरी के दिन ही नोबेल पुरस्कार विजेता रूसी लेखक बोरिस पास्तरनेक का जन्म हुआ था।
  • 1847 में 10 फरवरी के दिन ही बांग्‍ला कवि लेखक नवीनचंद्र सेन का जन्‍म हुआ था।

10 फरवरी को हुए निधन

  • 1995 में आज ही के दिन प्रसिद्ध साहित्यकार गुलशेर खां शानी का निधन हुआ था।
  • 1692 में 10 फरवरी के दिन ही कलकत्ता के संस्थापक जॉब चारनॉक का निधन हुआ था।
  • 1984 में आज ही के दिन सोवियत राष्ट्रपति यूरी आंद्रोपोव का निधन हुआ था।

संबंधित ब्लाॅग्स

1 फरवरी का इतिहास5 फरवरी का इतिहास
2 फरवरी का इतिहास6 फरवरी का इतिहास
3 फरवरी का इतिहास7 फरवरी का इतिहास
4 फरवरी का इतिहास8 फरवरी का इतिहास 

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 10 फरवरी का इतिहास (10 February Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*