NEET Answer Key 2025 PDF: NEET 2025 की परीक्षा 4 मई को आयोजित की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल का पेपर अपेक्षाकृत कठिन माना जा रहा है और करीब 20.8 लाख से अधिक छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया। अब जब परीक्षा हो चुकी है, तो स्वाभाविक है कि आप भी अपने उत्तरों को लेकर थोड़े चिंतित होंगे। हम समझते हैं कि सही आंसर की की मदद से छात्र अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगाकर आगे की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकते हैं।
इसी को ध्यान में रखते हुए, इस ब्लॉग में हम पेपर कोड 45, 46 और 48 के लिए NEET Answer Key 2025 का PDF डाउनलोड लिंक साझा कर रहे हैं।
हालांकि, ध्यान देने योग्य बात यह है कि अभी तक आधिकारिक तौर पर NEET Answer Key 2025 PDF जारी नहीं हुई है। इसलिए कृपया धैर्य रखें और अधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार करें। जैसे ही ऑफिशियल आंसर की जारी होगी, हम यहां तुरंत अपडेट करेंगे।
विवरण | जानकारी |
परीक्षा का आयोजन | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) |
परीक्षा तिथि | 4 मई 2025 |
आंसर की रिलीज डेट | मई 2025 (संभावित सेकंड वीक) |
फॉर्मेट | |
ऑफिशियल वेबसाइट | nta.ac.in / neet.nta.nic.in |
This Blog Includes:
नीट 2025 आंसर की पीडीएफ डाउनलोड (NEET 2025 Answer Key PDF Download)
अगर आप अपने सही जवाबों का मिलान करने के लिए आंसर की ढूंढ रहे हैं, तो आप पेपर कोड 45, 46 और 48 के लिए NEET 2025 Answer Key यहां से डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
पेपर कोड | डाउनलोड लिंक |
कोड 45 | डाउनलोड करें (PDF) |
कोड 46 (Credit: Motion Classes) | डाउनलोड करें (PDF) |
कोड 48 | डाउनलोड करें (PDF) |
नीट 2025 ऑफिशियल आंसर की पीडीएफ डाउनलोड (NTA NEET 2025 Answer Key PDF Download)
NTA आधिकारिक रूप से आंसर की जारी करेगा, जो इस महीने के भीतर कभी भी जारी हो सकती है। जैसे ही इसकी घोषणा होगी, यह लिंक एक्टिव हो जाएगा, और आप यहां से पीडीएफ डाउनलोड कर पाएंगे।
नीट 2025 ऑफिशियल आंसर की पीडीएफ डाउनलोड (NTA NEET 2025 Answer Key PDF Download) |
NEET Answer Key के द्वारा स्कोर का अंदाजा कैसे लगाएं?
अब जब आंसर की आपके पास होगी, तो अपने स्कोर का अनुमान लगाना बेहद आसान हो जाएगा। बस नीचे दिया गया फॉर्मूला याद रखें:
- हर सही उत्तर पर मिलेगा: +4 अंक
- हर गलत उत्तर पर कटेंगे: -1 अंक
- कोई उत्तर छोड़ा तो: 0 अंक
फॉर्मूला:
(सही उत्तरों की संख्या × 4) – (गलत उत्तरों की संख्या × 1) |
उदाहरण:
मान लीजिए आपने 150 सवाल सही किए और 10 गलत —
तो आपका स्कोर होगा:
(150 × 4) – (10 × 1) = 590 अंक
NEET 2025 Answer Key डाउनलोड करने का आसान तरीका
अगर आप पहली बार आंसर की डाउनलोड कर रहे हैं और कंफ्यूज हैं, तो घबराइए मत। बस नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- सबसे पहले neet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “NEET UG 2025 Answer Key” का लिंक ढूंढें।
- अपना पेपर कोड (45, 46 या 48) सिलेक्ट करें।
- PDF डाउनलोड करें।
- अब आराम से बैठिए और अपने उत्तर मिलाइए!
याद रखें: अगर पेपर कोड सही नहीं चुना, तो आपका पूरा मिलान गड़बड़ा सकता है। हमेशा ध्यान से कोड चेक करें।
नीट आंसर की में कोई गलती लगे तो क्या करें?
कभी-कभी आपको नीट आंसर की 2025 (NEET Answer Key 2025 PDF) में कुछ गलत उत्तर दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में आप निम्नलिखित कदम उठा सकते हैं, सही समय पर चैलेंज करने से यदि आपका दावा सही साबित होता है, तो आपका स्कोर बेहतर हो सकता है।
- आप उस सवाल को चैलेंज कर सकते हैं।
- हर सवाल को चैलेंज करने के लिए आपको ₹200 फीस देनी होगी (जो कि नॉन-रिफंडेबल होगी)।
- आपको अपने दावे के साथ प्रूफ भी प्रस्तुत करना होगा (जैसे कि NCERT किताब से संदर्भ)।
- ध्यान रहे, चैलेंज करने की विंडो केवल कुछ दिनों के लिए खुली रहेगी।
FAQs
उम्मीद है मई 2025 के दूसरे सप्ताह में प्रोविजनल आंसर की आ जाएगी।
आपका पेपर कोड आपकी OMR शीट और एडमिट कार्ड पर लिखा होता है।
हां, अगर आपकी आपत्ति सही मानी जाती है, तो फाइनल आंसर की में सुधार होता है और आपका स्कोर बढ़ सकता है।
नहीं, चाहे आपका चैलेंज सही हो या गलत, फीस नॉन-रिफंडेबल होती है।
उम्मीद है जून 2025 के पहले सप्ताह तक रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।
कुछ उम्मीदवारों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक NEET UG 2025 के पेपर में भौतिकी का भाग सबसे कठिन था।
भारत में हर साल लगभग 22 लाख से भी अधिक छात्र नीट पास करते हैं।
संबंधित आर्टिकल
- नीट परीक्षा कितनी बार दे सकते है?
- नीट की फुल फॉर्म
- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की गाइडलाइन्स
- नीट परीक्षा की तैयारी के लिए बायोलॉजी के महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर
- नीट का पेपर कितने नंबर का होता है?
उम्मीद है, नीट 2025 आंसर की पीडीएफ डाउनलोड (NEET 2025 Answer Key PDF Download) के सन्दर्भ में हमारा यह ब्लॉग आपके लिए मददगार रहा होगा। नीट परीक्षा से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ने और लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।