Today History in Hindi | 27 June – विश्व का पहला ATM किया गया था स्थापित, जानें आज का इतिहास

1 minute read
Today History in Hindi

देश और दुनिया में 27 जून यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1967 में आज ही के दिन लंदन के एनफील्ड में विश्व का पहला ATM स्थापित किया गया। 2002 में 27 जून को ही जी-8 देश परमाणु हथियार नष्ट करने की रूसी योजना पर सहमत हुए थे।

27 जून का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 2008 में आज ही के दिन माइक्रोसॉफ्ट कारपोरेशन के चेयरमैन बिल गेट्स ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। 2008 में 27 जून के दिन ही भारत और पाकिस्तान ने ईरानी गैस पाइप लाइन परियोजना को शुरू करने में आ रही बाधाओं को दूर किया था। Today History in Hindi| 27 June में हम 27 जून की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi| 27 June- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 1838 में आज ही के दिन राष्ट्रगीत वंदे मातरम के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म हुआ था।
  • 1839 में 27 जून को ही पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह का निधन हुआ था।
  • 1890 में आज ही के दिन जॉर्ज डिक्सन पहला मुक्केबाज बना था।
  • 1893 में 27 जून को ही गोल्ड कालगूर्ली पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में पाया गया था।
  • 1940 में आज ही के दिन सोवियत संघ की सेना ने रोमानिया पर हमला किया था।
  • 1967 में 27 जून को ही लंदन के एनफील्ड में वर्ल्ड का पहला ATM स्थापित किया गया था।
  • 1967 में आज ही के दिन भारत में निर्मित पहले यात्री विमान एचएस 748 को इंडियन एयरलाइंस को सौंपा गया था।
  • 1991 में आज ही के दिन युगोस्लाविया की सेना ने स्लोवेनिया के स्वतंत्र होने के 48 घंटे के भीतर ही इस छोटे से देश पर हमला कर दिया था।
  • 2002 में 27 जून को ही जी-8 देश परमाणु हथियार नष्ट करने की रूसी योजना पर सहमत हुए थे।
  • 2005 में आज ही के दिन ब्रिटेन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की वीटो रहित स्थायी सदस्यता का समर्थन किया था।
  • 2008 में 27 जून को ही माइक्रोसॉफ्ट कारपोरेशन के चेयरमैन बिल गेट्स ने अपने पद से इस्तीफा दिया था।
  • 2008 में आज ही के दिन पूर्व थल सेनाध्यक्ष सैम मानेकशॉ का निधन हुआ था।
  • 2021 में 27 जून को ही जम्मू में वायुसेना के अड्डे पर आतंकवादियों ने ड्रोन के जरिए विस्फोटक गिराए थे।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 27 June में आपको 27 जून का इतिहास और इससे जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही अन्य ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*