Today History in Hindi| 8 May- जानिये देश-दुनिया में 8 मई के दिन हुईं महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1 minute read
आज-का-इतिहास

देश और दुनिया के इतिहास में 8 मई के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं, जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। भारत की प्रसिद्ध ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का जन्म हुआ और भारतीय मूल के 69 वर्षीय लॉर्ड स्वराजपाल ब्रिटेन के चौथे सबसे बड़े विश्वविद्यालय ब्रिटिश यूनिवर्सिटी के कुलपति नियुक्त हुए थे।

8 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1886 में आझ ही के दिन अमेरिकी फार्मासिस्ट जान एस पैंबरटन ने कोका कोला का विकास किया और उस समय इसे एक टॉनिक बताया गया था। 1929 में आज ही के दिन भारत की प्रसिद्ध ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का जन्म हुआ था और 1959 में 8 मई को ही प्राइम मिनिस्टर जवाहरलाल नेहरू ने चीन को भारत के खिलाफ धमकी भरी युद्ध का विरोध किया था।

Today History in Hindi| 8 May- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 1886 में 8 मई को ही अमेरिकी फार्मासिस्ट जान एस पैंबरटन ने कोका कोला का विकास किया और उस समय इसे एक टॉनिक बताया गया।
  • 1929 में भारत की प्रसिद्ध ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का जन्म हुआ था।
  • 1945 में आज ही के दिन मित्र राष्ट्रों की सेनाओं के सामने जर्मनी का आत्मसमर्पण हुआ था।
  • 1959 में प्राइम मिनिस्टर जवाहरलाल नेहरू ने चीन को भारत के खिलाफ धमकी भरी युद्ध जैसी तकरीरों से बाज आने को कहा था।
  • 1970 में आज ही के दिन ब्रिटिश रॉक बैंड द बीटल्स के सदस्यों ने औपचारिक रूप से अलग होने के एक महीने बाद अपना आखरी स्टूडियो अलबम ‘लैट इट बी’ जारी किया।
  • 1999 में 8 मई को ही दक्षिणी बांग्लादेश में मेघना नदी में नौका पलट जाने से 300 लोगों की मौत हुई थी।
  • 2000 में आज ही के दिन भारतीय मूल के 69 वर्षीय लॉर्ड स्वराजपाल ब्रिटेन के चौथे सबसे बड़े विश्वविद्यालय ब्रिटिश यूनिवर्सिटी के कुलपति नियुक्त हुए थे।
  • 2004 में 8 मई को ही श्रीलंका के करिश्माई स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने 521 विकेट लेकर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने का रिकार्ड अपने नाम किया जो 4 साल पहले वेस्टइंडीज के कोर्टनी वाल्श ने बनाया था।
  • 2006 में आज ही के दिन संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान को आधुनिकतम पारम्परिक शस्त्र प्रणाली देने पर सहमत हुआ।
  • 2009 में 8 मई को ही पाकिस्तान की सेना ने स्वात घाटी में तालिबान के खिलाफ अपने अभियान को तेज किया था, इस दौरान तालिबान के जुल्मों से परेशान 2 लाख लोगों ने घाटी से पलायन कर लिया था।
  • 2013 में आज ही के दिन भारत के मशहूर ध्रुपद गायक ज़िया फ़रीदुद्दीन डागर का निधन हुआ था।

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 8 May- में आपको 8 मई के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही अन्य रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*