22 फरवरी का इतिहास (22 February Ka Itihas) – 1907 में आज ही के दिन लंदन में हुआ था टैक्सी मीटर वाली पहली कैब का संचालन

1 minute read
22 फरवरी का इतिहास (22 February Ka Itihas) (1)

देश और दुनिया में 22 फरवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 22 फरवरी का इतिहास (22 February Ka Itihas) जानेंगे।

22 फरवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1907 में आज ही के दिन लंदन में टैक्सी मीटर वाली पहली कैब का संचालन हुआ था। 1999 में 22 फरवरी के दिन ही भारत के मशूहर अर्थशास्त्री जगदीश भगवती की नियुक्ति कोलंबिया में भारतीय राजनीति अर्थव्यवस्था केन्द्र के प्रमुख पद पर हुई थी।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

22 फरवरी का इतिहास (22 February Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2008 में आज ही के दिन युवा आलोचक और समकालीन भारतीय कला के संपादक डॉ. ज्योतिष जोशी को देशीशंकर अवस्थी स्मृति सम्मान दिए जाने की घोषणा की गई थी।
  • 2006 में 22 फरवरी के दिन ही जापान ने भारत से मांस और अंडे सहित सभी कुक्कुट उत्पादों के आयात पर रोक लगाई थी।
  • 1999 में आज ही के दिन भारत के मशूहर अर्थशास्त्री जगदीश भगवती की नियुक्ति कोलंबिया में भारतीय राजनीति अर्थव्यवस्था केन्द्र के प्रमुख पद पर हुई थी।
  • 1998 में 22 फरवरी के दिन ही जापान के नगानो शहर में अठारवें शीतकालीन ओलंपिक खेल का समापन हुआ था।
  • 1992 में आज ही के दिन खार्तूम में हज़ारों शरणार्थियों के घर तोड़ दिए गए थे।
  • 1979 में 22 फरवरी के दिन ही कैरेबियाई द्वीप सेंट लुसिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की थी।
  • 1974 में आज ही के दिन बांग्लादेश को पाकिस्तान ने मान्यता दी थी।
  • 1935 में 22 फरवरी के दिन ही व्हाइट हाउस पर हवाई जहाज़ों की उड़ान को प्रतिबंधित किया गया था।
  • 1907 में आज ही के दिन लंदन में टैक्सी मीटर वाली पहली कैब का संचालन हुआ था।
  • 1848 में 22 फरवरी के दिन ही लुई फिलिप के शासन की असफलताओं के कारण पेरिस में विद्रोह हुआ था।
  • 1845 में आज ही के दिन ईस्ट इंडिया कम्पनी ने डच ईस्ट इंडिया कम्पनी से सेरामपोर और बालासोर को खरीदा था।
  • 1821 में 22 फरवरी के दिन ही स्‍पेन ने अमेरिका को फ्लोरिडा राज्‍य को 50 लाख डॉलर में बेचा था।
  • 1784 में आज ही के दिन चीन के साथ व्यापार के लिए अमेरिका का पहला व्यापारिक पोत न्यूयॉर्क से रवाना हुआ था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

22 फरवरी का इतिहास (22 February Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1922 में आज ही के दिन भारत में जन्में प्रसिद्ध चित्रकर एस. एच. रज़ा का जन्म हुआ था।
  • 1920 में 22 फरवरी के दिन भारतीय सिनेमा के अभिनेता कमल कपूर का जन्म हुआ था।
  • 1914 में आज ही के दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष देवकान्त बरुआ का जन्म हुआ था।
  • 1906 में 22 फरवरी के दिन हिंदी के प्रसिद्ध कवि सोहन लाल द्विवेदी का जन्म हुआ था।
  • 1906 में आज ही दिन भारतीय शिक्षाविद् व राजनीतिज्ञ हुमायूं कबीर का जन्म हुआ था।
  • 1889 में 22 फरवरी के दिन ही भारत के राष्ट्रवादी नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वामी सहजानंद सरस्वती का जन्म।
  • 1885 में आज ही के दिन भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख नायकों में से एक यतीन्द्र मोहन सेन गुप्त का जन्म हुआ था।
  • 1856 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, दलितों के हितैषी तथा स्त्री शिक्षा के समर्थक स्वामी श्रद्धानन्द का जन्म हुआ था।
  • 1788 में 22 फरवरी के दिन ही जर्मन दार्शनिक आर्थर शोपेन हावर का जन्म हुआ था।
  • 1732 में आज ही के दिन अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति वाशिंगटन का जन्म हुआ था।

22 फरवरी को हुए निधन

संबंधित ब्लाॅग्स

1 फरवरी का इतिहास5 फरवरी का इतिहास
2 फरवरी का इतिहास6 फरवरी का इतिहास
3 फरवरी का इतिहास7 फरवरी का इतिहास
4 फरवरी का इतिहास8 फरवरी का इतिहास 
9 फरवरी का इतिहास10 फरवरी का इतिहास
11 फरवरी का इतिहास12 फरवरी का इतिहास
13 फरवरी का इतिहास14 फरवरी का इतिहास
15 फरवरी का इतिहास16 फरवरी का इतिहास
17 फरवरी का इतिहास18 फरवरी का इतिहास
19 फरवरी का इतिहास20 फरवरी का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 22 फरवरी का इतिहास (22 February Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*