26 अप्रैल का इतिहास (26 April Ka Itihas) – 1920 में आज ही के दिन ‘महान गणितज्ञ’ श्रीनिवास रामानुजम का हुआ था निधन

1 minute read
26 अप्रैल का इतिहास (26 April Ka Itihas)

देश और दुनिया में 26 अप्रैल का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 26 अप्रैल का इतिहास (26 April Ka Itihas) जानेंगे। 

1975 में आज ही के दिन सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना था। सिक्किम भारत का एक राज्य है जो हिमालय के उत्तरी भाग में स्थित है। यह अपने सुंदर दृश्य, प्राकृतिक सौंदर्य और अनुभवों के लिए जाना जाता है। सिक्किम भारत का एकमात्र स्थान है जो ऑर्गेनिक फल और सब्जियों के प्रोडक्शन में लीडर है। 

26 अप्रैल का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1903 में आज ही के दिन गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका में वकालत शुरू की और वहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की। साथ ही 26 अप्रैल का दिन इतिहास में दुखद घटना के साथ भी दर्ज है, क्योंकि 1920 में इसी दिन महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम का निधन हो गया था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

26 अप्रैल का इतिहास (26 April Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2010 में बिहार सरकार ने बिहार के प्रसिद्ध चिनिया केले की ब्रांडिंग ‘गंगा केला’ के रूप में करने का फैसला किया था।
  • 2008 में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जम्मू-कश्मीर में बना 390 मेगावाट का दुलहस्ती हाइडल पावर प्रोजेक्ट देश को समर्पित किया था।
  • 2006 में आज ही के दिन भारत और उज़बेकिस्तान ने 6 संधी पर हस्ताक्षर किए थे।
  • 2004 में ईराक के नए झंडे को मान्यता दी गई थी।
  • 1993 में महाराष्ट्र के औरंगाबाद में बोइंग-737 विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से तकरीबन 60 लोग मारे गए थे।
  • 1990 में आज ही के दिन वीआरपी मेनन ने लगातार 463 घंटे डिस्को डांस कर विश्व रिकाॅर्ड बनाया था।
  • 1980 में आज ही के दिन स्थितीय खगोल विज्ञान केंद्र कोलकाता) में स्थापित किया गया।
  • 1975 में आज ही के दिन अपनी खूबसूरती के लिए पहचान बनाने वाला सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना था।
  • 1974 में माल्टा ने संविधान अंगीकार किया था।
  • 1962 में आज ही के दिन अंतरिक्ष यान रेंजर-4 ने चांद की सतह पर कदम रखा। चांद तक पहुंचने वाला यह पहला अमेरिकी अंतरिक्ष यान था।
  • 1959 में क्यूबा ने पनामा पर आक्रमण किया था।
  • 1920 में आज ही के दिन महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम का निधन हो गया था।
  • 1903 में गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका में वकालत शुरू की और वहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की थी।
  • 1828 में 26 अप्रैल के दिन यूनान की आजादी के समर्थन में रूस की तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1755 में रूस की पहली यूनिवर्सिटी राजधानी मॉस्को में खोली गई थी।
  • 1654 में आज ही के दिन यहूदियों को ब्राजील से निकाला गया था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

26 अप्रैल का इतिहास (26 April Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1987 में आज ही के दिन प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक, छायाकार और लेखक नितिन बोस का जन्म हुआ था।
  • 1953 में 26 अप्रैल के दिन ही भारतीय फिल्म अभिनेत्री मोंगूमी चटर्जी का जन्म हुआ था।
  • 1864 में आज ही के दिन स्वामी दयानन्द सरस्वती के शिष्य और आर्य समाज के 5 प्रमुख नेताओं में से एक पंडित गुरुदत्त विद्यार्थी का जन्म हुआ था।

26 अप्रैल को हुए निधन

  • 2010 में आज ही के दिन राजस्थान की राज्यपाल प्रभा राव का निधन हुआ था।
  • 1999 में 26 अप्रैल के दिन ही नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष मनमोहन अधिकारी का निधन हुआ था।
  • 1987 में आज ही के दिन भारतीय संगीत निर्देशक शंकर रघुवंशी का निधन हुआ था।
  • 1982 में 26 अप्रैल के दिन ही प्रतिष्ठित कवि और आलोचक मलयज का निधन हुआ था।
  • 1961 में आज ही के दिन जम्मू और कश्मीर के रियासत के आखिरी शासक महाराज हरी सिंह का निधन हुआ था।
  • 1920 में 26 अप्रैल के दिन ही महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम का निधन हुआ था।

संबंधित ब्लाॅग्स

1 अप्रैल का इतिहास2 अप्रैल का इतिहास
3 अप्रैल का इतिहास4 अप्रैल का इतिहास
5 अप्रैल का इतिहास6 अप्रैल का इतिहास
7 अप्रैल का इतिहास8 अप्रैल का इतिहास
9 अप्रैल का इतिहास 10 अप्रैल का इतिहास
11 अप्रैल का इतिहास12 अप्रैल का इतिहास
13 अप्रैल का इतिहास14 अप्रैल का इतिहास
15 अप्रैल का इतिहास16 अप्रैल का इतिहास
17 अप्रैल का इतिहास18 अप्रैल का इतिहास
19 अप्रैल का इतिहास20 अप्रैल का इतिहास
21 अप्रैल का इतिहास22 अप्रैल का इतिहास
23 अप्रैल का इतिहास24 अप्रैल का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 26 अप्रैल का इतिहास (26 April Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*