Today History in Hindi | 28 June – भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव का हुआ था जन्म, जानें आज का इतिहास

1 minute read
Today History in Hindi

देश और दुनिया में 28 जून यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1921 में आज ही के दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव का जन्म हुआ था। 1940 में 28 जून को ही बांग्लादेशी अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद युनुस का जन्म हुआ था।

28 जून का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1883 में आज ही के दिन इटली के मिलान में पहला यूरोपीय केंद्रीय बिजली पावर स्टेशन का उद्घाटन किया गया था। 1884 में 28 जून को ही महिलाओं के अधिकार के लिए नार्वे एसोसिएशन की स्थापना की गई थी। Today History in Hindi| 28 June में हम 28 जून की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi| 28 June- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 1519 में आज ही के दिन चार्ल्स वी को पवित्र रोमन साम्राज्य का सम्राट चुना गया था।
  • 1651 में 28 जून को ही पोलैंड और यूक्रेन के बीच बेरेस्तेको युद्ध शुरू हुआ था।
  • 1776 में आज ही के दिन अमेरिका की जीत के साथ सुलीवन द्वीप युद्ध समाप्त हुआ था।
  • 1838 में 28 जून को ही विक्टोरिया इंग्लैंड की महारानी बनीं थीं।
  • 1857 में आज ही के दिन नाना साहेब ने बिठूर में स्वयं को पेशवा घोषित किया था।
  • 1894 में 28 जून को ही श्रम दिवस पर अमेरिका में आधिकारिक अवकाश घोषित किया गया था।
  • 1902 में आज ही के दिन अमेरिकी संसद ने स्पूनर कानून पारित कर राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट को कोलंबिया से पनामा नहर के अधिग्रहण का अधिकार दिया था।
  • 1919 में 28 जून को ही वारसा की संधि पर हस्ताक्षर हुए थे।
  • 1921 में आज ही के दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव का जन्म हुआ था।
  • 1926 में आज ही के दिन गोत्तलिब डैमलर और कार्ल बेन्ज ने दो कंपनियों का विलय कर मर्सिडीज-बेंज की शुरुआत की थी।
  • 1940 में 28 जून को ही बांग्लादेशी अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद युनुस का जन्म हुआ था।
  • 1976 में आज ही के दिन अमेरिका के एयरफोर्स एकेडमी में पहली महिला का प्रवेश हुआ था।
  • 1981 में 28 जून को ही चीन ने कैलाश और मानसरोवर के लिये सड़क मार्ग खोला था।
  • 1996 में आज ही के दिन भारत ने फलस्तीनी नियंत्रण वाले गाजा सिटी में अपना मिशन खोला था।
  • 2007 में आज ही के दिन आईफोन के नाम से जाना जाने वाला ऐपल का पहला स्मार्टफोन बाजार में आया था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 28 June में आपको 28 जून का इतिहास और इससे जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*