24 अप्रैल का इतिहास (Today History in Hindi | 24 April) – ‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर का हुआ था जन्म, जानें अन्य बड़ी घटनाएं

1 minute read
(Today History in Hindi | 24 April) 24 अप्रैल का इतिहास (24 April Ka Itihas)

देश और दुनिया में 24 अप्रैल का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग (Today History in Hindi | 24 April) में हम 24 अप्रैल का इतिहास (24 April Ka Itihas) जानेंगे।

क्रिकेट भारत में खूब पसंद किया जाता है और सचिन तेंदुलकर को भगवान की तरह मानने वाले देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन त्योहार के रूप देखा जा सकता है। 1973 में 24 अप्रैल के ही दिन भारत के महानतम क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का जन्म मुंबई में हुआ था। 

24 अप्रैल का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1998 में भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर कोका कोला कप जीता था। 1954 में आज ही के दिन ब्रिटिश सरकार ने केन्या के विद्रोहियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का आदेश दिया था। केन्या के विद्रोहियों ने देश में रहने वाले गोरे लोगों के खिलाफ गुरिल्ला अभियान चलाया था, जिसे उन्होंने माउ माउ नाम दिया था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

24 अप्रैल का इतिहास (24 April Ka Itihas)

Today History in Hindi | 24 April- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 1858 में आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी कुंवर सिंह का निधन हुआ था।
  • 1877 में रूस ने 24 अप्रैल को ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की थी।
  • 1898 में स्पेन ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1915 में जर्मनी की सेना ने बेल्जियम के फ्लेमिस प्रांत के आइपर क्षेत्र में क्लोरोफोर्म गैस छोड़ी थी।
  • 1920 में पोलैंड की आर्मी ने यू्क्रेन पर हमला किया था।
  • 1954 में आज ही के दिन ऑस्ट्रेलिया और सोवियत संघ ने राजनयिक संबंध समाप्त किए।
  • 1960 में दक्षिण पर्सिया में आए भयंकर भूकंप में 500 लोगों की मृत्यु हो गई थी।
  • 1972 में ही आज के ही दिन जाने-माने चित्रकार जैमिनी राय का निधन हुआ था।
  • 1973 में भारत रत्न से सम्मानित क्रिकेट के भगवान सचिन रमेश तेंदुलकर का मुंबई में जन्म हुआ था।
  • 1974 में आज ही के दिन प्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह दिनकर का निधन हुआ था।
  • 1975 में जैन धर्म के अनुयायियों ने भगवान माहवीर के निर्वाण की 2500वीं जयंती मनाई थी।
  • 1998 में भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर कोका-कोला कप जीता था।
  • 2011 में आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा का निधन आज ही के दिन हुआ था।
  • 2013 में बांग्लादेश की राजधानी ढाका में इमारत गिरने से सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

24 अप्रैल का इतिहास (24 April Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1973 में आज ही के दिन विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिने जाने वाले देश के महान क्रिकेटर सचिन रमेश तेंदुलकर का जन्म हुआ था।
  • 1956 में 24 अप्रैल के दिन ही छत्तीसगढ़ राज्य की पहली महिला कलाकार और गायिका तीजनबाई का जन्म हुआ था।
  • 1940 में आज ही के दिन मिजोरम के पूर्व राज्यपाल अजीज क़ुरैशी का जन्म हुआ था।
  • 1929 में 24 अप्रैल के दिन ही भारतीय फिल्म अभिनेत्री शम्मी का जन्म हुआ था।

24 अप्रैल को हुए निधन

  • 2009 में आज ही के दिन एक यशस्वी लेखक, कवि और ओजस्वी वक्ता महात्मा रामचन्द्र वीर का निधन हुआ था।
  • 1974 में 24 अप्रैल के दिन ही हिन्दी कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ का निधन हुआ था।
  • 1972 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध चित्रकार जामिनी रॉय का निधन हुआ था।
  • 1960 में 24 अप्रैल के दिन ही प्रसिद्ध लेखक और सार्वजनिक कार्यकर्ता अन्ना साहब भोपटकर का निधन हुआ था।
  • 1944 में आज ही के दिन हिन्दी के समाचार पत्र ‘दैनिक आज’ के संस्थापक और प्रसिद्ध क्रान्तिकारी शिवप्रसाद गुप्त का निधन हुआ था।
  • 1934 में 24 अप्रैल के दिन ही भारतीय न्यायाधीश एवं राजनेता सी. शंकरन नायर का निधन हुआ था।

संबंधित ब्लाॅग्स

1 अप्रैल का इतिहास2 अप्रैल का इतिहास
3 अप्रैल का इतिहास4 अप्रैल का इतिहास
5 अप्रैल का इतिहास6 अप्रैल का इतिहास
7 अप्रैल का इतिहास8 अप्रैल का इतिहास
9 अप्रैल का इतिहास 10 अप्रैल का इतिहास
11 अप्रैल का इतिहास12 अप्रैल का इतिहास
13 अप्रैल का इतिहास14 अप्रैल का इतिहास
15 अप्रैल का इतिहास16 अप्रैल का इतिहास
17 अप्रैल का इतिहास18 अप्रैल का इतिहास
19 अप्रैल का इतिहास20 अप्रैल का इतिहास
21 अप्रैल का इतिहास22 अप्रैल का इतिहास
23 अप्रैल का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 23 अप्रैल का इतिहास (23 April Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*