26 दिसंबर का इतिहास (26 December Ka Itihas) – पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह का निधन

1 minute read
26 दिसंबर का इतिहास (26 December Ka Itihas)

देश और दुनिया में 26 दिसंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 26 दिसंबर का इतिहास (26 December Ka Itihas) जानेंगे।

26 दिसंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 2006 में आज ही के दिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी और महान स्पिनरों में शामिल शेन वार्न ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेकर इतिहास रचा था। 2024 में 26 दिसंबर के दिन ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आयु संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे।

1925 में 26 दिसंबर के दिन ही तुर्की में ग्रेगोरियन कैंलेडर अपनाया गया था। 1925 में आज ही के दिन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना हुई थी।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

26 दिसंबर का इतिहास (26 December Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2007 में आज ही के दिन तुर्क विमानों ने इराकी कुर्द ठिकानों पर हमले किए थे।
  • 2006 में 26 दिसंबर के दिन ही शेन वार्न ने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेकर इतिहास रचा था।
  • 2002 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिक्षद ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक आफ़ कांगो में पुन: संघर्ष शुरू होने की सूचना दी थी।
  • 1997 में 26 दिसंबर के दिन ही उड़ीसा की प्रमुख पार्टी, बीजू जनता दल (बीजद) की स्थापना वरिष्ठ राजनेता बीजू पटनायक के पुत्र नवीन पटनायक ने की थी।
  • 1978 में आज ही के दिन भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जेल से रिहा किया गया था।
  • 1977 में 26 दिसंबर को ही सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1925 में आज ही के दिन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना हुई थी।
  • 1925 में 26 दिसंबर को ही तुर्की में ग्रेगोरियन कैंलेडर अपनाया गया था।
  • 1904 में आज ही के दिन दिल्ली से मुंबई के बीच देश की पहली क्राॅस कंट्री मोटरकार रैली का उद्धाटन हुआ था।
  • 1748 में 26 दिसंबर के दिन ही फ्रांस और ऑस्ट्रिया के बीच दक्षिणी हाॅलैंड को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

26 दिसंबर का इतिहास (26 December Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1948 में आज ही के दिन प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता तथा चिकित्सक प्रकाश आम्टे का जन्म हुआ था।
  • 1935 में 26 दिसंबर के दिन ही प्रसिद्ध संत-महात्माओं में से एक विद्यानंद जी महाराज का जन्म हुआ था।
  • 1935 में आज ही के दिन भारतीय समाज सेवी महिला माबेला अरोल का जन्म हुआ था।
  • 1929 में 26 दिसंबर के दिन ही गुजराती साहित्यकार तारक मेहता का जन्म हुआ था।
  • 1919 में आज ही के दिन प्रसिद्ध संगीतकार नौशाद का जन्म हुआ था।
  • 1899 में 26 दिसंबर के दिन ही स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद उधम सिंह का जन्म हुआ था।

26 दिसंबर को हुए निधन

  • 2024 में 26 दिसंबर के दिन ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आयु संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे।
  • 2015 में आज ही के दिन समकालीन हिन्दी कविता के महत्त्वपूर्ण कवि पंकज सिंह का निधन हुआ था। 
  • 1999 में 26 दिसंबर के दिन ही भारत के नवें राष्ट्रपति शंकरदयाल शर्मा का निधन हुआ था।
  • 1986 में आज ही के दिन भारत की महिला क्रांतिकारियों में से एक बीना दास का निधन हुआ था।
  • 1976 में 26 दिसंबर के दिन ही हिन्दी के यशस्वी कथाकार और निबन्ध लेखक यशपाल का निधन हुआ था।
  • 1961 में आज ही के दिन भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध क्रांतिकारी, लेखक तथा समाजशास्त्री भूपेंद्रनाथ दत्त का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें- 25 दिसंबर का इतिहास (25 December Ka Itihas) – आज ही के दिन मनाया जाता है ईसाइयों का पवित्र त्योहार क्रिसमस

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 26 दिसंबर का इतिहास (26 December Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*