8 फरवरी का इतिहास (8 February Ka Itihas) – 1986 में आज ही के दिन दिल्ली हवाई अड्डे पर पहली बार शुरू हुई थी प्रीपेड टैक्सी सेवा

1 minute read
8 फरवरी का इतिहास (8 February Ka Itihas) (1)

देश और दुनिया में 8 फरवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 8 फरवरी का इतिहास (8 February Ka Itihas) जानेंगे।

8 फरवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1986 में आज ही के दिन दिल्ली हवाई अड्डे पर पहली बार प्रीपेड टैक्सी सेवा शुरू की गई थी। 1999 में 8 फरवरी के दिन ही केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से अमेरिकी अंतरिक्ष यान स्टारडस्ट रवाना हुआ था। 2006 में आज ही के दिन सिओल में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच 3 समझौते हुए थे।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

8 फरवरी का इतिहास (8 February Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2009 में आज ही के दिन श्रीनगर के पास खिलनमर्ग क्षेत्र में हुए हिमस्खलन में सेना के हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल के 350 जवान बर्फ के नीचे दब गए थे।
  • 2008 में 8 फरवरी के दिन ही बैंगलौर स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस के वरिष्ठ वैज्ञानिक शांतनु भट्टाचार्य को जी.डी. बिड़ाला पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • 2006 में आज ही के दिन सिओल में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच 3 समझौते संपन्न हुए थे।
  • 1999 में 8 फरवरी के दिन ही केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से अमेरिकी अंतरिक्ष यान स्टारडस्ट रवाना हुआ था।
  • 1994 में आज ही के दिन क्रिकेटर कपिल देव ने टेस्ट मैचों में 432 विकेट लेकर रिचर्ड हैडली के सबसे अधिक विकेट लेने के विश्व रिकाॅर्ड को तोड़ दिया था।
  • 1986 में 8 फरवरी के दिन ही दिल्ली हवाई अड्डे पर पहली बार प्रीपेड टैक्सी सेवा शुरू की गई थी।
  • 1971 में आज ही के दिन लाओस पर दक्षिणी वियतनामी सेना ने हमला किया था।
  • 1971 में 8 फरवरी के दिन ही दुनिया के पहले इलेक्‍ट्रॉनिक शेयर बाजार नैस्‍डैक की शुरुआत हुई थी।
  • 1952 में आज ही के दिन महारानी एलिजाबेथ ब्रिटेन की महारानी और राष्ट्रमंडल देशों की अध्यक्ष बनी थीं।
  • 1909 में 8 फरवरी के दिन ही यूरोपीय देश जर्मनी और फ्रांस के बीच मोरक्को संधि पर साइन किए गए थे। 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

8 फरवरी का इतिहास (8 February Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1881 में आज ही के दिन भारतीय सिविल सेवक और प्रशासक वी.टी. कृष्णमाचारी का जन्‍म हुआ था।
  • 1986 में 8 फरवरी के दिन ही भारतीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट का जन्‍म हुआ था।
  • 1928 में आज ही के दिन गोमांतक दल के सदस्य बाला देसाई का जन्‍म हुआ था।
  • 1963 में 8 फरवरी के दिन ही क्रिकेटर मोहम्मद अजरुद्दीन का जन्‍म हुआ था।
  • 1951 में आज ही के दिन हिंदी के मंचीय कवियों में से एक अशोक चक्रधर का जन्‍म हुआ था।
  • 1939 में 8 फरवरी के दिन ही भारत के 12वें ‘मुख्य चुनाव आयुक्त’ जेम्स माइकल लिंगदोह का जन्‍म हुआ था।
  • 1941 में आज ही के दिन गजलों को भारत के हर घर में जगह दिलाने वाले जगजीत सिंह का जन्‍म हुआ था।
  • 1897 में 8 फरवरी के दिन ही देश के तीसरे राष्‍ट्रपति जाकिर हुसैन का जन्‍म हुआ था।

8 फरवरी को हुए निधन

  • 2017 में आज ही के दिन ग्रेट ब्रिटेन के डॉक्टर पीटर मैन्सफील्ड का निधन हुआ था।
  • 1971 में 8 फरवरी के दिन ही महान् लेखक कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी का निधन हुआ था।
  • 1995 में आज ही के दिन आजादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक कल्पना दत्त का निधन हुआ था।
  • 1265 में 8 फरवरी के दिन ही ‘इलखानी साम्राज्य’ के संस्थापक हुलेगु खान का निधन हुआ था।

संबंधित ब्लाॅग्स

1 फरवरी का इतिहास5 फरवरी का इतिहास
2 फरवरी का इतिहास6 फरवरी का इतिहास
3 फरवरी का इतिहास7 फरवरी का इतिहास
4 फरवरी का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 8 फरवरी का इतिहास (8 February Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*