Today’s Current Affairs in Hindi | 4 मई 2025 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 4 May 2025

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 4 मई 2025 के Current Affairs Today in Hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

आज के टॉप 10 करंट अफेयर्स – Current Affairs Today in Hindi

आज के मुख्य करंट अफेयर्स की जानकारी (Today’s Current Affairs in Hindi) इस प्रकार हैं:-

आज कोयला खनिक दिवस है 

  • भारत में हर साल 4 मई को कोयला खनिक दिवस (Coal Miners Day 2025) मनाया जाता है। यह दिवस कोयला खनिकों की कठिन मेंहनत व समाज में उनके योगदान को याद करने के लिए मनाया जाता है।

आज मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय अग्निशामक दिवस

  • प्रतिवर्ष 4 मई को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय अग्निशामक दिवस (International Firefighters Day 2025) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य, दुनियाभर के पेशेवर अग्निशामकों को याद करना व उनका सम्मान करना है, जिन्होंने अपना जीवन जन-सेवा के लिए समर्पित किया है।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री बने एंथनी अल्बनीज

  • ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ (Anthony Albanese) ने संघीय चुनाव में बड़े बहुमत से जीत हासिल की है। 150 सीटों वाली प्रतिनिधि सभा में लेबर पार्टी ने 84 और लिबरल-नेशनल पार्टी ने 33 सीटें जीत ली हैं।
  • वहीं एंथनी अल्बानीज़ 21 वर्षों में लगातार दो बार चुनाव जीतने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री बन गए हैं।

मौसम विभाग ने अगले चार-पांच दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश, ओलावृष्टि और आंधी तूफान की संभावना जताई 

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले चार से पांच दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में गरज, बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज़ हवाओं के साथ बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। 
  • वहीं पूर्वी और मध्य भारत में भी मंगलवार यानी 6 मई तक ऐसी ही मौसम की स्थिति रहने की बहुत संभावना है।

भारत और अंगोला ने कृषि, पारंपरिक चिकित्सा और संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में कई समझौते किए 

  • भारत और अंगोला ने कृषि, पारंपरिक चिकित्सा और संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में कई समझौतों का आदान-प्रदान किया है। 
  • बताना चाहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अंगोला के राष्ट्रपति जोंआओ मनुएल गोंजाल्वेस लोरेंसो के बीच नई दिल्ली में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद इन समझौतों का आदान-प्रदान किया गया।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई 

  • पांच से 18 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2025 के लिए नामांकन 31 जुलाई 2025 तक किए जा सकते हैं। 
  • बताना चाहेंगे प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित पुरस्कार है जो बच्चों की असाधारण उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।
  • यह पुरस्कार उन बच्चों को दिया जाता है जिन्होंने बहादुरी, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, खेल, कला और संस्कृति, और विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहित श्रेणियों में उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है।
  • वहीं सभी नामांकन आधिकारिक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल awards.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन जमा किए जा सकते हैं। 

WAVES Summit 2025 के दौरान डॉ. एल. मुरुगन ने श्वेत पत्र जारी किया

  • सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने शनिवार 3 मई को मुंबई में वेव्स शिखर सम्मेलन (WAVES Summit 2025) के दौरान भारत की ‘लाइव इवेंट इकोनॉमी, ए स्ट्रटीजिक ग्रोथ इमपरेटिव-‘Live Events Economy: A Strategic Growth Imperative’, श्वेत पत्र जारी किया है। 
  • इसमें देश के तेजी से बढ़ते लाइव मनोरंजन उद्योग का व्यापक विश्लेषण, उभरते रुझानों, विकास के प्रक्षेपवक्र और क्षेत्र के निरंतर विकास के लिए कार्यनीतिक सिफारिशों के बारे में बताया गया है। 

भारत ने पाकिस्तान की सभी प्रकार की डाक और पार्सल सेवाओं पर लगाई रोक

  • भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर पाकिस्तान से आने वाले सभी श्रेणियों के मेल और पार्सल के आदान-प्रदान पर रोक लगा दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत सरकार ने हवाई और सतही दोनों मार्गों से आने वाले मेल और पार्सल के आदान-प्रदान को निलंबित करने का फैसला किया है।

वर्ष 2024-25 के लिए अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ पुरस्कार दिए गए

  • भुवनेश्वर में शनिवार 3 मई को वर्ष 2024-25 के लिए अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ पुरस्कार प्रदान किए गए। बताना चाहेंगे सुभाशीष बोस को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष और सौम्या गुगुलोथ को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुना गया।
  • वहीं विशाल कैथ ने सर्वश्रेष्ठ पुरुष गोलकीपर और एलंगबाम पंथोई चानू ने सर्वश्रेष्ठ महिला गोलकीपर का पुरस्कार जीता।
  • इसके अलावा, खालिद जमील को सर्वश्रेष्ठ पुरुष कोच और सुजाता कर को सर्वश्रेष्ठ महिला कोच चुना गया।

अमेरिकी सेना की 250वीं वर्षगांठ पर सैन्य परेड का आयोजन

  • मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी सेना की 250वीं वर्षगांठ मनाने के लिए 14 जून को एक सैन्य परेड का आयोजन किया जाएगा। इसमें लगभग छह हजार छह सौ सैनिक, एक सौ पचास वाहन और पचास विमान भाग लेंगे।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पुणे से दो नई रेलगांडियों का शुभारंभ किया

  • रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार 3 मई को महाराष्‍ट्र के पुणे से दो नई रेलगांडियों- हडपसर-जोधपुर एक्सप्रेस और एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-भगत की कोठी एक्सप्रेस का शुभारंभ किया है।

4 मई 2025 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची (Current Affairs Today in Hindi) आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-

1. वर्ष 2025 में विश्व हास्य दिवस (World Laughter Day) कब मनाया जाएगा?

(A) 4 मई
(B) 5 मई
(C) 7 मई
(D) 10 मई
उत्तर- 4 मई

2. 9 मई, 2025 को होने वाले मॉस्को विजय दिवस परेड में भारत का प्रतिनिधित्व कौन करेंगे?

(A) राजनाथ सिंह  
(B) संजय सेठ
(C) राज्यवर्धन सिंह राठौड़
(D) किरेन रिजिजू
उत्तर- संजय सेठ

3. राजधानी दिल्ली में पहले राष्‍ट्रीय मध्‍यस्‍थता सम्‍मेलन 2025 का उद्घटान किसने किया है?

(A) द्रौपदी मुर्मु
(B) संजीव खन्‍ना
(C) अर्जुन राम मेघवाल
(D) अजय अरोड़ा
उत्तर- द्रौपदी मुर्मु

4. हाल ही में एशिया के किस देश में आम चुनाव के लिए मतदान संपन्न हुआ है?

(A) ऑस्ट्रेलिया 
(B) सिंगापुर 
(C) साइप्रस 
(D) वियतनाम 
उत्तर- सिंगापुर 

5. खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का सातवां संस्करण कहां आयोजित किया जाएगा?

(A) बिहार  
(B) झारखंड 
(C) छत्तीसगढ़ 
(D) पश्चिम बंगाल 
उत्तर- बिहार 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स (Current Affairs Today in Hindi) के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*