2 फरवरी का इतिहास (2 February Ka Itihas) – 1952 में आज ही के दिन भारत ने मद्रास में जीता था पहला टेस्ट मैच

1 minute read
2 फरवरी का इतिहास (2 February Ka Itihas) (1)

देश और दुनिया में 2 फरवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 2 फरवरी का इतिहास (2 February Ka Itihas) जानेंगे।

2 फरवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1952 में आज ही के दिन भारत ने मद्रास में पहला टेस्ट क्रिकेट जीता था। 1953 में 2 फरवरी के दिन ही अखिल भारतीय खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड का गठन किया गया था। 1966 में आज ही के दिन पाकिस्तान ने ‘कश्मीर समझौते’ के लिए एक महत्त्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किया था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

2 फरवरी का इतिहास (2 February Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2013 में आज ही के दिन अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक एनआरआई वैज्ञानिक को पुरस्कृत किया था।
  • 2007 में 2 फरवरी के दिन ही अंतर्राष्ट्रीय पैनल (आईपीसीसी) ने ग्लोबल वार्मिंग पर रिपोर्ट प्रस्तुत की थी।
  • 2006 में आज ही के दिन से महात्मा गांधी नरेगा अधिनियम के तहत 200 जिलों में अधिसूचित किया गया था।
  • 1992 में 2 फरवरी के दिन ही अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश एवं रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन द्वारा शीत युद्ध की समाप्ति की घोषणा की गई थी।
  • 1982 में आज ही के दिन सीरिया ने हामा पर आक्रमण किया था।
  • 1966 में 2 फरवरी के दिन ही पाकिस्तान ने ‘कश्मीर समझौते’ के लिए एक महत्त्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किया।
  • 1953 में आज ही के दिन अखिल भारतीय खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड का गठन किया गया था।
  • 1952 में 2 फरवरी के दिन ही भारत ने मद्रास में पहला टेस्ट मैच जीता था।
  • 1949 में आज ही के दिन प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की स्थापना की गई थी।
  • 1922 में 2 फरवरी के दिन ही जेम्स जॉयस का लिखा उपन्यास ‘यूलिसिस’ पहली बार प्रकाशित किया गया था।
  • 1913 में आज ही के दिन न्यूयार्क में ‘ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल’ की ओपनिंग हुई थी।
  • 1878 में 2 फरवरी के दिन ही यूनान ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1862 में आज ही के दिन शंभूनाथ पंडित कलकत्ता उच्च न्यायालय के पहले भारतीय न्यायाधीश बने थे।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

2 फरवरी का इतिहास (2 February Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1979 में आज ही के दिन भारतीय अभिनेत्री शमिता शेट्टी का जन्‍म हुआ था।
  • 1915 में 2 फरवरी के दिन ही देश के लेखक, कवि और स्‍तंभकार खुशवंत सिंह का जन्‍म हुआ था।
  • 1905 में आज ही के दिन उपन्‍यासकार, दार्शनिक और पटकथाकार लेखक एयन रैंड का जन्‍म हुआ था।
  • 1902 में 2 फरवरी के दिन ही दक्षिण भारत में हिंदी प्रचार आन्दोलन के संगठक मोटूरि सत्यनारायण का जन्‍म हुआ था।
  • 1890 में आज ही के दिन अमेरिकन एक्टर चार्ल्स कोरोल का जन्म हुआ था।
  • 1889 में 2 फरवरी के दिन ही भारत की स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमारी अमृत कौर का जन्म हुआ था।

2 फरवरी को हुए निधन

  • 2011 में आज ही के दिन भारत के रक्षा विश्लेषक कृष्णस्वामी सुब्रह्मण्यम का निधन हुआ था।
  • 1982 में 2 फरवरी के दिन ही प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और राजस्थान के मुख्यमंत्री मोहन लाल सुखाड़िया का निधन हुआ था।
  • 2007 में आज ही के दिन भारतीय फ़िल्म व टेलीविजन अभिनेता विजय अरोड़ा का निधन हुआ था।
  • 1960 में 2 फरवरी के दिन ही हिंदी साहित्य के महान उपन्यासकार चतुरसेन शास्त्री का निधन हुआ था।
  • 1958 में आज ही के दिन मद्रास के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी बलुसु संबमूर्ति का निधन हुआ था।
  • 1907 में 2 फरवरी के दिन ही पिरोयॉडिक टेबल बनाने वाले रूस के दिग्‍ग्‍ज केमिस्‍ट दिमित्री मेंदेलीव का निधन हुआ था।

2 फरवरी के उत्सव

यह भी पढ़ें- 1 फरवरी का इतिहास (1 February Ka Itihas) – 2017 में आज ही के दिन भारत में 1 फरवरी को पेश किया गया था आम बजट

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 2 फरवरी का इतिहास (2 February Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*