World Water Day 2025: जल ही जीवन है। यह पंक्तियाँ हम बचपन से सुनते आ रहे हैं। आज के समय में जब दुनिया शुद्ध जल की कमी से जूझ रही है, यह पंक्तियाँ और सार्थक हो जाती हैं। यह दिवस, हमारे जीवन में जल का महत्व रेखांकित करता है। हर साल 22 मार्च के दिन दुनियाभर में ‘विश्व जल दिवस’ (Vishwa Jal Diwas) मनाया जाता है। यह दिन हमारे जीवन में जल के महत्व और उसके संरक्षण को समर्पित है। बताना चाहेंगे वर्ष 2025 में जल शक्ति मंत्रालय जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विश्व जल दिवस पर ‘जल शक्ति अभियान: कैच द रेन – 2025’ शुरू कर रहा है। वहीं इस वर्ष भारत सरकार सामुदायिक भागीदारी और नवीन रणनीतियों के माध्यम से जल संरक्षण और प्रबंधन पर बल दे रही है। आइए अब इस आर्टिकल में विश्व जल दिवस (World Water Day in Hindi) के बारे में विस्तार से जानते हैं।
This Blog Includes:
विश्व जल दिवस का इतिहास – World Water Day in Hindi
क्या आप जानते हैं कि संयुक्त राष्ट्र-UN ने विश्व जल दिवस (Vishwa Jal Diwas) की घोषणा वर्ष 1992 में ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में पर्यावरण और विकास पर सम्मेलन में की थी। इस सम्मेलन में आधिकारिक रूप से 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। वहीं पहला विश्व जल दिवस 22 मार्च 1993 को मनाया गया था। जो वार्षिक वैश्विक पहल की शुरुआत थी। तब से हर वर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है।
यह भी पढ़ें – जल के महत्व पर 10 लाइन
विश्व जल दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?
World Water Day in Hindi : पानी के महत्व को समझाने और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है।
विश्व जल दिवस 2025 का महत्व
World Water Day in Hindi: पृथ्वी पर जीवन का उदय पानी से ही संभव हुआ। पानी के बिना जीवन की कल्पना मात्र असंभव लगती है। प्राचीन संस्कृतियों का विकास भी नदियों के किनारे ही किया जाता था। आज बढ़ती जनसँख्या और प्रदूषण से पानी की कमी होती जा रही है। इसके साथ- साथ विभिन्न इंडस्ट्रीज़ द्वारा पानी की खपत में इज़ाफ़ा हुआ है। इसलिए जल संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाना बहुत आवश्यक हो गया है। पानी का सोच समझकर इस्तेमाल करना, पानी की बर्बादी न करना – यह हम सभी का कर्त्तव्य है। विश्व जल दिवस इन सभी बिंदुओं को रेखांकित करता है। धरती पर मौजूद हर प्राणी पानी पर निर्भर है। पानी के अस्तित्व पर संकट, सभी के लिए खतरे की बात है। इसलिए वैश्विक स्तर पर जल संरक्षण को प्रोत्साहन देने के लिए विश्व जल दिवस बहुत महत्वपूर्ण है।
यह भी पढ़ें – पढ़िए जीवन में जल की कीमत बताने वाले प्रेरक विचार और स्लोगन
विश्व जल दिवस 2025 की थीम
हर साल विश्व जल दिवस एक निर्धारित थीम के तहत मनाया जाता है। इस साल 2025 की थीम ‘ग्लेशियर संरक्षण’ है। यह वैश्विक मीठे पानी की आपूर्ति बनाए रखने में ग्लेशियर की महत्वपूर्ण भूमिका और जलवायु संरक्षण उपायों की तत्काल आवश्यकता पर बल देता है।
यह भी पढ़ें – स्टूडेंट्स के लिए जल प्रदूषण पर 100, 200 और 500 शब्दों में निबंध
विश्वभर में जल संकट और समस्याएं
भारत सहित पूरे विश्व में बहुत सी ऐसी जगह हैं जहां पर पानी का संकट बढ़ता ही जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार 2050 तक दुनिया में भारत में पानी का संकट सबसे ज्यादा होगा। इसके साथ ही भारत के पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान भी जल संकट से जूझ रहे होंगे। UN की एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया की लगभग 1.7 से 2.40 अरब की शहरी आबादी पानी के संकट से जूझेगी।
विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण के लिए सलाह
जल संरक्षण (Vishwa Jal Diwas) के लिए नीचे दी गई सलाह पर जरूर ध्यान दे :
- लीक और नलों को जितना जल्दी हो सके ठीक करें।
- ब्रश करते वक्त पानी बंद रखें।
- बिना किसी काम के नल से पानी बहते न रहने दें।
- सकारात्मक व्यवहार को बढ़ावा दें।
- ताजे पानी का उपयोग सोच-समझकर करें।
- पीने के पानी को सुरक्षित रूप से संभालें और संग्रहित करें।
- गंदे पानी का विवेकपूर्ण प्रबंधन करें।
- घर पर न्यूनतम गंदा पानी उत्पन्न करें।
- विभिन्न प्रयोजनों के लिए गंदे पानी का पुन: उपयोग करें।
- इस्तेमाल किया हुआ पानी बर्बाद नहीं होना चाहिए।
विश्व जल दिवस पर 10 लाइन्स
Vishwa Jal Diwas पर 10 लाइन्स यहाँ दी गई है :
- Vishwa Jal Diwas हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है।
- विश्व जल दिवस मुख्य रूप से पानी के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित है।
- विश्व जल दिवस महत्वपूर्ण जल संसाधनों पर प्रकाश डालता है।
- हर साल World Water Day का मुख्य उद्देश्य मीठे पानी को मूल्य और महत्व देना है।
- वर्ष 2025 में विश्व जल दिवस की थीम ‘ग्लेशियर संरक्षण’ रखी गई है।
- इसका उद्देश्य वर्ष 2030 तक सभी के लिए पानी और स्वच्छता सुनिश्चित करना है।
- 1992 में, संयुक्त राष्ट्र ने 22 मार्च को विश्व जल दिवस के रूप में नामित किया।
- स्कूलों, कार्यस्थलों, खेतों, संगठनों, कारखानों और घरों के लिए सुरक्षित और ताज़ा पानी आवश्यक है।
- विश्व जल दिवस के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे भाषण, चर्चा, नाटक, प्रकृति वार्ता, सेमिनार, शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
- पानी समुद्र के रूप में कई प्रजातियों के लिए घर प्रदान करता है।
संबंधित आर्टिकल्स
FAQs
विश्व जल दिवस मनाने का उद्देश्य वैश्विक जल संकट पर ध्यान केंद्रित करना और सुरक्षित पानी तक पहुंच के बिना रहने वाले 2.2 अरब लोगों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
वर्ष 2025 में विश्व जल दिवस की थीम ‘ग्लेशियर संरक्षण’ रखी गई है।
विश्व जल दिवस 22 मार्च को मनाया जाता है।
22 मार्च को विश्व जल दिवस क्यों मनाया जाता है?
इस दिन का उद्देश्य विश्व के सभी देशों में स्वच्छ एवं सुरक्षित जल की उपलब्धता सुनिश्चित करवाना है साथ ही जल संरक्षण के महत्व पर भी ध्यान केंद्रित करना है।
विश्व जल दिवस 2024 की थीम ‘शांति के लिए जल’ (Water for Peace) थी।
विश्व जल दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को पानी के महत्व और इसकी कमी से निपटने के लिए प्रोत्साहित करना है।
प्रतिवर्ष 22 मार्च को ‘विश्व जल दिवस’ (Vishwa Jal Diwas) मनाया जाता है।
आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको विश्व जल दिवस (world water day in hindi) के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।