विश्व जल दिवस 2024: जानिए इसका इतिहास, महत्व और थीम

1 minute read
विश्व जल दिवस World Water Day in Hindi

जल ही जीवन है। यह पंक्तियाँ हम बचपन से सुनते आ रहे हैं। आज के समय में जब दुनिया शुद्ध जल की कमी से जूझ रही है, यह पंक्तियाँ और सार्थक हो जाती हैं। यह दिवस, हमारे जीवन में जल का महत्व रेखांकित करता है। हर साल 22 मार्च के दिन विश्व जल दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमारे जीवन में जल के महत्व और उसके संरक्षण को समर्पित है। आइये विश्व जल दिवस 2024 (World Water Day in Hindi) के मौके पर जानें इसके बारे में विस्तार से। 

World Water Day in Hindi

विश्व जल दिवस की नींव साल 1992 में रखी गई थी। रियो दी जेनेरियो, ब्राज़ील में आयोजित पर्यावरण और विकास सम्मलेन कार्यक्रम में विश्व जल दिवस मनाने की ओर पहला कदम रखा गया था। इस दिन वैश्विक स्तर पर इस दिवस को मनाने का प्रस्ताव रखा गया। संयुक्त राष्ट्र द्वारा यह प्रस्ताव स्वीकार किया गया और 22 मार्च को World Water Day in Hindi के रूप में मनाने की घोषणा की गई। नतीजतन, साल 1993 में पहली बार यह दिवस मनाया गया।

यह भी पढ़ें – Importance of Water in Hindi: जल का महत्व 10 लाइन

विश्व जल दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

World Water Day in Hindi : पानी के महत्व को समझाने और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है।

विश्व जल दिवस 2024 का महत्व 

World Water Day in Hindi : पृथ्वी पर जीवन का उदय पानी से ही संभव हुआ। पानी के बिना जीवन की कल्पना मात्र असंभव लगती है। प्राचीन सांस्कृत्यों का विकास भी नदियों के किनारे ही किया जाता था। आज बढ़ती जनसँख्या और प्रदूषण से पानी की कमी होती जा रही है। इसके साथ- साथ विभिन्न इंडस्ट्रीज़ द्वारा पानी की खपत में इज़ाफ़ा हुआ है। इसलिए जल संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाना बहुत आवश्यक हो गया है। पानी का सोच समझकर इस्तेमाल करना, पानी की बर्बादी न करना – यह हम सभी का कर्त्तव्य है। विश्व जल दिवस इन सभी बिंदुओं को रेखांकित करता है। धरती पर मौजूद हर प्राणी पानी पर निर्भर है। पानी के अस्तित्व पर संकट, सभी के लिए खतरे की बात है। इसलिए वैश्विक स्तर पर जल संरक्षण को प्रोत्साहन देने के लिए विश्व जल दिवस बहुत महत्वपूर्ण है। 

यह भी पढ़ें – World Water Day Quotes in Hindi: पढ़िए जीवन में जल की कीमत बताने वाले प्रेरक विचार और स्लोगन

विश्व जल दिवस 2024 की थीम 

हर साल World Water Day in Hindi एक निर्धारित थीम के तहत मनाया जाता है। इस साल 2024 की थीम Water for Peace है। वहीं 2023 में इसकी थीम – “अक्सेलरेटिंग चेंज”- तेज़ी से परिवर्तन थी। इस थीम के द्वारा जल क्षेत्र में तेज़ी और तत्कालीनता के महत्व पर ज़ोर दिया गया था। साथ ही, लोगों, समुदायों और पर्यावरण पर प्रभाव डालने वाले महत्त्वपूर्ण जल सम्बन्धी मुद्दों को संबोधित किया जायेगा। इस साल दुनियाभर में यह दिवस 2024 की थीम के तहत मनाया जाएगा और विभिन्न राष्ट्रों द्वारा कार्यक्रम भी इसी थीम के आधार पर आयोजित किए जायेंगे। 

यह भी पढ़ें – Essay on Water Pollution in Hindi : स्टूडेंट्स के लिए जल प्रदूषण पर 100, 200 और 500 शब्दों में निबंध

विश्वभर में जल संकट और समस्याएं

world water day in indi : भारत सहित पूरे विश्व में बहुत सी ऐसी जगह हैं जहां पर पानी का संकट बढ़ता ही जा रहा है।  संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार 2050 तक दुनिया में भारत में पानी का संकट सबसे ज्यादा होगा। इसके साथ ही भारत के पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान भी जल संकट से जूझ रहे होंगे। UN की एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया की लगभग 1.7 से 2.40 अरब की शहरी आबादी पानी के संकट से जूझेगी।

यह भी पढ़ें – March Important Days in Hindi : यहाँ देखिए मार्च 2024 के महत्वपूर्ण दिनों की पूरी लिस्ट

विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण के लिए सलाह

जल संरक्षण (World Water Day in Hindi) के लिए नीचे दी गई सलाह पर जरूर ध्यान दे :

  • लीक और नलों को जितना जल्दी हो सके ठीक करें।
  • ब्रश करते वक्त पानी बंद रखें।
  • बिना किसी काम के नल से पानी बहते न रहने दें।
  • सकारात्मक व्यवहार को बढ़ावा दें।
  • ताजे पानी का उपयोग सोच-समझकर करें।
  • पीने के पानी को सुरक्षित रूप से संभालें और संग्रहित करें।
  • गंदे पानी का विवेकपूर्ण प्रबंधन करें।
  • घर पर न्यूनतम गंदा पानी उत्पन्न करें।
  • विभिन्न प्रयोजनों के लिए गंदे पानी का पुन: उपयोग करें।
  • इस्तेमाल किया हुआ पानी बर्बाद नहीं होना चाहिए।

यह भी पढ़ें – April Important Days in Hindi : यहाँ देखिए अप्रैल 2024 के महत्वपूर्ण दिनों की पूरी लिस्ट

विश्व जल दिवस पर 10 लाइन्स

World Water Day in Hindi पर 10 लाइन्स यहाँ दी गई है :

  1. World Water Day in Hindi हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है।
  2. World Water Day in Hindi मुख्य रूप से पानी के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित है।
  3. World Water Day in Hindi महत्वपूर्ण जल संसाधनों पर प्रकाश डालता है।
  4. हर साल World Water Day का मुख्य उद्देश्य मीठे पानी को मूल्य और महत्व देना है।
  5. 2024 में World Water Day in Hindi की थीम शांति के लिए जल (Water for Peace) रखी गई है।
  6. 2019 में विश्व जल दिवस मुख्य रूप से 2030 के अंत तक दुनिया में सभी को पानी उपलब्ध कराने पर केंद्रित है।
  7. 1992 में, संयुक्त राष्ट्र ने 22 मार्च को विश्व जल दिवस के रूप में नामित किया।
  8. स्कूलों, कार्यस्थलों, खेतों, संगठनों, कारखानों और घरों के लिए सुरक्षित और ताज़ा पानी आवश्यक है।
  9. विश्व में हर कोई विश्व जल दिवस मनाने के लिए कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे भाषण, चर्चा, नाटक, प्रकृति वार्ता, सेमिनार, शैक्षिक कार्यक्रम और बहुत कुछ आयोजित करता है।
  10. पानी समुद्र के रूप में कई प्रजातियों के लिए घर प्रदान करता है।

 सम्बंधित आर्टिकल्स

National Voters Day in HindiNational Bird Day in Hindi
National Maritime Day in HindiOdisha Foundation Day
World Introvert Day in Hindi World Radio Day
Antarrashtriya Shiksha DiwasNational Startup Day in Hindi
Pongal in HindiNational Youth Day in Hindi 
African National Congress Foundation Day in HindiWorld Braille Day in Hindi 

FAQs

विश्व जल दिवस मनाने का उद्देश्य क्या है?

विश्व जल दिवस मनाने का उद्देश्य वैश्विक जल संकट पर ध्यान केंद्रित करना और सुरक्षित पानी तक पहुंच के बिना रहने वाले 2.2 अरब लोगों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

विश्व जल दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व जल दिवस 22 मार्च को मनाया जाता है।


22 मार्च को विश्व जल दिवस क्यों मनाया जाता है?

इस दिन का उद्देश्य विश्व के सभी देशों में स्वच्छ एवं सुरक्षित जल की उपलब्धता सुनिश्चित करवाना है साथ ही जल संरक्षण के महत्व पर भी ध्यान केंद्रित करना है।

विश्व जल दिवस 2024 की थीम क्या है?

शांति के लिए जल (Water for Peace).

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको विश्व जल दिवस (world water day in hindi) के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*