वाशिंगटन विश्वविद्यालय में पढ़ाई क्यों करें?

2 minute read
316 views
वाशिंगटन विश्वविद्यालय

1861 में स्थापित, वाशिंगटन विश्वविद्यालय वेस्ट कोस्ट के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक है। इस विश्वविद्यालय को शहर के आर्थिक विकास में सहायता के लिए शहर की स्थापना के लगभग एक दशक बाद सिएटल क्षेत्र (Seattle region) में स्थापित किया गया था। इसे सिएटल क्षेत्र में पढ़ाई करने के लिए सर्वश्रेष्ठ सार्वजनिक विश्वविद्यालयों में से एक माना जाता है। अपनी रिसर्च क्षमताओं के कारण वाशिंगटन विश्वविद्यालय, एसोसिएशन ऑफ अमेरिकन यूनिवर्सिटीज का सदस्य है। यदि आप भी वाशिंगटन विश्वविद्यालय का हिस्सा बनना चाहते हैं और इस विश्वविद्यालय के बारे अधिक जानना चाहते हैं तो हमारा यह ब्लॉग पूरा पढ़ें।  

यूनिवर्सिटी  University Of Washington 
स्थापना  1861, सिएटल,संयुक्त राज्य अमेरिका
ग्लोबल क्यूएस यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 #85
अंतरराष्ट्रीय छात्र दर 15.9%
एंडोमेंट्स वैल्यू USD 3.407 बिलियन
स्वीकृति दर  51.8%
अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी लगभग 7,832
स्कॉलरशिप  -Narottam Sekhsaria Scholarship
-Hani Jenny Scholarship
-Harvey FellowshipIn
-Lax Scholarship

वाशिंगटन विश्वविद्यालय

वाशिंगटन विश्वविद्यालय सिएटल, वाशिंगटन में एक सार्वजनिक रिसर्च विश्वविद्यालय है। यूनिवर्सिटी का 703 एकड़ का मुख्य कैंपस यूनिवर्सिटी डिस्ट्रिक्ट, पैसिफिक नॉर्थवेस्ट के पुगेट साउंड क्षेत्र में है। मुख्य कैंपस के अलावा, बोथेल और टैकोमा में विश्वविद्यालय के दो और परिसर स्थित हैं। वाशिंगटन यूनिवर्सिटी 500 से अधिक इमारतों से घिरा हुआ है, जिसमें 26 से अधिक विश्वविद्यालय पुस्तकालयों, UW टॉवर, लेक्चर रूम, कला केंद्र, म्यूजियम, प्रयोगशालाएं, स्टेडियम और सम्मेलन केंद्र भी शामिल हैं।

वाशिंगटन विश्वविद्यालय
Source: Wikipedia

इसने सर्वश्रेष्ठ कॉलेजों की क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग 2023 में 80वीं रैंक हासिल की है। हर साल 54,000 से अधिक छात्र विश्वविद्यालय में प्रवेश लेते हैं। इतना ही नहीं वाशिंगटन विश्वविद्यालय अपने चिकित्सा, इंजीनियरिंग और वैज्ञानिक रिसर्च के साथ-साथ अपने अत्यंत प्रतिस्पर्धी कंप्यूटर विज्ञान, कानून, आर्किटेक्चर और बिजनेस स्कूल के लिए जाना जाता है। अब तक 21 नोबेल पुरस्कार विजेता और कई पुलित्जर पुरस्कार विजेता वाशिंगटन विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रहें हैं। 

वाशिंगटन विश्वविद्यालय को क्यों चुनें?

Source: University of Washington  

वाशिंगटन विश्वविद्यालय को चुनने के कुछ कारण नीचे बताए गए हैं:

  • विविधता: वाशिंगटन विश्वविद्यालय छात्र जनसांख्यिकीय, अनुभवात्मक और बौद्धिक (डेमोग्राफिक, एक्सपेरिनेंशियल एंड इंटेलेक्चुअल) विविधता के लिए प्रसिद्ध है। यूनिवर्सिटी में 90% छात्र राज्य से बाहर के हैं, 65% छात्रों ने भाग लेने के लिए 500 मील से अधिक की यात्रा की है, 50 राज्यों और 80 विभिन्न देशों के छात्र और फैकल्टी हैं। वाशिंगटन विश्वविद्यालय अपनी स्टूडेंट विविधता को महत्व देता है, जो छात्र के सीखने और अनुभव में वृद्धि करता है। 
  • ऑल राउंडर: वाशिंगटन विश्वविद्यालय अपने स्टूडेंट्स को इस प्रकार शिक्षित करता कि वें ऑल राउंडर बन सकें और हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा सकें। यूनिवर्सिटी में वो हर सुविधा उपलब्ध है, जो स्टूडेंट्स को बेहतर बना सकें जैसे 350 + कैंपस इंस्टीटूशन, छात्रों द्वारा संचालित 10 बिज़नेस, 19 डिवीजन, 3 एथलेटिक टीमें, 70% अंडरग्रेजुएट छात्र सामुदायिक सेवा में भाग लेते हैं। 
  • 1,500 कोर्सेज: वाशिंगटन विश्वविद्यालय छात्रों के लिए 90 से अधिक अंडरग्रेजुएट और कुल 1,500 से अधिक कोर्सेज की पेशकश करता है। 

वाशिंगटन विश्वविद्यालय रैंकिंग 

अलग-अलग स्रोत के अनुसार रैंकिंग नीचे दी गई है:

स्रोत  रैंकिंग 
क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग 2023 #80
टाइम्स हायर एजुकेशन 2022 #28
ग्लोबल यूनिवर्सिटी रैंकिंग यूएस न्यूज एंड वर्ल्ड रिपोर्ट 2022 #5
यूनिवर्सिटी रैंकिंग- एआरडब्ल्यूयू (शंघाई रैंकिंग) 2022 #17

वाशिंगटन विश्वविद्यालय के लिए स्वीकृति दर

वाशिंगटन विश्वविद्यालय की स्वीकृति दर 51.8% है जिसका अर्थ है कि प्रत्येक 100 आवेदनों में से लगभग 52 आवेदकों का चयन किया जाता है। इस प्रकार यह इसे काफी चयनात्मक बनाता है। वाशिंगटन विश्वविद्यालय यूजी स्तर पर लगभग 113 डिग्री, पीजी स्तर पर 268 डिग्री प्रदान करता है।

वाशिंगटन विश्वविद्यालय के लिए डेडलाइन 

वाशिंगटन विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने के लिए आपको उसकी डेडलाइन पता होनी चाहिए। नीचे कोर्सेज के अनुसार डेडलाइन बताई गई है:

M.Sc Computer Science and Software Engineering फॉल (1 अक्टूबर 2023)
M.S Computer Science and Engineering ऑटम (7 जनवरी 2023)
B.A Applied Computing फॉल (15 नवंबर 2022)
B.Sc Computer Science फॉल (15 नवंबर 2022)
Ph.D Management Business Administration फॉल (15 दिसंबर 2022)
MBA ऑटम (7 जनवरी 2023)
B.A Management फॉल (15 नवंबर 2022)

वाशिंगटन विश्वविद्यालय में बेस्ट डिपार्टमेंट

वाशिंगटन विश्वविद्यालय अपने चिकित्सा, इंजीनियरिंग और वैज्ञानिक रिसर्च के साथ-साथ अपने अत्यंत प्रतिस्पर्धी कंप्यूटर विज्ञान, कानून, वास्तुकला और बिजनेस स्कूल के लिए जाना जाता है, जिनके बारे में नीचे बताया गया है :

Art & Architecture सैम फॉक्स स्कूल ऑफ़ डिज़ाइन एंड विज़ुअल आर्ट्स
Arts & Science -कला और विज्ञान – मुख्य साइट
-कला और विज्ञान कॉलेज
-ग्रेजुएट स्कूल
Business ओलिन बिजनेस स्कूल
Engineering मैककेल्वे स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग
Law कानून का स्कूल
Medicine स्कूल ऑफ मेडिसिन
Social work & Public Health ब्राउन स्कूल
Continuing Education यूनिवर्सिटी का कॉलेज

आप AI Course Finder की मदद से अपनी प्रोफाइल के अनुसार सही यूनिवर्सिटी और अपनी पसंद का कोर्स चुन सकते हैं।

वाशिंगटन विश्वविद्यालय के लिए योग्यता 

वाशिंगटन विश्वविद्यालय में कोर्सेज के अनुसार योग्यता नीचे दी गई है: 

  • बैचलर डिग्री प्रोग्राम के लिए छात्रों को 12th में कम से कम 50%-60% अंक प्राप्त होने चाहिए।
  • अगर आप मास्टर्स के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो आपके पास चार वर्ष की बैचलर डिग्री होना ज़रूरी है।
  • अगर आप पी.एच.डी के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो आपको संबंधित कोर्सेज में मास्टर डिग्री को उत्तीर्ण करना ज़रूरी है।
  • एक अच्छा IELTS/ TOEFL स्कोर अंग्रेज़ी भाषा में होना आवश्यक है। 
  • वाशिंगटन विश्वविद्यालय में मास्टर डिग्री में एडमिशन लेने के लिए आपके पास एक अच्छा GMAT/GRE स्कोर होना चाहिए। 

नीचे कोर्सेज के अनुसार योग्यता दी गई है:

कोर्सेज एग्जाम 
BE/BTech -TOEFL: 76.0 & Above
-IELTS: 6.0 & Above
BSc -IELTS: 6.0 & Above
-TOEFL: 76.0 & Above
BBA -IELTS: 6.0 & Above
-TOEFL: 76.0 & Above
MA -TOEFL: 61.0-80.0
M.Arch -TOEFL: 80.0 & Above
MBA/PGDM -TOEFL: 80.0-100.0
-IELTS: 6.5-7.0
-GMAT: Accepted
MFA TOEFL: 80.0 & Above
MIM -TOEFL: 80.0-100.0
-GMAT: Accepted
-GRE: Accepted
MS -TOEFL: 60.0-106.0
-GRE: Accepted
-IELTS: 6.5-7.0

क्या आप IELTS/TOEFL/GMAT/GRE/PTE में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते हैं? आज ही इन टेस्ट की बेहतरीन तैयारी के लिए Leverage Live पर रजिस्टर करें और अच्छे स्कोर प्राप्त करें।

वाशिंगटन विश्वविद्यालय के लिए आवेदन प्रक्रिया

वाशिंगटन विश्वविद्यालय के लिए आवेदन प्रक्रिया के बारे में नीचे बताया गया है:

  • वाशिंगटन विश्वविद्यालय की ऑफिसियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करें। यहाँ से आपको यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होंगे। 
  • यूजर आईडी से साइन इन करें और कोर्स चुनें जिसे आप चुनना चाहते हैं। 
  • अगली स्टेप में अपनी शैक्षणिक जानकारी भरें।  
  • शैक्षणिक योग्यता के साथ IELTS, TOEFL प्रवेश परीक्षा स्कोर, SOP, LOR की जानकारी भरें। 
  • पिछले सालों की नौकरी की जानकारी भरें। 
  • रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
  • अंत में एप्लीकेशन फॉर्म जमा करें।

एक आकर्षक SOP लिखने और छात्र वीजा में मदद के लिए Leverage Edu एक्सपर्ट्स से संपर्क करें।

आवश्यक दस्तावेज  

वाशिंगटन विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने के लिए नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट होने आवश्यक है:

क्या आप विदेश में पढ़ने के लिए एजुकेशन लोन की तलाश में हैं, तो आज ही Leverage Finance का लाभ उठाएं और अपने कोर्स और विश्वविद्यालय के आधार पर एजुकेशन लोन पाएं।

वाशिंगटन विश्वविद्यालय में कोर्सेज और फीस स्ट्रक्चर

वाशिंगटन विश्वविद्यालय द्वारा बैचलर डिग्री प्रोग्राम और मास्टर डिग्री प्रोग्राम में विभिन्न प्रकार के कोर्सेज ऑफर किए जाते हैं। वाशिंगटन विश्वविद्यालय में टॉप कोर्सेज और उनकी फीस के बारे में जानकारी नीचे दी गई है:

कोर्सेज सालाना फीस (USD)
BE/B Tech 34.27-39.91 हजार (₹26.04-30.33 लाख)
MA 20.04-41.1 हजार (₹15.23-31.24 लाख)
MBA  53.6-68.57 हजार (₹40.74- 52.12 लाख)
M.Arh 31.06-38.55 हजार (₹23.60-29.30 लाख)
BBA 38.76-39.11 हजार (₹29.46-29.72 लाख)
MIM 25.98-73.65 हजार (₹19.74-55.98 लाख)
B.Sc. 38.76-39.11 हजार (₹29.46-29.72 लाख)
M.Sc Mechanical Engineering 21,693-38,091 हजार (₹16.48-28.95 लाख)
B.A Applied Computing 38,091-53.6 हजार (₹28.95-40.74 लाख)

आप UniConnect के जरिए World’s First & Largest Online University Fair का हिस्सा बनने का मौका पा सकते हैं, जहाँ आप अपनी पसंद की यूनिवर्सिटी के रिप्रेजेन्टेटिव से सीधे कांटेक्ट कर सकेंगे।

अमेरिका में रहने की लागत

अमेरिका में रहने की लागत छात्रों की लाइफस्टाइल पर निर्भर करती है, नीचे रहने की आम लागत दी गई है-

खर्चों के प्रकार राशि (USD/सालाना)
ट्यूशन फीस 28,000-55,000 (INR 20.65-40.55 लाख)
एकोमोडेशन और इंटरनेट 6,000-14,000 (INR 4.42-10.32 लाख)
बुक्स और स्टेशनरी 500-800 (INR 36,000-58,000)
फूड और आउटिंग  2,500 (INR 1.84 लाख) 
सीजनल कपड़े  500 (INR 36,000) 
अन्य खर्चे 1,000 (INR 73,000)
मेडिकल खर्चे 400 (INR 29,000) 

अपने चुनाव व रहन-सहन के हिसाब से विदेश में रहने के खर्च को आसानी से और अधिक जानने के लिए Cost of Living Calculator का उपयोग करें।

वाशिंगटन विश्वविद्यालय में छात्रवृत्तियां  

नीचे कुछ छात्रवृत्ति की सूची दी गई है, जिनके लिए छात्र अप्लाई कर सकते हैं।-

स्कॉलरशिप प्रोग्राम राशि (USD)
Narottam Sekhsaria’s Scholarship साइंस, बिज़नेस, मानविकी 26,223 (₹20 लाख)
Hani Jenny Scholarship बिज़नेस 1,000 (₹75,530) 
Harvey Fellowship बिज़नेस 16,000 (₹12.07 लाख)
Inlaks Scholarship साइंस, मानविकी 1 लाख (₹75.46 लाख) 
Global Study Award   बिज़नेस  12,673 (₹9.66 लाख)
Gyan Dhan Scholarship बिज़नेस  1,333 (₹1 लाख)
QS Undergraduate Scholarship  बिज़नेस  10,000 (₹7.55 लाख)

प्लेसमेंट्स

वाशिंगटन विश्वविद्यालय से पढ़कर निकलने वाे छात्रों को मिलने वाले प्रोफेशन की टेबल नीचे दी गई है-

प्रोफेशन सालाना औसत सैलरी (USD)
फाइनेंशियल सर्विसेज 90-92,000 (INR 67.50-69 लाख)
R&D, फार्मास्यूटिकल्स और बॉयोटेक 84-86,000 (INR 63-64.50 लाख)
प्रोग्राम और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट 80-82,000 (INR 60-61.50 लाख)
मीडिया, कम्युनिकेशन और एडवरटाइजिंग 72-74,000 (INR 54-55.50 लाख)
कंस्ट्रक्शन जॉब्स 72-74,000 (INR 54-55.50 लाख)
एग्जीक्यूटिव मैनेजमेंट 70-72,000 (INR 52.50-54 लाख)

उल्लेखनीय पूर्व छात्र

वाशिंगटन विश्वविद्यालय के कुछ उल्लेखनीय पूर्व छात्रों के नाम इस प्रकार हैं:

उल्लेखनीय पूर्व छात्र प्रोफेशन
ब्रूस ली अभिनेता, मार्शल आर्टिस्ट 
अन्ना फारिस अमेरिकी अभिनेत्री
रेन विल्सन अमेरिकी अभिनेता, कॉमेडियन
डेविड फोस्टर संगीतकार
जोएल मैकहेले अमेरिकी अभिनेता
नैट रॉबिन्सन पूर्व NBA खिलाड़ी
जीन स्मार्ट अमेरिकी अभिनेत्री
बिल गेट्स सीनियर Shidler McBroom के संस्थापक
स्टेनली एन डनहम चर्चित अमेरिकी एंथ्रोपोलॉजिस्ट
रेन विल्सन अमेरिकी अभिनेता

FAQs

वाशिंगटन विश्वविद्यालय की स्थापना कब हुई थी?

वाशिंगटन विश्वविद्यालय की स्थापना सन् 1861 सिएटल,संयुक्त राज्य अमेरिका में हुई थी।

वाशिंगटन विश्वविद्यालय के लिए आवेदन शुल्क क्या है?

UG कोर्सेज के लिए आवेदन शुल्क USD 80 (₹6,080) है, जबकि पीजी कोर्सेज के लिए आवेदन शुल्क USD 75 (₹5,700) हैं। 

वाशिंगटन विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए क्या GPA होना चाहिए?

वाशिंगटन विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए छात्रों के पास 3.7 और उससे अधिक का GPA होना चाहिए। 

यदि आप भी वाशिंगटन विश्वविद्यालय का हिस्सा बनना चाहते हैं और अपनी पढ़ाई वहां से पूरी करना चाहते हैं, तो आज ही 1800572000 पर कॉल करके हमारे Leverage Edu के विशेषज्ञों के साथ 30 मिनट का फ्री सेशन बुक करें। वे आपको उचित मार्गदर्शन के साथ आवेदन प्रक्रिया में भी आपकी मदद करेंगे।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

10,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert