कारगिल युद्ध कितने दिन चला था?

1 minute read
कारगिल युद्ध कितने दिन चला था

सन 1999 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारतीय सशस्त्र बलों की जीत के सम्मान में हर वर्ष 26 जुलाई को ‘कारगिल विजय दिवस’ मनाया जाता है। लगभग 2 महीने से ऊपर चले इस युद्ध में भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी घुसपैठिओं को खदेड़ते हुए कारगिल की चोटियों पर जीत का तिरंगा झंडा फहराया था। इस युद्ध में भारत के कई जवान शहीद भी हुए थे। इसी उपलक्ष्य में, भारत देश की रक्षा करने वाले सभी वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जाती है। इस वर्ष 26 जुलाई, 2024 को कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगाँठ मनाई जाएगी। 

जानें कितने दिनों चला संघर्ष

वर्ष 1999 में मई-जुलाई के बीच जम्मू और कश्मीर के कारगिल (अब लद्दाख के केंद्रशासित प्रदेश में एक ज़िला) ज़िले में 18 हजार फीट की ऊंचाई पर लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर कारगिल युद्ध लड़ा गया था। यह युद्ध 60 दिनों से ऊपर तक चला था, जिसमें 674 वीर भारतीय सैनिकों ने अपनी शहादत दी थी (डेटा: National War Memorial)। भारतीय सेना ने कारगिल युद्ध को जीत कर इतिहास के पन्नों पर सुनहरे अक्षरों में यह ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।

ऑपरेशन विजय दिवस का इतिहास

इस युद्ध की शुरुआत भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान ने 3 मई 1999 को ही कर दी थी जब उसने जम्मू कश्मीर में कारगिल की ऊँची पहाडि़यों (अब लद्दाख के केंद्रशासित प्रदेश में एक ज़िला) पर 5,000 सैनिकों के साथ जबरन घुसपैठ कर कब्जा जमा लिया था। इस उम्मीद में कि सियाचिन में भारतीय सैनिकों को पराजित कर दिया जाएगा। इस बात की जानकारी जब भारत सरकार को मिली तो भारतीय सेना ने पाक सैनिकों से मुकाबला करने के लिए “ऑपरेशन विजय” चलाया। मई और जुलाई तक चले इस युद्ध में 26 जुलाई 1999 को भारत ने कारगिल युद्ध में विजय हासिल की थी।

यह भी पढ़ें – कारगिल युद्ध के शहीदों की सूची

FAQs

भारत के कुल कितने जवान शहीद हुए थे?

कारगिल में 674 वीर भारतीय सैनिक शहीद हुए थे।

कारगिल युद्ध कितने दिनों तक चला था?

कारगिल युद्ध 60 दिनों से ऊपर चला था।

कारगिल युद्ध के पहले शहीद कौन थे?

कारगिल युद्ध के पहले शहीद कप्तान सौरभ कालिया और उनके साथी थे।

आशा करते हैं कि आपको इस ब्लाॅग में कारगिल युद्ध कितने दिन चला था के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। कारगिल दिवस के अन्य ब्लाॅग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*