World Sight Day : विश्व दृष्टि दिवस का इतिहास, महत्व और थीम

1 minute read
World Sight Day in Hindi (1)

10 अक्टूबर के दिन विश्व दृष्टि दिवस मनाया जाएगा। इस साल भी यह प्रतिवर्ष की तरह अक्टूबर के दूसरे दिन दुनिया भर में मनाया जाएगा। इस दिन का उद्देश्य आंखों के स्वास्थ्य और उनसे संबंधित बीमारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। अंधापन, दृष्टि दोष और आंखों से जुड़ी अन्य समस्याओं के बारे में लोगों को जागरूक करना है। यह दिन दृष्टि दोष के उपचार में दुनिया भर के नेत्र रोग विशेषज्ञों के योगदान को मान्यता प्रदान करता है। इस ब्लॉग में World Sight Day in Hindi के बारे में जानकारी दी गई है। इस बारे में अधिक जानने के लिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें।  

विश्व दृष्टि दिवस के बारे में

विश्व दृष्टि दिवस दृष्टि दोष की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए एक वैश्विक कार्यक्रम है। यह एक वार्षिक वैश्विक कार्यक्रम है। इसे अक्टूबर के दूसरे गुरुवार के दिन मनाया जाता है। यह दिन अंधेपन, दृश्य हानि और नेत्र स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। इसका आयोजन इंटरनेशनल एजेंसी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ ब्लाइंडनेस, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन और अन्य संगठनों के सहयोग से किया जाता है। यह दिन आंखों से स्वास्थ्य संबंधित वैश्विक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए समर्पित है। इस दिन के कार्यक्रमों में अंधेपन की रोकथाम और उपचार, नेत्र देखभाल सेवाओं तक पहुँच को बढ़ावा देना और बेहतर नीतियों का निर्माण करना शामिल है।

विश्व दृष्टि दिवस का इतिहास क्या है?

वर्ष 2000 से विश्व दृष्टि दिवस को इंटरनेशनल एजेंसी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ़ ब्लाइंडनेस के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इंग्लैंड को क्वीन एलिजाबेथ वर्ष 2020 में जागरूकता की पहल में शामिल हुईं। अगले वर्ष ‘लव योर आइज़’ अभियान ने तीन मिलियन से अधिक वैश्विक दान आकर्षित किए थे। विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से इंटरनेशनल एजेंसी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ़ ब्लाइंडनेस (IAPB) द्वारा इसे मनाया जाता है। दुनिया भर के नेत्र देखभाल एनजीओ, नेत्र विज्ञान और ऑप्टोमेट्रिक संघों, अस्पतालों और नेत्र से जुड़े व्यवसायों के साथ में IAPB 150 से अधिक सदस्य संगठनों ने विश्व दृष्टि दिवस को अपना समर्थन किया है।

यह भी पढ़ें: जानिए क्या है प्रिवेंशन ऑफ ब्लाइंडनेस वीक

विश्व दृष्टि दिवस कब मनाया जाता है? 

World Sight Day in Hindi को हर साल अक्टूबर के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है। इस साल यह दिन 10 अक्टूबर के दिन मनाया जाएगा। 

विश्व दृष्टि दिवस 2024 थीम

विश्व दृष्टि दिवस 2024 की थीम है: बच्चों, अपनी आंखों से प्यार करें (Love your eyes kids)  यह एक ऐसा विषय है जो उपस्थित IAPB और विज़न 2020 सदस्य संगठनों के साथ में चुना गया था। 

विश्व दृष्टि दिवस का महत्व क्या है?

किसी भी व्यक्ति के लिए उसकी आँखों का स्वस्थ्य होना महत्वपूर्ण है। व्यक्ति के अपनी दृष्टि खोने से दैनिक जीवन, शिक्षा, गतिविधियों और नौकरियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। विश्व दृष्टि दिवस इस तथ्य की ओर ध्यान आकर्षित करता है कि दुनिया भर में एक अरब से ज़्यादा लोगों के पास चश्मा नहीं है। कई लोग चश्मा न होने के वजह से वे स्पष्ट रूप से नहीं देख पाते हैं। उनमें से एक अरब लोग दृष्टि दोष से पीड़ित हैं जिसका इलाज संभव है या जिसे टाला जा सकता है। विश्व दृष्टि दिवस आंखों की देखभाल के लिए लोगों को जागरूक करता है। 

विश्व दृष्टि दिवस क्यों मनाया जाता हैं?

विश्व दृष्टि दिवस आंखों की देखभाल के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। विश्व दृष्टि दिवस वैश्विक मुद्दे के रूप में नेत्र स्वास्थ्य पर दुनिया भर के लोगों का ध्यान केंद्रित करने का एक मुख्य अवसर है। यह दिन विभिन्न व्यक्तियों, परिवारों और समुदायों के बीच नेत्र स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने का कार्य करता है। यह दिन नेत्र जागरूकता बढ़ाने के साथ लोगों में नेत्र स्वास्थ्य पहलों को प्राथमिकता देने के लिए निर्णय निर्माताओं को प्रभावित करने का एक मंच भी है। विश्व दृष्टि दिवस वैश्विक स्तर पर नेत्र स्वास्थ्य सेवाओं की मांग को सक्रिय करने में लोगों की मदद करता है।

विश्व दृष्टि दिवस कैसे मनाते हैं?

World Sight Day in Hindi कई तरीकों से मनाया जा सकता है: 

  • विश्व दृष्टि दिवस के दिन आप लोगों में सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से आंखो को देखभाल के लिए जागरूकता बढ़ा सकते हैं। 
  • लोगों को इस क्षेत्र में दान देने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति के दृष्टि संबंधी समस्या का हल किया जा सकता है। कई ऑप्टोमेट्री कंपनियाँ और एनजीओ इस दिन धन अर्जित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करते हैं। 
  • इस दिन वर्ल्ड साइट डे चैलेंज को ज्वॉइन किया जा सकता है। ऑप्टोमेट्री गिविंग साइट एक वैश्विक गैर-लाभकारी संस्था है। यह संस्था उन सभी वंचित समुदायों में स्थायी दृष्टि देखभाल की परियोजनाओं का सहयोग करती है। इस संस्था ने हाल के वर्षों में 38 देशों में 72 दृष्टि केंद्रों को सहायता राशि दी है। यह साइट ऑप्टिकल समुदाय के सभी सदस्यों से विश्व दृष्टि दिवस चुनौती में भाग लेने के लिए आमंत्रित भी करती है। 
  • इंटरनेशनल एजेंसी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ़ ब्लाइंडनेस के द्वारा आयोजित IAPB वर्ल्ड साइट डे फ़ोटो कंपीटीशन में भाग लेकर भी इसे मनाया जा सकता है। 
  • समुदाय और एनजीओ के साथ में मिलकर इस दिन आखों के चेकअप के लिए कैंप लगाया जा सकता है। 

विश्व दृष्टि दिवस से जुड़े तथ्य 

World Sight Day in Hindi से जुड़े तथ्य इस प्रकार हैं:

  • इंटरनेशनल एजेंसी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ़ ब्लाइंडनेस (IAPB) के अनुसार 450 मिलियन बच्चों की दृष्टि संबंधी समस्या है। इनके लिए उपचार की आवश्यकता है, तथा उनमें से कई बच्चे गरीब देशों से हैं जो किफायती, उपलब्ध नेत्र देखभाल तक पहुंच पाने में असमर्थ हैं।
  • विश्व दृष्टि दिवस हर साल अक्टूबर महीने के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है। इस साल 2024 में यह दिन 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन, IAPB और नेत्र स्वास्थ्य से जुड़े अन्य हितधारकों के साथ साझेदारी में इस दिन को मनाने की शुरुआत की गई थी। 
  • विश्व दृष्टि दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य अंधेपन, दृश्य हानि और अच्छी आंखों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के महत्व के बारे में वैश्विक जागरूकता को बढ़ाना है। 
  • IAPB के अनुसार कम से कम 1 बिलियन लोग दृष्टि दोष के साथ जी रहे हैं। इसे कोशिश करके रोका जा सकता था या जिसका अभी तक समाधान नहीं हुआ है। इनमें मोतियाबिंद और अन्य दृष्टि दोष शामिल हैं। 
  • जिन लोगों को दृष्टि दोष होता है उनमें से 90% लोग निम्न और मध्यम आय वाले देशों में रहते हैं।
  • अंधेपन और दृश्य हानि के कई प्रमुख कारण मोतियाबिंद, ग्लूकोमा और बिना सुधारे गए अपवर्तक त्रुटियां हैं। इन सभी को सही समय पर कदम उठाकर रोका जा सकता है। 
  • प्रतिवर्ष विश्व दृष्टि दिवस की एक थीम होती है इस वर्ष की थीम बच्चों, अपनी आंखों से प्यार करें (Love your eyes kids) है। 

FAQs

विश्व दृष्टि दिवस क्यों मनाया जाता है?

विश्व दृष्टि दिवस एक ऐसा दिन है जिसका उद्देश्य अंधेपन और दृष्टि दोष जैसे मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करना है। यह दिन हर साल अक्टूबर के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है। किसी भी उम्र के किसी भी व्यक्ति के लिए, आँखों के स्वास्थ्य पर ध्यान देना बहुत ज़रूरी है।

विश्व दृष्टि दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व दृष्टि दिवस एक वैश्विक स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम है जो प्रत्येक अक्टूबर माह के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य दृष्टि और नेत्र स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के संबंध में जन जागरूकता पर जोर देना है।

विश्व दृष्टि दिवस 2024 की थीम क्या है?

विश्व दृष्टि दिवस 2024 की थीम है, बच्चों, अपनी आंखों से प्यार करें (Love your eyes kids) है। 

संबंधित ब्लाॅग्स

लाल बहादुर शास्त्री की जयंतीगांधी जयंती
नवरात्रिवर्ल्ड एनिमल डे 
विश्व शिक्षक दिवस विश्व पर्यावास दिवस
भारतीय वायु सेना दिवस?राष्ट्रीय डाक दिवस
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवसअंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 
दशहरामिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
ग्लोबल हैंडवाशिंग डेविश्व छात्र दिवस
विश्व खाद्य दिवसविश्व एनेस्थीसिया दिवस
वर्ल्ड स्पाइन डेअंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस
मिल्खा सिंहराष्ट्रीय एकजुटता दिवस
विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवसविश्व सांख्यिकी दिवस
पुलिस स्मृति दिवससंयुक्त राष्ट्र दिवस 
विश्व पोलियो दिवसराष्ट्रीय एकता दिवस

आशा है कि आपको इस ब्लाॅग में World Sight Day in Hindi के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*