यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 25 अप्रैल 2025 के Current Affairs Today in Hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।
आज के टॉप 10 करंट अफेयर्स – Current Affairs Today in Hindi
आज के मुख्य करंट अफेयर्स की जानकारी (Today’s Current Affairs in Hindi) इस प्रकार हैं:-
आज विश्व मलेरिया दिवस है
- हर वर्ष 25 अप्रैल को दुनियाभर में विश्व मलेरिया दिवस (World Malaria Day 2025) मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य मलेरिया की रोकथाम और इलाज के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। 2025 में इस दिन की थीम है “Reinvest, Reimagine, Reignite”।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 25 और 26 अप्रैल को तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 25 और 26 अप्रैल को तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे, जहां वे नीलगिरी जिले के ऊटी स्थित राजभवन में कुलपतियों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
- मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन.रवि द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में राज्य, केंद्रीय और निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के शामिल होने का कार्यक्रम है।
नेपाल के पीएम के. पी. शर्मा ओली आज संसद के ग्रीष्म कालीन सत्र को संबोधित करेंगे
- नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली शुक्रवार 25 अप्रैल से शुरू हो रहे संसद के ग्रीष्म कालीन सत्र को संबोधित करेंगे। वहीं वित्त मंत्री विष्णु प्रसाद पोडेल 29 मई को नए वित्त वर्ष के लिए बजट पेश करेंगे। बता दें कि सरकार की नई नीतियां और कार्यक्रम 2 मई को पेश किए जाएंगे।
आज से शुरू होगी एशियाई योगासन खेल चैंपियनशिप 2025
- एशियाई योगासन खेल चैंपियनशिप 2025 का दूसरा संस्करण 25 से 27 अप्रैल तक दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण के सहयोग से किया जा रहा है।
- बताना चाहेंगे इसमें 21 एशियाई देशों के कुल 170 खिलाड़ी भाग लेंगे और 40 तकनीकी अधिकारी तथा 30 टीम मैनेजर और कोच शामिल होंगे।
- वहीं यह चैंपियनशिप चार आयु वर्ग 10 से 18, 18 से 28, 28 से 35 और 35 से 45 वर्ष में आयोजित की जाएगी।
IPL 2025 में आज चेन्नई सुपर किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा
- IPL T20 क्रिकेट में शुक्रवार 25 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। ये मैच चेन्नई के एमएम चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
सुजुकी एरोबिक्स जिम्नास्टिक विश्व कप 2025 आज से शुरू
- सुजुकी एरोबिक्स जिम्नास्टिक विश्व कप 2025 का आयोजन 25 से 27 अप्रैल तक जापान के टोक्यो में किया जाएगा। बताना चाहेंगे इस प्रतियोगिता में छह सदस्यीय भारतीय टीम के अलावा 19 देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पोप फ्रांसिस के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वेटिकन सिटी के लिए रवाना हुई
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पोप फ्रांसिस के राजकीय अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए शुक्रवार 25 अप्रैल को वेटिकन सिटी के लिए रवाना हो गई हैं। राष्ट्रपति मुर्मु वेटिकन सिटी की दो दिवसीय यात्रा पर होंगी।
- बता दें कि उनके साथ संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष जोशुआ डी सूजा भी हैं।
मिजोरम के लेंगपुई हवाई अड्डे की सुरक्षा का जिम्मा CISF ने संभाला
- केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने मिजोरम के लेंगपुई हवाई अड्डे की सुरक्षा का दायित्व आधिकारिक रूप से संभाल लिया है। यह मिजोरम का एकमात्र घरेलू हवाई अड्डा है।
- बताना चाहेंगे CISF की सुरक्षा में आने वाला लेंगपुई हवाई अड्डा भारत का 69वां एयरपोर्ट बन गया है।
भारतीय नौसेना ने INS सूरत से नवीनतम मध्यम दूरी की मिसाइल का सफल परीक्षण किया
- भारतीय नौसेना के नवीनतम स्वदेश में निर्मित निर्देशित मिसाइल विध्वंसक INS सूरत ने समुद्र में तैरते लक्ष्य पर सफलतापूर्वक सटीक निशाना लगाया है।
दिल्ली के प्रमुख व्यापारिक संगठनों द्वारा आज दिल्ली व्यापार बंद का आह्वान
- पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में दिल्ली के व्यापारी संगठनों ने दिल्ली बाजार बंद का आह्वान किया है। चांदनी चौक, कनॉट प्लेस और सदर बाजार समेत 700 से अधिक बाजार आज बंद रहेंगे। वहीं दवा और सब्जी जैसी आवश्यक सेवाओं को इस बंद से छूट दी गई है।
सिक्किम ने राज्य पुलिस भर्ती में अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की
- सिक्किम ने राज्य पुलिस भर्ती में अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की है। यह घोषणा गंगटोक में आयोजित छह दिवसीय सैन्य-नागरिक संलयन अभिसरण कैप्सूल के समापन समारोह के दौरान की गई।
- सिक्किम सरकार के अनुसार सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी यदि व्यवसायिक गतिविधियों में शामिल होना चाहें तो राज्य सरकार उनके लिए दुकान आवंटित करेगी।
मौसम विभाग ने देश के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में अगले पांच दिन तक तेज़ गर्म हवाएं जारी रहने का अनुमान जताया
- भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में अगले पांच दिन तक तेज़ गर्म हवाएं जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है। IMD के अनुसार पश्चिमी मध्य प्रदेश, पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 29 अप्रैल तक तेज गर्मी रहेगी।
भारत ने पाकिस्तान पर्सोना नोन ग्राटा नोट सौंपा
- मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के शीर्ष राजनयिक साद अहमद वार्राइच को तलब किया है। भारत सरकार ने साद को औपचारिक ‘पर्सोना नॉन ग्राटा’ नोट सौंपा है।
- बताना चाहेंगे पर्सोना नॉन ग्राटा (Persona Non Grata) का सीधा मतलब यह होता है कि किसी राजनयिक या विदेशी व्यक्ति को किसी विशेष देश में प्रवेश या रहने से मना करना। भारत ने पाकिस्तान के सैन्य राजनयिकों के लिए ये नोट थमाया है। इसके बाद उन्हें एक सप्ताह के अंदर भारत छोड़ना होगा।
पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद करने की घोषणा की
- पाकिस्तान ने गुरुवार 24 अप्रैल को भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारतीय एयरलाइंस के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने की घोषणा की है। पाकिस्तान के इस प्रतिबंध के बाद भारत के विमान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से होकर नहीं गुजर सकेंगे।
यह भी पढ़ें – 25 अप्रैल का इतिहास
25 अप्रैल 2025 डेली करेंट अफेयर्स क्विज
यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची (Current Affairs Today in Hindi) आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-
1. 28 अप्रैल को मुंबई में सभी तटीय राज्यों के मत्स्य पालन मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता कौन करेंगे?
(A) नरेंद्र सिंह तोमर
(B) डॉ. एस जयशंकर
(C) कृष्ण पाल गुर्जर
(D) राजीव रंजन
उत्तर- राजीव रंजन
2. बिहार के मधुबनी से 13 हजार 480 करोड़ रूपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किसने किया है?
(A) नरेंद्र मोदी
(B) अमित शाह
(C) राजनाथ सिंह
(D) अनुप्रिया पटेल
उत्तर- नरेंद्र मोदी
3. भारत ने किस पड़ोसी देश को 4.8 टन टीके दान किए हैं?
(A) श्रीलंका
(B) नेपाल
(C) अफगानिस्तान
(D) बांग्लादेश
उत्तर- अफगानिस्तान
4. दो दिवसीय भारत शिखर सम्मेलन 2025 का आयोजन कहां किया गया है?
(A) केरल
(B) तमिलनाडु
(C) राजस्थान
(D) तेलंगाना
उत्तर- तेलंगाना
5. पुणे फिडे महिला ग्रां. प्री. प्रतियोगिता का खिताब किसने जीता है?
(A) नर्ग्युल सलीमोवा
(B) कोनेरू हम्पी
(C) एलिना काशलिंस्काया
(D) पोलिना शुवालोवा
उत्तर- कोनेरू हम्पी
यह भी पढ़ें – स्कूल असेंबली के लिए 25 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियां
परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स (Current Affairs Today in Hindi) के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।