World Laughter Day in Hindi: दुनिया के मशहूर कॉमिक एक्टर चार्ली चैपलिन द्वारा कहा गया था की ‘हंसी के बिना बिताया हुआ दिन एक बर्बाद दिन होता है।’ चार्ली चैपलिन द्वारा कहे गए यह शब्द हमें हँसी के महत्व के बारे में बताते हैं। हँसी जीवन की सबसे अच्छी चीजों में से एक है और इसके हमारे शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर कई सकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। हँसी तनाव को कम करती है और हमारे पाचन तंत्र को भी सही रखती है, जिसकी जानकारी आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए आज के इस ब्लॉग में हम विश्व हास्य दिवस (World Laughter Day in Hindi) के बारे में जानेंगे।
This Blog Includes:
- विश्व हास्य दिवस के बारे में
- विश्व हास्य दिवस का इतिहास क्या है?
- विश्व हास्य दिवस कब मनाया जाता है ?
- विश्व हास्य दिवस का महत्व क्या है?
- विश्व हास्य दिवस क्यों मनाया जाता हैं?
- विश्व हास्य दिवस कैसे मनाते हैं?
- विश्व हास्य दिवस से समाज को मिलने वाले लाभ
- विश्व हास्य दिवस से जुड़े रोचक तथ्य
- विश्व हास्य दिवस पर कोट्स | World Laughter Day Quotes in Hindi
- FAQs
विश्व हास्य दिवस के बारे में
विश्व हास्य दिवस मनाने का कारण विश्वभर में हँसी के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ के बारे में संदेश फैलाना है, जो की हमारे शरीर और जीवन के लिए काफी लाभदायक है। विश्व हास्य दिवस का दिन विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों जैसे हंसी योग सत्र और कॉमेडी शो कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाता है, जहां लोग हंसने और खुशी फैलाने के लिए एक साथ आते हैं। इसका उद्देश्य एक सकारात्मक माहौल बनाना है जो हंसी, खुशी और कल्याण को बढ़ावा देता है।
यह भी पढ़ें : मई 2024 के महत्वपूर्ण दिनों की पूरी लिस्ट
विश्व हास्य दिवस का इतिहास क्या है?
विश्व हास्य दिवस पहली बार 10 मई 1998 को मनाया गया था और इसकी शुरुआत भारत में मुंबई के चिकित्सक डॉ. मदन कटारिया ने की थी और यह लाफ्टर योग आंदोलन के संस्थापक भी हैं, जो व्यायाम के रूप में हंसी को बढ़ावा देता है।
विश्व हास्य दिवस का पहला उत्सव मुंबई में आयोजित किया गया था, जिसमें केवल कुछ ही प्रतिभागियों ने भाग लिया था, जिसके बाद इस दिवस ने तेजी से लोकप्रियता हासिल की और अन्य देशों में फैल गया। ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका और कई अन्य देशों में इस दिवस को लेकर समारोह आयोजित किए गए।
विश्व हास्य दिवस का उद्देश्य शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार और तनाव को कम करने के लिए हँसी के संदेश को फैलाना है। यह दिन विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाता है जो हंसी और खुशी को बढ़ावा देते हैं।
पिछले कुछ वर्षों में विश्व हास्य दिवस एक वैश्विक कार्यक्रम बन गया है जो दुनिया भर के कई देशों में मनाया जाता है। यह हर साल मई के पहले रविवार को मनाया जाता है और व्यक्तियों और समुदायों के लिए हंसी के सकारात्मक लाभों को बढ़ावा देता है।
यह भी पढ़ें : Gujarat Day : जानें गुजरात दिवस का इतिहास, महत्व, थीम, रोचक तथ्य
विश्व हास्य दिवस कब मनाया जाता है ?
हर साल मई के पहले रविवार को विश्व हास्य दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य हँसी के सकारात्मक लाभों के बारे में लोगों को जागरूक करना है। यह दिन पहली बार 1998 में मनाया गया था और तब से यह दुनिया भर के कई देशों में मनाया जाने वाला एक वैश्विक कार्यक्रम बन गया है।
विश्व हास्य दिवस का महत्व क्या है?
विश्व हास्य दिवस विश्वभर में हँसी के लाभों के बारे में लोगों को जागरूक करता है। हँसी का शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर निम्न प्रकार के लाभ पड़ते हैं। विश्व हँसी दिवस लोगों को एक साथ आने और आनंदमय तरीके से हँसी साझा करने का एक अवसर है।
हास्य योग आंदोलन के संस्थापक डॉ. कटारिया इस विचार से प्रेरित थे कि हँसी में लोगों को एकजुट करने और तनाव से मुक्ति पाने की शक्ति है। उनका मानना था कि हँसी का उपयोग हम स्वास्थ्य, खुशी और विश्व शांति को बढ़ावा देने के लिए एक हथियार के रूप में कर सकते हैं।
विश्व हास्य दिवस का यह दिन हमें याद दिलाता है कि हंसना हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण पहलू है और हमें हमेशा खुश रहना चाहिए। ऐसा करके हम अपने शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Maharashtra Day : 63 साल पहले 1 मई के ही दिन भारत के दो राज्य हुए थे अलग, जानें इतिहास
विश्व हास्य दिवस क्यों मनाया जाता हैं?
विश्व हास्य दिवस को मनाने के पीछे का कारण विश्वभर में हँसी को प्रोत्साहित करना है। आजकल की तनाव भरी जिन्दगी के कारण लोगों को कई बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। अगर आप किसी डॉक्टर को भी दिखाएंगे तो सबसे पहले आपको खुश रहने की सलाह ही दी जाएगी। इसी को ध्यान में रखते हुए डॉ मदन कटारिया जो हास्य योग आंदोलन के संस्थापक है, इन्होने हास्य को ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित करने के लिए इस दिन को मनाने की शुरुआत की।
विश्व हास्य दिवस कैसे मनाते हैं?
World Laughter Day in Hindi को मनाने के बारे में यहाँ बताया जा रहा है :
- विश्व हास्य दिवस पर कई लोग हँसी योग सत्रों में भाग लेते हैं, जो अक्सर पार्कों, सामुदायिक केंद्रों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित किए जाते हैं।
- कई हास्य कलाकार और कॉमेडी मंडलियां दर्शकों का मनोरंजन करने और हंसी के लाभों को बढ़ावा देने के लिए विश्व हंसी दिवस पर शो और प्रदर्शन आयोजित करती हैं।
- विश्व हास्य दिवस पर कई लोग हास्य से जुड़ी प्रतियोगिता में भाग लेते हैं।
- विश्व हास्य दिवस सोशल मीडिया अभियानों और हैशटैग के माध्यम से भी ऑनलाइन मनाया जाता है। लोग वीडियो, चुटकुले और मीम्स साझा करते हैं जो हंसी को बढ़ावा देते हैं।
विश्व हास्य दिवस से समाज को मिलने वाले लाभ
हंसी सिर्फ एक भावना नहीं, बल्कि एक दवा है। एक ऐसी दवा जो समाज में नई सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। संसार को हंसी का महत्व बताने के उद्देश्य से ही विश्व हास्य दिवस को मनाया जाता है, जिससे संसार को बहुत लाभ पहुँचता है। विश्व हास्य दिवस से समाज को मिलने वाले लाभ इस प्रकार हैं –
- इस दिन के उद्देश्य को आत्मसात कर हमें मानसिक तनाव से राहत मिलती है।
- खुलकर हँसने से ही हमारे शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। इस दिन इस बात पर अधिक बल दिया जाता है।
- इस दिन के माध्यम से सामाजिक संबंधों को बेहतर बनाया जा सकता है।
- ऐसे दिन को मनाने से सकारात्मक सोच को तो बढ़ावा मिलता ही है। साथ ही, इस दिन कार्यस्थलों पर कर्मचारियों की उत्पादकता को बढ़ाया भी जा सकता है।
- यह दिन हंसने के लिए प्रेरित करने वाले सामाजिक अभियानों और जनजागरूकता में भी मददगार साबित होता है।
यह भी पढ़ें : Labour Day Essay : छात्रों और बच्चों के लिए मजदूर दिवस पर निबंध
विश्व हास्य दिवस से जुड़े रोचक तथ्य
रिसर्च, स्टडी और रिपोर्ट्स के अनुसार स्टूडेंट्स के लिए World Laughter Day in Hindi से जुड़े रोचक तथ्य यहाँ दिए गए हैं :
- हंसी की स्टडी को जेलोटोलॉजी कहते है।
- मई के पहले रविवार को हर साल वर्ल्ड लाफ्टर डे मनाया जाता है।
- हंसते वक्त हमारे शरीर में एंडोर्फिन नामक हार्मोन उत्पन्न होता है।
- हंसी आपके शरीर के लिए एक नेचुरल पेन किलर की तरह है।
- हंसी तनाव, डिप्रेशन और निराशा को दूर करने में भी मदद करती है।
- जब हम हंसते हैं तो चेहरे की 12 मांसपेशियां हिलती हैं।
- जब हम हंसते हैं, तो हमारे शरीर में एंडोर्फिन नामक केमिकल रिलीज होता है जो हमें खुश महसूस कराता है और अधिक सकारात्मक सोचने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें : भारत को हंसा हंसाकर लोप-पोट करने वाले हास्य कलाकार
विश्व हास्य दिवस पर कोट्स | World Laughter Day Quotes in Hindi
यहाँ आपके लिए विश्व हास्य दिवस पर कोट्स (World Laughter Day in Hindi) दिए गए हैं, जो आपको हमेशा हंसने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। विश्व हास्य दिवस पर कोट्स (World Laughter Day in Hindi) इस प्रकार हैं –
- हँसी वह दवा है जो बिना खर्च के हर दर्द को हल्का कर देती है।
- जहाँ हँसी है, वहाँ दिलों के बीच की दीवारें भी गिर जाती हैं।
- हँसी वो सेतु है जो हमें तनाव से सुकून की ओर ले जाती है।
- जो मुस्कुरा सकता है, वो हर मुश्किल को मात दे सकता है।
- हँसी एक ऐसा योग है, जो आत्मा को भी स्वस्थ रखता है।
- जीवन की रफ्तार में हँसी एक विराम नहीं, ऊर्जा है।
- तनाव के समय की गई एक सच्ची हँसी, सबसे बड़ी विजय होती है।
- हँसते रहो, क्योंकि यही तो है सच्चे जीवन की निशानी।
- मानसिक शांति का सबसे सस्ता और असरदार इलाज – हँसी।
- हँसी वो भाषा है जो बिना बोले भी दिल तक पहुँच जाती है।
- अगर हर सुबह हँसी के साथ शुरू हो, तो दिन खुद ही सुंदर बन जाता है।
- हँसी जीवन का वो संगीत है, जिसे हर उम्र गुनगुना सकती है।
- जो हँसता है, वही सच्चा योद्धा होता है।
- हँसी का मतलब यह नहीं कि दुख नहीं है, बल्कि यह है कि उम्मीद बाकी है।
- हँसते रहना एक आदत नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है।
- मुस्कुराहटें बाँटने से घटती नहीं, बढ़ती हैं।
- सच्ची हँसी दिल से निकलती है और आत्मा को छू जाती है।
- हँसी एक ऐसी प्रार्थना है जो शब्दों के बिना भगवान तक पहुँचती है।
- जिनके चेहरे पर हँसी रहती है, उनके जीवन में रोशनी बनी रहती है।
- अगर आप हँस सकते हैं, तो आप सबसे अमीर इंसान हैं।
- हँसी वो आईना है जिसमें हमारी सच्ची खुशी झलकती है।
- हर दिन कुछ पल हँसने के लिए निकालो, यही असली आराम है।
FAQs
वर्ल्ड लाफ्टर डे हर साल मई के पहले रविवार को मनाया जाता है।
विश्व हास्य दिवस की स्थापना डॉ. मदन कटारिया की।
वर्ल्ड लाफ्टर डे का क्या अर्थ है हँसी के माध्यम से भाईचारे और दोस्ती को बढ़ावा देना।
मई के पहले रविवार को हंसी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
पहला विश्व हँसी दिवस 1998 में मनाया गया था।
वर्ल्ड लाफ्टर डे की शुरुआत साल 1998 में भारत के मुंबई शहर से हुई थी।
यह दिन हंसी के महत्व को बताने और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
इस दिन का उद्देश्य दुनिया में शांति, भाईचारा और सकारात्मकता फैलाना है।
इस दिन लोग लाफ्टर योगा, ग्रुप हंसी कार्यक्रम और सामूहिक उत्सव के जरिए हंसी को साझा करते हैं।
यह दिन हमें सिखाता है कि जीवन में खुश रहना, सकारात्मक दृष्टिकोण रखना और दूसरों को मुस्कान देना भी एक सेवा है।
सम्बंधित आर्टिकल्स
आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको विश्व हास्य दिवस (World Laughter Day in Hindi) से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।