Jansankhya Visfot Par Nibandh : ऐसे लिखें जनसंख्या विस्फोट पर निबंध

1 minute read
Jansankhya Visfot Par Nibandh

भारत अब दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है। साधारण शब्दों में कहें तो जब किसी देश की जनसँख्या की मृत्यु दर में कमी होती है, लेकिन जन्मदर और जीवन प्रत्याशा में वृद्दि होती है, तो इन सबके संयुक्त प्रभाव के कारण जनसंख्या में बहुत तेजी से वृद्धि होती है। इस स्थिति को ही जनसँख्या विस्फोट कहा जाता है, जिसको लेकर कई बार स्टूडेंट्स से निबंध लिखने को भी कह दिया जाता है। इसलिए इस ब्लॉग में हम आपको Jansankhya Visfot Par Nibandh (Population Explosion Essay in Hindi) पर निबंध कैसे लिखें के बारे में बताएँगे।

जनसँख्या विस्फोट किसे कहते हैं?

किसी विशेष क्षेत्र में मनुष्यों की जनसंख्या में अचानक निरंतर वृद्धि को जनसँख्या विस्फोट कहते हैं। यह किसी शहर या देश दोनों में हो सकता है। विश्व की मानव आबादी के सन्दर्भ में इस शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। जनसँख्या विस्फोट भारत में एक गंभीर चिंता का विषय बन चुका है क्योंकि जनसँख्या में वृद्धि से गरीबी में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। ऐसे में, देश की अर्थव्यवस्था संकट में पड़ सकती है। इसलिए इस समस्या को पहचानते हुए भारत सरकार और कई राज्य सरकारों द्वारा इसके निवारण के लिए कानून बनाए गए हैं।  

जनसँख्या विस्फोट पर निबंध कैसे लिखें?

Jansankhya Visfot Par Nibandh (Population Explosion Essay in Hindi) लिखते समय इन बातों का खास ध्यान दें :

  1. निबंध में शीर्षक हमेशा आकर्षक होना चाहिए। 
  2. निबंध में सरल भाषा का प्रयोग करें।
  3. निबंध की भाषा जनसँख्या विस्फोट विषय के अनुरूप होनी चाहिए।
  4. जनसँख्या विस्फोट से संबंधित समस्त तथ्यों की चर्चा की जानी चाहिए।
  5. निबंध के अंतिम अनुच्छेद या उप संहार के अंतर्गत पूरे निबंध का सारांश दिया होना चाहिए।
  6. निर्धारित शब्द सीमा का ध्यान रखते हुए निबंध लिखा जाना चाहिए।
  7. निबंध की शुरुआत में प्रस्तावना जरुर जोड़ें।
  8. भाषा और शब्द चिन्ह का खास ध्यान दें। 
  9. निबंध में उचित जानकारी ही दें।

यह भी पढ़ें : विश्व जनसंख्या दिवस कब मनाया जाता है और इसका महत्व

जनसँख्या विस्फोट से जुड़े कुछ तथ्य

Jansankhya Visfot Par Nibandh (Population Explosion Essay in Hindi) लिखने से पहले जनसँख्या विस्फोट से जुड़े कुछ तथ्य जान लेना आवश्यक है :

  1. साल 2023 की गणना के अनुसार, भारत की जनसंख्या 142 करोड़ हैं। 
  2. भारत में, पूरी आबादी में 48.04 प्रतिशत महिलाएं और 51.96 प्रतिशत पुरुष हैं।
  3. उत्तर प्रदेश सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। 
  4. अरुणाचल प्रदेश सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य है।
  5. केरल राज्य में महिलाओं का अनुपात सबसे अधिक हैं। 
  6. हरियाणा में यह अनुपात सबसे कम है। 
Jansankhya Visfot Par Nibandh

जनसँख्या विस्फोट के मुख्य कारण

जनसंख्या विस्फोट का प्रमुख कारण मृत्यु दर और जन्म दर के बीच बड़ा अंतर होता है, इसके अलावा, अन्य कारण भी हैं जिनसे जनसंख्या विस्फोट हुआ है जैसे :

  1. चिकित्सा क्षेत्र में विकास के कारण, हमने जीवन प्रत्याशा दर में वृद्धि और साथ ही मृत्यु दर में कमी देखी है जो लोगों को लंबे समय तक जीने में मदद कर रही है।
  2. अशिक्षा के कारण आम जनता में जानकारी और जागरूकता की कमी होने से जनसंख्या में वृद्धि देखी गई है।
  3. शिक्षित लोग जन्म नियंत्रण- बर्थ कण्ट्रोल मेथड्स के बारे में अच्छी तरह से जानते हैं, लेकिन देश में एक बड़ी आबादी के पास सेक्स एजुकेशन और उचित बर्थ कण्ट्रोल मेथड्स तक पहुंच नहीं है। 
  4. पारंपरिक लोग जो संतान रूप में एक लड़की की अपेक्षा एक लड़के को पसंद करते हैं, परिवार में एक लड़के के पैदा होने तक बच्चे को जन्म देने की कोशिश करते हैं।
  5. बाल विवाह भी जनसंख्या में तीव्र वृद्धि के लिए एक आवश्यक कारक है।

यह भी पढ़ें : स्टूडेंट्स के लिए 100, 200 और 500 शब्दों में विश्व जनसंख्या दिवस पर निबंध

जनसंख्या विस्फोट से बचने के कुछ उपाय

जनसँख्या विस्फोट से बचने के कुछ उपाय यहाँ दिए गए हैं :

  1. जनसँख्या निवारण नीतियाँ- योजनाएँ।
  2. जनसँख्या विस्फोट के बारे में जागरूकता फैलाना 
  3. स्कूल लेवल से ही स्टूडेंट्स को सेक्स एजुकेशन देना।
  4. जनसँख्या कानूनों का दृणता से पालन।
  5. कानून का उलंघन करने वालों के प्रति कार्यवाही।
  6. अलग से एक जनसँख्या मंत्रालय की स्थापना।
  7. बाल विवाह प्रतिबंध।
  8. परिवार नियोजन कार्यक्रम का ज़ोर-शोर से प्रचार- प्रसार।

Population Explosion Essay in Hindi 100 शब्दों में

Jansankhya Visfot Par Nibandh (Population Explosion Essay in Hindi) पर 100 शब्दों में निबंध इस प्रकार है :

जैसा कि आप सभी जानते हैं, भारत की जनसंख्या में निरंतर वृद्धि होने के कारण भारत चीन को पछाड़कर दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है। यह एक ऐसी उपलब्धि होगी जिस पर गर्व करना संभव नहीं होगा। यही वजह है कि भारत में 2 चाइल्ड पालिसी को लागू करना कंसीडर किया जा रहा है। सरल शब्दों में कहा जाए तो जब किसी देश की जनसँख्या की मृत्यु दर में कमी होती है, बाल मृत्यु दर में कमी होती है और जन्मदर और जीवन प्रत्याशा (लाइफ एक्सपेक्टेंसी) में वृद्दि होती है तो इन सबके कंबाइंड इफ़ेक्ट के कारण जनसंख्या में बहुत तेज़ी से बढ़ोत्तरी देखी जाती है। इसको ही जनसँख्या विस्फोट कहते हैं। यह अक्सर कम विकसित देशों में देखने को मिलता है।

यह भी पढ़ें : छात्र ऐसे तैयार करें विश्व जनसंख्या दिवस पर भाषण

जनसँख्या विस्फोट निबंध 250 शब्द

Jansankhya Visfot Par Nibandh (Population Explosion Essay in Hindi) पर 250 शब्दों में निबंध इस प्रकार है :

भारत के लिए जनसँख्या का विषय काफ़ी चिंताजनक बन चुका है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की हर 10 साल के अंतराल में जनगणना की जाती है। इस जनगणना में जनसँख्या वृद्धि दर, जनसँख्या घनत्व, जनसँख्या और उपभोक्ता, मृत्यु- दर, जन्म- दर के आंकड़े भी शामिल होते हैं। जैसा कि हम सब जानते हैं कि पिछली जनगणना 2011 में की गई थी। इसके बाद 2021 में अगली जनगणना आयोजित की जानी थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। जनसँख्या वृद्धी एक ओर जहाँ देश के विकास में सहायक साबित होती है वहीं यह शोषण का बहुत बड़ा कारण भी बनती है। 

जनसँख्या विस्फोट प्राकर्तिक संसाधनों और पर्यावरण की दृष्टि से बहुत हानिकारक है। जनसँख्या में वृद्धि होना, प्राकर्तिक संसाधनों की खपत में वृद्धि से सीधा सम्बंधित है। यह सभी जानते हैं कि चीन को पछाड़कर वर्तमान में सबसे ज़्यादा जनसंख्या वाला देश भारत ही है। आंकड़ों के अनुसार, दुनिया का हर छठा व्यक्ति भारतीय है। रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा अनुमानित है कि 2030 तक भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा। 

बाल विवाह, अशिक्षा, गरीबी, रूढ़िवादिता आदि जैसी समस्याओं के निवारण से ही भारत की बढ़ती जनसँख्या दर में रोकथाम संभव है। व्यग्तिगत स्तर पर हम सरकार से आग्रह कर सकते हैं कि जनसँख्या से जुड़े सख्त कानून बनाए जाएं और उनका दृणता से पालन किया जाए। इसके साथ ही हमें जन-जन तक जनसँख्या वृद्धि से सम्बंधित जागरूकता फैलानी चाहिए। 

यह भी पढ़ें : 20+ World Population Day Quotes : विश्व जनसंख्या दिवस पर अनमोल विचार, जो आपका मार्गदर्शन करेंगे

जनसँख्या विस्फोट निबंध 400 शब्द

Jansankhya Visfot Par Nibandh (Population Explosion Essay in Hindi) पर 400 शब्दों में निबंध इस प्रकार है :

किसी भी चीज़ का विस्फोट होना तब कहा जाता है जब वह अनियंत्रित तरीके से बढ़ती है। जब इस तरह इंसानों की जनसँख्या में वृद्धि होती है तो इसे जनसँख्या विस्फोट कहा जाता है। यह चिंताजनक बात है कि जनसँख्या 5 अरब के पार पहुँच चुकी है। इसके साथ ही स्त्री- पुरुष लिंगानुपात में बहुत बड़ा अंतर आ चुका है। 

जनसंख्या विस्फोट का मुख्य कारण शिक्षा की कमी, निरक्षरता, उचित सेक्स एजुकेशन की कमी और अंधविश्वास है। उदाहरण के लिए उत्तर प्रदेश और बिहार को देख लीजिए- यह दोनों राज्य देश के सबसे अधिक जनसँख्या वाले क्षेत्र हैं। भविष्य में अधिक जनसंख्या संसाधनों के विकास और शोषण की कमी की ओर ले जाती है। भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है लेकिन विभिन्न क्षेत्रों में वैश्विक दुनिया में ताकत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। 

इस तरह की स्थिति में हमारा देश भारत 70 के दशक में फंस गया था। इसके ही कारण है भारत की नीति निर्माताओं द्वारा उस समय “हम दो हमारे दो” का नारा दिया था। इस प्रकार यह बात स्पष्ट होती है कि जनसँख्या विस्फोट की स्थिति सभी देशों के विकास में बाधक होती है। यह इस तरह की वृद्धि है जिस पर अल्प विकसित देशों को घमंड करने की वजाय शर्म आती है। दूसरी तरफ़ विश्व में जापान, रूस और फ़्रांस जैसे देश हैं जहाँ की जनसँख्या वृद्धि नकारात्मक दौर में पहुँच गयी है। ऐसे देशों की सरकारों द्वारा लोगों से जनसँख्या बढ़ाने की रिक्वेस्ट करी जा रही है और कुछ देशों में एक से अधिक बच्चे पैदा करने पर सरकार के द्वारा नागरिकों को पैसा भी दिया जा रहा है। 

जनसंख्या विस्फोट में बहुत नकारात्मक तत्त्व हैं और इसमें कुछ भी सकारात्मक देखने को नहीं मिलता है। इसका नियंत्रण करने के लिए हमें एक निश्चित नियम लाना चाहिए। हालाँकि केंद्र सरकार द्वारा कई लाभ प्रदान किए जाते हैं, फिर भी कई ऐसे हैं जो इसके बारे में जानते भी नहीं हैं। लोगों में इसके प्रति जागरूकता विकसित करने के लिए विभिन्न तरह के कार्यक्रम और अभियानों को चलाया जाना चाहिए। इसके अलावा, जन जागरूकता बढ़ाकर और विभिन्न सख्त जनसंख्या नियंत्रण मानदंडों का आयोजन करके इन समस्याओं का समाधान निकाला जा सकता है। हमें व्यक्तिगत स्तर पर बस इतना करना है कि संभव उपाय करें और देश के अच्छे नागरिक बनें। 

 सम्बंधित आर्टिकल्स 

Stephen Hawking Essay in HindiShivaji Maharaj Essay in Hindi
Holi 2024 : होली पर निबंध (Holi Essay in Hindi)Essay On Eid In Hindi
Bihu Essay in HindiEssay on Savitribai Phule in Hindi
स्वतंत्रता के महानायक राजगुरु पर निबंध 100, 200 और 500 शब्दों मेंWomen Empowerment Essay in Hindi
Kalpana Chawla Essay in HindiScientist Essay in Hindi

FAQs 

भारत में जनसंख्या विस्फोट क्या है?

एक शोध के अनुसार भारत में प्रति मिनट 250 से अधिक बच्चे पैदा होते हैं, और हर साल औसतन 120 मिलियन बच्चे पैदा होते हैं।  साल 2023 की गणना के अनुसार, भारत की जनसंख्या 142 करोड़ हैं।

भारत में जनसंख्या विस्फोट का मुख्य कारण क्या है?

मृत्यु दर में तेज़ गिरावट भारत की जनसंख्या में वृद्धि की दर का मुख्य कारण देखा गया है। 

जनसंख्या विस्फोट के उदाहरण क्या हैं?

बेबी बूम- जनसँख्या विस्फोट का अच्छा उदाहरण है। अमेरिका में, 1946 और 1964 के बीच जन्म दर में वृद्धि; साथ ही, उस अवधि के दौरान अमेरिका में पैदा हुई पीढ़ी।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको Jansankhya Visfot Par Nibandh (Population Explosion Essay in Hindi) से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*