23 सितंबर का इतिहास | इसरो ने स्थापित किए थे भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह

1 minute read
23 सितंबर का इतिहास

देश और दुनिया में 23 सितंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 2009 में आज ही के दिन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किए थे। 1965 में भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम का आदेश हुआ था। यहां हम 23 सितंबर का इतिहास जानेंगे। 

23 सितंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1955 में आज ही के दिन पाकिस्तान ने  बगदाद समझौता पर साइन किए थे। 1958 में 23 सितंबर को ही ब्रिटेन ने क्रिसमस द्वीप पर वायुमंडलीय परमाणु परीक्षण किया था। 

23 सितंबर का इतिहास इस प्रकार है:

  • 2009 में आज ही के दिन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत 7 उपग्रह कक्षा में स्थापित किए थे।
  • 2006 में 23 सितंबर के दिन ही पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने भारतीय प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह को वार्ता का निमंत्रण दिया था।
  • 2003 में आज ही के दिन भूटान में लोकतांत्रिक संविधान का ड्राॅफ्ट तैयार किया गया था।
  • 2002 में 23 सितंबर के दिन ही मोजिला फायर फॉक्‍स का पहला वर्जन लाॅन्च हुआ था।
  • 2002 में आज ही के दिन जर्मनी के चांसलर गेरहार्ड श्रीएडर दोबारा सत्ता में आए थे।
  • 2000 में 23 सितंबर को ही सिडनी ओलंपिक में संयुक्त राज्य अमेरिका की धाविका मैरियन जोन्स ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था।
  • 1992 में आज ही के दिन यूगोस्लाविया का संयुक्त राष्ट्र संघ से निष्कासन हुआ था।
  • 1986 में 23 सितंबर को ही अमेरिकी कांग्रेस ने गुलाब को अमेरिका का राष्ट्रीय फूल चुना था।
  • 1979 में आज ही के दिन सोमालिया के संविधान को राष्ट्रपति ने मंजूरी दी थी।
  • 1970 में 23 सितंबर को ही अब्दुल रज़ाक बिन हुसैन मलेशिया के प्रधानमंत्री बने थे।
  • 1965 में आज ही के दिन भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम का आदेश हुआ था।
  • 1958 में 23 सितंबर को ही ब्रिटेन ने क्रिसमस द्वीप पर वायुमंडलीय परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1955 में आज ही के दिन पाकिस्तान ने बगदाद समझौता पर साइन किया था।
  • 1929 में 23 सितंबर को ही बाल विवाह निरोधक विधेयक (शारदा क़ानून) पारित हुआ था।
  • 1939 में आज ही के दिन विश्वविख्यात न्यूरोलॉजिस्ट सिगमंड फ्रायड स्वर्गवासी हुए थे।

23 सितंबर का इतिहास – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1903 में आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारक यूसुफ़ मेहरअली का जन्म हुआ था।
  • 1908 में 23 सितंबर को ही हिंदी जगत सुप्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ का जन्म हुआ था।
  • 1935 में आज ही के दिन हिंदी और पंजाबी फ़िल्म अभिनेता प्रेम चोपड़ा का जन्म हुआ था।

23 सितंबर को हुए निधन

  • 1863 में 23 सितंबर को ही स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 1857 के विद्रोह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम का निधन हुआ था।
  • 1969 में आज ही के दिन आधुनिक आयुर्वेद जगत के प्रख्यात पंडित और चिकित्साशास्त्री सत्यनारायण शास्त्री का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 23 सितंबर का इतिहास पता लगा होगा। देश-दुनिया की अन्य घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*