विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस कब मनाया जाता है?

1 minute read
विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस कब मनाया जाता है

विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस एक ऐसा दिन है, जो अप्रिय घटना से लगने वाली चोटों और प्राथमिक चिकित्सा के माध्यम से जीवन बचाने के लिए, समाज में जागरूकता लाने के मकसद से मनाया जाता है। जीवन बहुमूल्य होता है और हर व्यक्ति के पास अपने जीवन को स्वस्थ रखने का मौलिक अधिकार होता है। विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस को प्राथमिक उपचार, प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण के महत्व को बढ़ावा देने और संकट के समय में अधिक लोगों की जान बचाने के लिए समाज को जागरूक करने के लिए बनाया जाता है। विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस कब मनाया जाता है के संबंध में संपूर्ण जानकारी के लिए इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें।

विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस कब मनाया जाता है?

समाज के हर तबके को जागरूक करने के उद्देश्य से विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस वर्ष 2000 से ही प्रत्येक वर्ष सितंबर माह के दूसरे शनिवार को मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस 09 सितंबर 2023 को मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य समाज में प्राथमिक उपचार के लिए जागरूकता बढ़ाना और हर रोगी को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराना है। भारत में हर साल राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस 01 जुलाई को मनाया जाता है।

प्राथमिक उपचार (First Aid) किसे कहते हैं?

विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस को प्राथमिक उपचार के प्रति समाज को जागरूक करने और बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। जब कोई व्यक्ति मामूली अथवा गंभीर चोट या बीमारी से पीड़ित होता है, तब उस दौरान रोगी को दी जाने वाली प्राथमिक और तत्काल सहायता को ही ‘First Aid या प्राथमिक उपचार’ कहा जाता है। जिसका उद्देश्य जीवन को रोग मुक्त बनाने में एक सहायक भूमिका निभाना है।

प्राथमिक उपचार (First Aid) की आवश्यकता क्यों है?

विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस को मनाने के लिए स्कूलों में बच्चों को प्राथमिक उपचार (First Aid) के बारे में बताया जाता है। प्राथमिक उपचार (First Aid) की आवश्यकता क्यों होती है, यह आप निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से समझ सकते हैं-

  • प्राथमिक उपचार (First Aid) के माध्यम से किसी भी अप्रिय दुर्घटना जैसे एक्सीडेंट आदि की स्थिति में घायल व्यक्तियों की जान बचाई जा सकती है।
  • गंभीर या मामूली घटना में भी रोगियों को तुरंत उपचार की अवस्था में लाने के लिए प्राथमिक उपचार (First Aid) की आवश्यकता पड़ती है।
  • रोगियों को भी मानसिक रूप से सशक्त महसूस कराने के लिए प्राथमिक उपचार (First Aid) मददगार साबित होती है।
  • किसी को भी जान माल का नुक्सान न हो, उसकी जागरूकता के लिए भी प्राथमिक उपचार (First Aid) की आवश्यकता होती है।
  • अधिकाधिक जीवन को बचाने के मकसद से लिए गए निर्णयों को भी बल देने के लिए प्राथमिक उपचार (First Aid) की आवश्यकता पड़ती है।

विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस मनाए जाने का उद्देश्य

विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस मनाए जाने के मुख्य उद्देश्यों को निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से आसानी से समझा जा सकता है-

  • विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस का उद्देश्य समाज में प्राथमिक उपचार के लिए जागरूकता फैलाना होता है।
  • विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस का मुख्य उद्देश्य घायलों को तत्काल उपचार दिलाने की पैरवी करना होता है।
  • विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस का एक उद्देश्य रोगियों को प्राथमिक उपचार के माध्यम से बिगड़ती हालत से बाहर लाना होता है।
  • विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस का दृष्टिकोण आने वाली पीढ़ियों को संकट की स्थिति का सामना करने के लिए सक्षम बनाना होता है।
  • विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस का उद्देश्य समय-समय पर प्राथमिक उपचार के तौर तरीकों में और अधिक सुधार करना होता है।

विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस का संक्षिप्त इतिहास और इसका महत्व

विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस का अपना एक अलग इतिहास है, जैसा कि आप जानते हैं कि यह दिन प्राथमिक उपचार के प्रति जागरूकता के लिए मनाया जाता है। विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस पर सरहदों को भुलाकर रोगियों को तत्काल रूप से प्राथमिक उपचार देने के लिए बेहतर नीतियां बनाई जाती हैं  और जागरूकता अभियान चलाये जाते हैं।

विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला जाए तो पता लगता है कि वर्ष 1859 में सोलफेरिनो की लड़ाई के चलते जिनेवा के युवा बिजनेस हेनरी ड्यूनेंट ने कई गंभीर रूप से घायल लोगों की सहायता की थी, इस घटना ने उन्हें इतना प्रेरित किया। जिसके चलते उन्होंने “ए मेमोरी ऑफ सोलफेरिनो” नामक एक किताब लिखी थी, जिसमें उन्होंने अपने अनुभवों को साझा किया।

इसके बाद हेनरी ड्यूनेंट ने रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति का गठन किया, ताकि प्राथमिक उपचार की जानकारी में कमी के कारण जीवन के नुकसान को रोकने के लिए तत्काल प्राथमिक उपचार दिया जा सके। वर्ष 2000 में पहली बार इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट सोसाइटीज (IFRC) में की थी। तब से प्रत्येक वर्ष सितंबर माह के दूसरे शनिवार को वर्ल्‍ड फर्स्ट एड डे मनाया जाता है।

विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस समाज को प्राथमिक उपचार के लिए जागरूकता के रूप में, मानवीय सशक्तिकरण की अधिनियम के रूप में और व्यापक दृष्टिकोण के एक मूलभूत हिस्से के रूप में मनाया जाता है। इसका महत्व प्राथमिक उपचार के लिए ज्ञान को बढ़ावा देना है।

आशा है कि आपको विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस कब मनाया जाता है पर लिखा यह ब्लॉग जानकारी से भरपूर लगा होगा। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*