ईद उल फितर पर निबंध 100, 200 और 300 शब्दों में

1 minute read
ईद उल फितर पर निबंध

ईद उल फितर पर निबंध : ईद एक धार्मिक त्योहार है,जिसे ईद-अल-फितर के नाम से भी जाना जाता है, जो रमजान के समाप्त होने का प्रतीक है। यह शव्वाल के पहले दिन पड़ता है, जो इस्लामी कैलेंडर में रमजान के बाद आने वाला महीना है। ईद के त्यौहार में लोग इकट्ठा होकर अल्लाह से प्रार्थना करते है। अक्सर स्कूलों में स्टूडेंट्स से परीक्षाओं में ईद पर इस निबंध लिखने के बारे में पूछ लिया जाता है और कई बार स्टूडेंट्स इसके बारे में विस्तार से पता नहीं होता हैं। ऐसे में आपको इस ब्लॉग के जरिए ईद उल फितर पर निबंध के बारे में अधिक जानकारी मिलेगी। इस निबंध को पढ़ने के बाद वे अपने शब्दों में निबंध लिख सकेंगे।

ईद पर निबंध 100 शब्दों में 

ईद रमदान के समाप्त होने का प्रतीक है। जब अमावस्य की रात में चांद का दीदर होता है, तब से ही ईद का त्योहार शुरू होता है। इस दिन सभी लोग सुबह जल्दी उठकर स्नान करते हैं और नए कपड़े पहनते हैं और परिवार के पुरुष नमाज़ अदा करने के लिए स्थानीय मस्जिद में जाते हैं जबकि महिलाएँ घर पर नमाज़ पढ़ती हैं। ईद को बलिदान के पर्व के रूप में भी जाना जाता है। यह त्योहार जब लोग भाईचारे और आनंदमय माहौल में अल्लाह के प्रति अपना आभार व्यक्त करने के लिए इकट्ठा होते हैं। 

यह भी पढ़ें: Eid in Hindi : जानिए क्यों मनाई जाती है ईद?

ईद पर निबंध 200 शब्दों में

ईद सेलेब्रेशन्स

ईद का चाँद देखने और रस्मों के बाद उत्सव मनाया जाता है। ये त्योहार भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। ईद का उत्सव अरबी शब्द ‘ईद मुबारक’ कहकर एक-दूसरे को बधाई देकर मनाया जाता है। अधिकतर देशों में इस दिन सार्वजनिक अवकाश रहता है। ईद के दिन घरों में तरह-तरह के मीठे पकवान और भोजन बनाकर एक-दूसरे के साथ इस पर्व को मनाने की परंपरा हैं। इस दिन लोग अपने घरों की सजावट करते हैं और अल्लाह से क्षमा मांगते हैं। ईद की नमाज के बाद लोग अपने पड़ोसियों, दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलकर एक-दूसरे को “ईद मुबारक” कहकर बधाई देते हैं। ईद उत्सव के दिन सभी लोग नये कपड़े पहनते हैं, पुरुष सफेद लंबा वस्त्र पहनते हैं जिसे खंडोरा कहा जाता है और रमजान समाप्त होने पर बिरयानी, शीर खुरमा और सेवईयां जैसे पारंपरिक व्यंजन परोसे जाते हैं। बच्चों को उपहार ईदी के रूप में दिया जाता है, जिससे वे अपने पसंद की चीजें खरीद सके। रमजान के माह में 29 से 30 दिन तक रोजा रखते हैं, इसमें सुबह से लेकर सूर्यास्त तक कुछ भी नहीं खाया-पीया जाता हैं।

ईद पर निबंध 300 शब्दों में

ईद का पर्व बहुत पारंपरिक तरीके से मनाया जाता है। क्या आपको मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखी कहानी ईदगाह की कहानी याद है? ईदगाह कहानी में हामिद नाम के 4 वर्ष के लड़के के पास ईद में मिली ईदी के तौर पर सिर्फ तीन पैसे थे, जिससे उसने उन पैसों से अपनी दादी मां के लिए एक चिमटा खरीदा था, क्योंकि जब वह अपनी दादी को खाना बनाते देखता था, तो कई बार उसकी दादी माँ की उंगलियाँ जल जाती थीं। 

दुनिया भर में मुस्लिम समुदाय खुशी से इस दिन ईद-उल-फितर मनाते हैं। आपको बता दें की यह एक धार्मिक उत्सव ईद उल-फितर एक माह तक चलने वाले रमजान के अंतिम दिन में मनाया जाता है। इस दिन सभी लोग एक साथ इकट्ठा होते हैं और अल्लाह से दुआ करते हैं। सभी एक-दूसरे को बधाई देते हैं। इस दिन स्कूलों में ईद-उल-फितर की छुट्टी’ के रूप में भी जाना जाता है।

ईद की रस्में

कहा जाता है कि इस्लामिक ग्रंथों के अनुसार, पैगंबर मुहम्मद ईद-उल-फितर के दिन को मनाने के लिए मदीना पहुंचे थे। ई

  • चांद के दिखने के बाद यह त्योहार मनाया जाता है।
  • चांद दिखने के बाद लोग आखरी रोजा तोड़ते हैं।
  • ईद पर सेवईयां आदि व्यंजन बना कर लोग खुशी का इजहार करते हैं।
  • इस मौके पर लोग गरीबों में दान भी करते हैं।
  • ईद के मानने से पहले अलविदा नमाज पढ़ते हैं।
  • ईद के दिन घर के बड़े बच्चों को ईदी देते हैं।

ईद पर 10 लाइन

यहां स्टूडेंट्स के लिए ईद पर 10 आसान लाइन दी गई हैं। छात्र अपने निबंध लेखन में इन लाइन का उपयोग कर सकते हैं।

  1. ईद मुस्लिमों का मुख्य त्योहार है और यह लगभग पूरी दुनिया में मनाया जाता है।
  2. दो अलग-अलग ईद है: ईद-उल-फितर और ईद-उल-अधा।
  3. ईद उल-अजहा को छोटी या मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है।
  4. भारत में ईद को सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाया जाता है।
  5. अलग-अलग देश अलग-अलग तरीके से ईद मनाते हैं।
  6. इस दिन पुरुष और महिलाएं और बच्चे नए कपड़े पहनते हैं।
  7. ईद पर बच्चों को नकद उपहार दिए जाते हैं, जिन्हें ईदी कहा जाता है।
  8. इस दिन लोग एक-दूसरे को ‘ईद मुबारक’ कहकर बधाई देते हैं।
  9. बिरयानी और सेवईयां जैसे पारंपरिक व्यंजन तैयार किए जाते हैं।
  10. गरीब लोगों को दान दिया जाता है, जिसमें पैसा या खाना शामिल होता है।

अन्य संबंधित आर्टिकल

गुरु गोबिंद सिंह जयंती के अवसर ऐसे दें बधाईयां!नए साल के अवसर पर भेजें ये बधाई संदेश
भारतीय सेना दिवस के शुभ अवसर पर शुभकामना संदेश!मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर शुभकामना संदेश!
लोहड़ी पर्व के शुभ अवसर पर शुभकामना संदेश!विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर शुभकामना संदेश!
बसंत पंचमी पर ऐसे दें अपने दोस्तों को बधाईयां!वैलेंटाइन डे पर प्रेम को परिभाषित करती बधायां!
भारतीय तटरक्षक दिवस पर ऐसे दें राष्ट्र को बधाईयां!Shaheed Diwas Wishes in Hindi 
Holika Dahan Wishes in HindiHappy Holi Wishes in Hindi
Vishwakarma Jayanti Wishes in HindiBasant Panchami Wishes in Hindi

FAQs

ईद उल फितर कब मनाया जाता  है?

हर साल 10 शव्वाल की पहली तारीख को मनाया जाता है

ईद उल फितर क्यों मनाई?

बद्र की लड़ाई में पैगंबर हजरत मुहम्मद ने जीत प्राप्त की थी, इस जीत की खुशी में उन्होंने सभी का मुह मीठा कराया था । तब से इसे मीठी ईद या ईद उल फितर के रूप में मनाया जाता है।

ईद हमें क्या संदेश देती है?

ईद हमें एकता और भाईचारे का संदेश देती है।

रमजान के अंत को क्या कहते हैं?

ईद उल फितर

आशा है कि आपको इस ब्लॉग में ईद उल फितर पर निबंध के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य निबंध के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*