Chandrayaan 3 Wapas Kab Aayega : क्या 14 दिनों में खत्म होगा मिशन?

1 minute read
Chandrayaan 3 Wapas Kab Aayega

चंद्रयान-3 ने 23 अगस्त शाम 6:04 पर सफलतापूर्वक चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चंद्रयान-3 मिशन की अवधि 14 दिन है, जो एक चंद्र दिवस के बराबर है। ऐसे में, सभी के बीच यह सवाल है कि Chandrayaan 3 Wapas Kab Aayega? उक्त अवधि के बाद, चंद्रमा पर रात होगी और सौर ऊर्जा से संचालित विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर की गति धीमी हो जाएगी। हालाँकि, चंद्रयान पृथ्वी पर वापस नहीं आएगा। 

Chandrayaan 3 Wapas Kab Aayega?

रोवर और लैंडर से जो जानकारी इसरो को मिलेगी, वह 14 दिनों तक ही होगी, क्योंकि चांद को पूरी रोशनी सिर्फ इसी दौर में मिलेगी। लैंडर और रोवर इन दिनों में पूरी सक्रियता के साथ इसरो को सूचनाएं भेजेगा। दरअसल, 14 दिनों के बाद चांद पर रात हो जाएगी। यह रात कोई एक दिन के लिए नहीं बल्कि पूरे 14 दिनों तक के लिए होगी। रात होते ही यहां बहुत अधिक ठंड होगी। चूंकि, विक्रम और प्रज्ञान केवल धूप में ही काम कर सकते हैं, इसलिए वे 14 दिनों के बाद निष्क्रिय हो जाएंगे। हालांकि, इसरो वैज्ञानिकों ने चंद्रमा पर फिर से सूरज उगने पर विक्रम और प्रज्ञान के काम करने की संभावना से इनकार नहीं किया है। 

Chandrayaan 3 Wapas Kab Aayega

क्या चंद्रयान 3 धरती पर वापस आएगा?

सभी के मन में यह सवाल है कि क्या चंद्रयान 3 धरती पर वापस आएगा? अगर हाँ, तो चंद्रयान 3 वापस कब आएगा? लेकिन जवाब है कि कभी नहीं। विक्रम और प्रज्ञान को धरती पर वापस नहीं आना है। वे चंद्रमा पर ही रहेंगे। 

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको Chandrayaan 3 Wapas Kab Aayega की पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*