गगनयान मिशन : क्रू मॉड्यूल की सुरक्षा के लिए 30 अप्रैल तक टेस्ट कर सकता है इसरो

1 minute read
gaganyan mission test in hindi

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) गगनयान मिशन (Gaganyaan Mission in Hindi) के लिए एक और महत्वपूर्ण मानव अंतरिक्ष उड़ान की तैयारी कर रहा है। वहीं, पहला इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट (आईएडीटी) 30 अप्रैल तक होने की संभावना है। हालांकि इस संबंध में अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।

गगनयान मिशन में पहले इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप परीक्षण के लिए क्रू मॉड्यूल को भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से जमीनी स्तर से 4-5 किमी की ऊंचाई से गिराया जाएगा। यह परीक्षण क्रू मॉड्यूल की सुरक्षित लैंडिंग और क्रू मॉड्यूल की रिकवरी की पुष्टि करेंगे।

एल्यूमीनियम और स्टील जैसी मजबूत सामग्रियों से बना क्रू कैप्सूल को चिनूक हेलीकॉप्टर पर लटकाया जाएगा। उसके बाद इसे तय की गयी ऊंचाई पर पहुंच कर समुद्र के ऊपर छोड़ दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें : Gaganyaan Budget : जानिए गगनयान मिशन में कितना आया खर्चा?

यह परीक्षण गगनयान मिशन की पहली मानव रहित कक्षीय उड़ान से पहले अंतिम प्रमुख तैयारी चरणों में से एक है। तीन दिवसीय गगनयान मिशन के हिस्से के रूप में 2024 – 2025 में उड़ान भरने की उम्मीद है। तीन नामित अंतरिक्ष यात्री को 400 किमी के लिए पृथ्वी की कक्षा में लॉन्च किया जाएगा और सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाया जाएगा।

इसरो के अधिकारियों द्वारा यह कहा गया कि ये परीक्षण क्रू मॉड्यूल की सुरक्षित रिकवरी की पुष्टि करेंगे, जहां अंतरिक्ष यात्रियों को रखा जाएगा और पृथ्वी पर लौटने पर अंतरिक्ष यात्रियों के लिए सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करेंगे।

ड्रॉप के दौरान पहले स्टेबलाइजर पैराशूट अलग हो जाएगा और उसके बाद मॉड्यूल का शीर्ष कवर अलग हो जाएगा। फिर ड्रग च्यूट को प्राथमिक शूट के बाद तैनात किया जाएगा, जो क्रू मॉड्यूल को नियंत्रित टचडाउन बनाने में मदद करेगा। ये शूट विभिन्न स्तरों पर क्रू मॉड्यूल की गति को नियंत्रित करेंगे और इसे स्थिर करने में मदद करेंगे।

यह भी पढ़ें : मानव रहित गगनयान मिशन के दूसरे परीक्षण के लिए इसरो तैयार, जानें कितना खास है यह मिशन?

गगनयान मिशन का उद्देश्य क्या है?

गगनयान मिशन पहला स्वदेशी मिशन है जो भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजेगा। गगनयान मिशन का उद्देश्य LEO को मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन शुरू करने के लिए स्वदेशी क्षमता को दिखाना है। सौर प्रणाली और उससे आगे का पता लगाने के लिए रोबोट मिशन की दिशा में प्रगति करना है।

गगनयान मिशन में महिला रोबोट को भेजा जाएगा। रोबोट हिंदी और इंग्लिश दोनों लैंग्वेज बोल सकता है। बूस्टर इंजन जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल MkIII (GSLV Mk III) रॉकेट का हिस्सा है। इस मिशन के प्रक्षेपण में स्वदेशी हेल्थ रिसर्च मॉड्यूल सहित कई अनुसंधान मॉड्यूल के साथ 500 से अधिक उद्योग शामिल हैं। इस मिशन की लाॅन्चिग के बाद भारत एलीट क्लब ऑफ नेशंस (अमेरिका, चीन और रूस) में शामिल हो जाएगा।

सम्बंधित ब्लाॅग्स

What is Gaganyaan Mission in HindiGaganyaan Mission UPSC
गगनयान मिशनGaganyaan Launch Date and Time
चंद्रयान 3 किस जगह व राज्य से लांच हुआ है?चंद्रयान-3 की प्रति सेकंड स्पीड क्या है?
Artemis ProgramFacts in Hindi About Space
Aditya L1 LaunchAditya L1 Mission Parts
What is Aditya L1 MissionAditya L1 Budget in Indian Rupees
Aditya L1 Project DirectorNASA Full Form in Hindi 
Where Will Aditya L1 Land Aditya-L1 Mission
चंद्रयान-3 चाँद पर कब पहुंचेंगे?चंद्रयान-3 मिशन के डायरेक्टर कौन हैं?
चंद्रयान-3 की लैंडिंग डेट क्या है?चंद्रयान-3 क्या है?
चंद्रयान-3 का नाम क्या है?चंद्रयान-3 सफल है या नहीं?
चंद्रयान-3 की टीम में कौन हैं?चंद्रयान-3 में कितने लोग जायेंगें?
चंद्रयान-1 कब लॉन्च हुआ था?चंद्रयान-3 कितनी दूरी तय करेगा?
चंद्रयान-3 कहाँ से लॉन्च किया गया?चंद्रयान-3 क्यों लॉन्च किया गया?
Gaganyaan Mission in HindiGaganyaan Mission Quiz
इसरो का पूरा नाम क्या है?जानिए ISRO साइंटिस्ट कौन होते हैं और ISRO साइंटिस्ट कैसे बनें?
गगनयान मिशन क्या है और यह कब लाॅन्च होगा?चंद्रयान-3 को पहुँचने में क्यों लगेंगे इतने दिन?
आदित्य L1 मिशन क्या है और यह कब लाॅन्च होगा?NASA का आर्टेमिस प्रोग्राम क्या है?
Aditya L1 Budget | सूर्य मिशन की लाॅन्चिग में कुछ दिन बाकी, जानिये कितना है आदित्य एल-1 मिशन का बजट?What is Aditya L1 Mission | जानिये क्या है इसरो का आदित्य एल-1 मिशन, जो करेगा सूर्य का अध्ययन
Aditya L1 Launch Date | सूर्य का अध्ययन करेगा आदित्य एल-1 मिशन, 2 सितंबर को होगी लाॅन्चिगशुक्रयान 1 मिशन क्या है, इसका उद्देश्य, कब और कहाँ किया जाएगा लॉन्च
What is Aditya L1 Mission | जानिये क्या है इसरो का आदित्य एल-1 मिशन, जो करेगा सूर्य का अध्ययनDistance Between Earth And Sun | आदित्य एल-1 मिशन की लाॅन्चिग से पहले जानें सूर्य और पृथ्वी की दूरी
What is Sun Halo : जानिये क्या होता है सन हाॅलो?सूर्य मिशन की लाॅन्चिग में कुछ दिन बाकी, जानिये कितना है आदित्य एल-1 मिशन का बजट?

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको गगनयान मिशन के लिए क्रू मॉड्यूल की सुरक्षा (Gaganyaan Mission in Hindi) के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*