मोरारजी देसाई की पत्नी कौन थी और साथ ही जानें उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें

1 minute read
मोरारजी देसाई की पत्नी कौन थी और साथ ही जानें उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें

भारत के दिग्गज राजनेता व स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे मोरारजी रणछोड़जी देसाई, जिन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। इसके अलावा उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में केंद्रीय वित्त मंत्री, उप प्रधानमंत्री और भारत के चौथे प्रधानमंत्री का अहम पद भी संभाला था। कई बार मोरारजी देसाई से जुड़े सवाल प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पूछ लिए जाते है। इसलिए आज के इस ब्लॉग में हम मोरारजी देसाई की पत्नी कौन थी के बारे में जानेंगे। 

मोरारजी देसाई की पत्नी कौन थी?

भारत के चौथे प्रधानमंत्री और एक महान स्वतंत्रता सेनानी मोराजी देसाई का जन्म 29 फरवरी, 1896 को गुजरात के बुलसर जिले के भदेली गाँव में हुआ था। 1911 में मोरारजी देसाई की शादी हो गई थी, उनकी पत्नी का नाम गुजराबेन था और उनके पांच बच्चे थे। 

यह भी पढ़ें – भारत के चौथे प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का जीवन परिचय – Morarji Desai Biography in Hindi

कौन थे मोरारजी देसाई?

मोराजी देसाई का जन्म 29 फरवरी, 1896 को गुजरात के बुलसर जिले के भदेली गाँव में हुआ था। मोराजी देसाई ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ‘सेंट बुसर हाई स्कूल’ से प्राप्त की थी। इसके बाद तत्कालीन बंबई प्रांत के ‘विल्सन सिविल सेवा’ से वर्ष 1918 में स्नातक की डिग्री हासिल करने बाद उन्होंने 12 वर्षों तक डिप्टी कलेक्टर के रूप में कार्य किया। 

वर्ष 1967 में भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के मंत्रिमंडल में मोरारजी देसाई उप-प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्रालय के प्रभारी मंत्री के रूप में शामिल हुए लेकिन वैचारिक अनबन होने के कारण उन्होंने वर्ष 1969 में  भारत के उप-प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। 

मोरारजी देसाई का भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में योगदान होने के कारण उन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा साथ ही वह  गुजरात के सूरत निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए थे और इसके बाद उन्हें सर्वसम्मति से संसद में जनता पार्टी के नेता के रूप में चुना गया एवं 24 मार्च 1977 को उन्होंने भारत के चौथे प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। जिसके बाद 10 अप्रैल 1995 को 99 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। 

FAQs 

मोरारजी देसाई का जन्म कब हुआ था?

उनका जन्म 29 फरवरी, 1896 को गुजरात के बुलसर जिले के भदेली गाँव में हुआ था। 

मोरारजी देसाई भारत के प्रधानमंत्री कब बने?

24 मार्च 1977 को मोरारजी देसाई ने भारत के चौथे प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

मोरारजी देसाई की पत्नी का क्या नाम है?

उनकी पत्नी का नाम श्रीमती गुजराबेन है।

मोरारजी देसाई का निधन कब हुआ?

10 अप्रैल 1995 को 99 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। 

आशा है कि आपको मोरारजी देसाई की पत्नी कौन थी पर हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य प्रसिद्ध ट्रेंडिंग आर्टिकल्स को पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*