26 मई का इतिहास (26 May Ka Itihas) – 1999 में आज ही के दिन भारत ने दिखाई थी अंतरिक्ष शक्ति

1 minute read
26 मई का इतिहास (26 May Ka Itihas)

देश और दुनिया में 26 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 26 मई का इतिहास (26 May Ka Itihas) जानेंगे। 

26 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि आज का दिन भारत की अंतरिक्ष शक्ति के लिए जाना जाता है। इसी दिन 1999 में भारत की अंतरिक्ष रिसर्च इंस्टिट्यूट इसरो ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के 3 उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया था।

1950 में आज ही के दिन ब्रिटेन में पेट्रोल खरीदने पर लगी सीमा को खत्म कर दिया गया। इससे पहले हर व्यक्ति को पेट्रोल खरीदने के लिए राशन कार्ड दिया जाता था। 1983 में आज ही के दिन जापान में आए भूकंप में 104 लोगों की मृत्यु हो गई थी।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

26 मई का इतिहास (26 May Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2014 में आज ही के दिन नरेंद्र मोदी ने भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
  • 2007 में 26 मई को ही भारत और जर्मनी के बीच रक्षा समझौता कंप्लीट हुआ था।
  • 2002 में आज ही के दिन चीन का विमान समुद्र में गिरने से 225 लोगों की मौत हो गई थी। 
  • 2000 में आज ही के दिन हिज्बुल्लाह ने घोषणा की कि उसके लड़ाके दक्षिणी लेबनान से चले जाएंगे।
  • 1999 में आज ही के दिन भारत के स्टार बल्लेबाज सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में 318 रन की भागीदारी का विश्व रिकार्ड बनाया था।
  • 1999 में 26 मई के दिन ही इसरो ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया था।
  • 1991 में आज ही के दिन थाईलैंड में बैंकाक के निकट एक विमान हादसे में 223 लोगों की मौत हो गई थी।
  • 1987 में आज ही के दिन श्रीलंका ने जाफना में तमिल विद्रोहियों के खिलाफ अभियान छेड़ा था।
  • 1973 में 26 मई को ही बहरीन ने संविधान अपनाया था।
  • 1969 में आज ही के दिन ही अपोलो 10 के अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटे थे।
  • 1957 में मुंबई में जनता बीमा पॉलिसी की शुरुआत हुई थी। 
  • 1926 में 26 मई के दिन ही लेबनान ने संविधान अपनाया था।
  • 1822 में आज ही के दिन नार्वे में गिरिजाघर में आग लगने से 122 लोगों की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

26 मई का इतिहास (26 May Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1940 में 26 मई को ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सरताज सिंह का जन्म हुआ था।
  • 1912 में आज ही के दिन प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक छगनराज चौपासनी वाला का जन्म हुआ था।

26 मई को हुए निधन

  • 1986 में आज ही के दिन हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध कथाकार और राजनीतिज्ञ श्रीकांत वर्मा का निधन हुआ था।

संबंधित ब्लाॅग्स

1 मई का इतिहास2 मई का इतिहास
3 मई का इतिहास4 मई का इतिहास
5 मई का इतिहास 6 मई का इतिहास
7 मई का इतिहास8 मई का इतिहास
9 मई का इतिहास10 मई का इतिहास
11 मई का इतिहास12 मई का इतिहास
13 मई का इतिहास 14 मई का इतिहास
15 मई का इतिहास16 मई का इतिहास
17 मई का इतिहास 18 मई का इतिहास
19 मई का इतिहास20 मई का इतिहास
21 मई का इतिहास22 मई का इतिहास
23 मई का इतिहास24 मई का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 26 मई का इतिहास (26 May Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*