World Oceans Day in Hindi: विश्व महासागर दिवस, सागरीय संसाधनों का संरक्षण, इतिहास और महत्व

1 minute read
World Oceans Day in Hindi

World Oceans Day in Hindi: हर वर्ष 8 जून को विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य महासागरों के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनके संरक्षण के लिए वैश्विक सहयोग को प्रोत्साहित करना है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य महासागरों के महत्व बारे में जागरूकता फैलाना होता है। इसके अलावा इसका एक अन्य मकसद जल संरक्षण के उपायों के विषय में लोगों को बताना भी होता है।

बता दें कि प्रदूषण का असर महासागरों पर भी होता है। मनुष्य के द्वारा किए जा रहे प्रकृति के दोहन का असर महासागरों पर भी पड़ता है। महासागरों के अंधाधुंध दोहन को कम करने और उनके संरक्षण के लिए स्थायी समाधान और इस विषय पर समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विश्व महासागर दिवस को दुनियाभर में मनाया जाता है। इसलिए आपको विश्व महासागर दिवस (World Oceans Day in Hindi) के बारे में विस्तार से जान लेना चाहिए, जिससे आप इस दिन का महत्व जान सकें। विश्व महासागर दिवस के बारे जानने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें।

विश्व महासागर दिवस के बारे में

प्रत्येक वर्ष 8 जून के दिन विश्व महासागर दिवस (World Oceans Day in Hindi) मनाया जाता है। यह दिवस और उससे जुड़े विषयों जैसे खाद्य सुरक्षा, जैव विविधता और पारिस्थितिक तंत्र के संतुलन की ओर राजनैतिक और सामजिक ध्यान आकर्षित करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन महासागरों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार के अभियान और कार्यक्रम चलाए जाते हैं।

विश्व महासागर दिवस का इतिहास

वैश्विक स्तर पर महासागर दिवस मनाने की पहल पहली बार 1992 में कनाडा सरकार द्वारा ब्राजील के रियो डी जनेरियो में आयोजित एक वैश्विक शिखर सम्मेलन में प्रस्तावित की गई थी इस प्रस्ताव को प्रतिनिधियों ने भरपूर समर्थन और तारीफ़ दी थी। इसके बाद महासागरों के संरक्षण के लिए 8 जून के दिन को विश्व महासागर दिवस के रूप में मनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बाद से हर साल 8 जून को विश्व महासागर दिवस (World Oceans Day in Hindi) के रूप में मनाया जाने लगा।

विश्व माहासागर दिवस कब मनाया जाता है? 

विश्व महासागर दिवस (World Oceans Day in Hindi) हर साल 8 जून को मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने की शुरुआत ब्राज़ील की राजधानी रियो डी जेनेरियो में आयोजित एक शिखर सम्मेलन में की गई थी। इस दिन को मनाए जाने के पीछे का उद्देश्य महासागर और समुद्री संसाधनों के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना है। 

विश्व महासागर दिवस क्यों मनाया जाता है?

विश्व महासागर दिवस (World Oceans Day in Hindi) मनाए जाने के पीछे का सबसे बड़ा कारण महासागर में दी प्रतिदिन बढ़ रहे कचरे और प्रदूषण को कम करने के लिए लोगों को प्रेरित करना है। इसका एक अन्य उद्देश्य लोगों को समुद्री संसाधनों के महत्व और इसमें रहने वाले जीवों की उपयोगिता और संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना भी है।

विश्व महासागर दिवस का महत्व

विश्व महासागर दिवस के (World Oceans Day in Hindi) महत्व के बारे में नीचे बिंदुवार तरीके से बताया गया है-

  • विश्व महासागर दिवस को महासागरीय तंत्र के संरक्षण, स्थाई मत्स्य पालन को अपनाने और महासागरों के प्रदूषण को कम करने के संबध में लोगों को सोचने के लिए प्रेरित करता है।
  • यह दिवस लोगों को महासागरों की रक्षा करने और उनके महत्व को समझने का अवसर प्रदान करता है।
  • यह लोगों को महासागरीय संसाधनों और जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक बनाने का काम करता है।

विश्व महासागर दिवस कैसे मनाया जाता है?

विश्व महासागर दिवस (World Oceans Day in Hindi) के दिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है-

  • विश्व महासागर दिवस के दिन लोगों महासागरों के महत्वों के प्रति जागरूक करने के लिए कई प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम और अभियान चलाए  जाते हैं।
  • इस दिन समुद्री तटों और समुद्री क्षेत्रों की सफाई के लिए अभियान शुरू किए जाते हैं।
  • इस दिन महासागरों के संरक्षण के लिए रणनीतियां तैयार की जाती हैं।
  • समुद्री पारिस्थितिकी को संतुलित करने के लिए पौधे लगाए जाते हैं और हरित कार्यक्रम किए जाते हैं।
  • विद्यालयों व संस्थाओं में महासागर संरक्षण पर आधारित पोस्टर, स्लोगन, निबंध और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।

आप विश्व महासागर दिवस किस प्रकार से मना सकते हैं?

आप निम्नलिखित तरीकों से विश्व महासागर दिवस माना सकते हैं : 

  • महासागरों के बारे में अधिक से अधिक जानें और पढ़ें।  
  • कोशिश करें कि आप प्लास्टिक उत्पादों का प्रयोग कम से कम करें। 
  • हो सके तो अपने शहर के समुद्रतट पर जाकर समुद्रतट की सफाई करें।  
  • दूसरों को महासागरीय संसाधनों के बारे में समझाएं। 
  • सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट और हैशटैग्स चलाकर भी आप विश्व महासागर दिवस को मनाने में अपना सहयोग दे सकते हैं। 

विश्व महासागर दिवस 2025 की थीम

हर साल विश्व महासागर दिवस (World Oceans Day in Hindi) एक नई थीम पर आधरित होता है। यानि हर साल विश्व महासागर दिवस की थीम बदलती है। इस साल वर्ष 2025 में विश्व महासागर दिवस की थीम “हमारा महासागर, हमारा दायित्व, हमारा अवसर” रखी गई है।

वैश्विक पर्यावरण में महासागरों की भूमिका

वैश्विक पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महासागर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं-

  • महासागर हमारे ग्रह का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। वे हमें भोजन, ऑक्सीजन और नमक प्रदान करते हैं।
  • महासागर पृथ्वी एक तापमान को नियंत्रित करते हैं और जलवायु को संतुलित रखने में सहायक होते हैं।
  • महासागर पृथ्वी पर सबसे अधिक जैवविविधता वाले स्थान हैं। इनके अंदर जीवों और पेड़ पौधों की लाखों प्रजातियां निवास करती हैं।
  • महासागर पर्यटन, मछली पकड़ने और समुद्री परिवहन कई आर्थिक गतिविधियों का केंद्र होते हैं।

महासागरों के ह्रास के प्रमुख कारण 

महासागरों के लिए ह्रास के लिए निम्नलिखित कारण जिम्मेदार हैं- 

  • प्रदूषण : प्लास्टिक, रसायन और तेल जैसी वस्तुओं के कारण महासागरों में प्रदूषण का स्तर बहुत बढ़ चुका है।
  • जलवायु परिवर्तन : महासागर अधिक गर्म होते जा रहे हैं कर उनके अम्लीय स्तर में भी वृद्धि हो रही है। इस वजह से समुद्री जीवों के लिए संकट खड़ा हो गया है।
  • अत्यधिक मछली पकड़ना : मनुष्य के द्वारा महासागर में अत्यधिक मछली पकड़े जाने के कारण मछलियों की कुछ प्रजातियां तेजी से कम होने लगी हैं, जो कि समुद्र की जैव विविधता के लिए एक चिंताजनक बात है।

महासागरों के बारे में रोचक तथ्य

महासागरों के बारे में कुछ रोचक तथ्य इस प्रकार हैं:

  • पृथ्वी का 71% भाग महासागरों से ढका हुआ है।
  • महासागरों में पृथ्वी के पानी का कुल 97% हिस्सा मौजूद है।
  • एक महासागर की औसत गहराई 11,034 मीटर यानि 36,230 फ़ीट होती है।
  • महासागरों में पृथ्वी के 80% जीव-जंतु रहते हैं।
  • महासागर में मौजूद पौधे पृथ्वी के लिए ऑक्सीजन का मुख्य स्रोत हैं।
  • महासागर पृथ्वी की जलवायु को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
  • महासागर अभी भी अनेक रहस्यों से भरा पड़ा है और वैज्ञानिक आज तक भी इसके बारे में अधिक पता नहीं लगा पाए हैं।
  • महासागर में कई ज्वालामुखी और पर्वत श्रृंखलाएं मौजूद हैं, जो समुद्रतल के नीचे छिपी हुई हैं।
  • महासागरों के अंदर अनेक जहाजों का मलबा जमा हैं, इनमें से कई जहाज सदियों पुराने हैं।

FAQs

विश्व महासागर दिवस क्यों मनाते हैं?

विश्व महासागर दिवस को मनाए जाने के पीछे का उद्देश्य महासागर और समुद्री संसाधनों के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

विश्व के 7 महासागर कौन से हैं?

ऐतिहासिक रूप से, केवल चार महासागर थे, लेकिन अब हम पांच अलग-अलग महासागरों को पहचानते हैं: प्रशांत, अटलांटिक, आर्कटिक, भारतीय और दक्षिणी महासागर। अंटार्कटिका के चारों ओर प्रशांत, अटलांटिक और हिंद महासागर एक साथ जम जाते हैं।

दुनिया का सबसे छोटा महासागर कौन सा है?

दुनिया का सबसे छोटा महासागर आर्कटिक महासागर है।

विश्व महासागर दिवस 2025 का विषय क्या है?

विश्व महासागर दिवस 2025 का विषय “हमारा महासागर, हमारा दायित्व, हमारा अवसर” है।

विश्व का पांचवा महासागर कौन सा है?

विश्व का पांचवा महासागर – दक्षिणी महासागर है।

विश्व महासागर दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व महासागर दिवस हर साल 8 जून को मनाया जाता है। यह दिन समुद्रों के महत्व को समझने और उनकी सुरक्षा के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

महासागर हमारे जीवन में क्यों जरूरी हैं?

महासागर पृथ्वी पर जीवन को संतुलित बनाए रखने में मदद करते हैं। वे ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, जलवायु को नियंत्रित करते हैं, और लाखों जीवों का घर हैं।

बच्चों को विश्व महासागर दिवस के बारे में कैसे समझाएं?

बच्चों को सरल शब्दों में बताया जा सकता है कि समुद्र हमारे पानी, भोजन और मौसम के लिए जरूरी हैं। उन्हें समुद्र को स्वच्छ रखने की आदत भी सिखाई जा सकती है।

विश्व महासागर दिवस की शुरुआत कब और कैसे हुई?

इस दिन की शुरुआत 1992 में रियो डी जनेरियो में आयोजित पृथ्वी सम्मेलन के दौरान हुई थी, और 2008 में संयुक्त राष्ट्र ने इसे आधिकारिक रूप से मान्यता दी।

महासागर दिवस पर स्कूलों में क्या गतिविधियाँ कराई जा सकती हैं?

निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर बनाना, समुद्र पर आधारित क्विज़ और जागरूकता रैलियाँ आयोजित की जा सकती हैं।

सम्बंधित आर्टिकल्स

राष्ट्रीय मतदाता दिवसराष्ट्रीय पक्षी दिवस
विश्व कार्टूनिस्ट दिवसविश्व अस्थमा दिवस 
राष्ट्रीय समुद्री दिवसओडिशा स्थापना दिवस
विश्व अंतर्मुखी दिवस विश्व रेडियो दिवस
अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवसराष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस
पोंगलराष्ट्रीय युवा दिवस
अफ़्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना दिवसविश्व ब्रेल दिवस
राष्ट्रीय पैदल दिवसखान जागरूकता के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस
सीआरपीएफ शौर्य दिवसविश्व होम्योपैथी दिवस
बैसाखीविश्व टीकाकरण सप्ताह का इतिहास, महत्व व कैसे मनाते हैं?

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको विश्व महासागर दिवस (World Oceans Day in Hindi) से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*