दुर् उपसर्ग से शब्द, अर्थ और वाक्य में प्रयोग

1 minute read
दुर् उपसर्ग से शब्द

इस पोस्ट के माध्यम से आप ‘दुर् उपसर्ग से शब्द’ के बारे में जान पाएंगे, जो कि आपके ज्ञान में विस्तार करेगा। दुर् उपसर्ग से शब्द के बारे में जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें।

उपसर्ग किसे कहते है?

शब्दांश या अव्यय जो किसी शब्द के पहले आकर उसका विशेष अर्थ बनाते हैं, उन्हें उपसर्ग कहा जाता है। आसान भाषा में समझा जाए तो यह कुछ इस प्रकार होगा कि वह अव्यय जो शब्द के पहले लगकर उसका अर्थ बदल देते हैं, उपसर्ग कहलाते हैं।  या इसको इस प्रकार भी समझा सकता है, उपसर्ग = उप (समीप) + सर्ग (सृष्टि करना) का अर्थ है- किसी शब्द के साथ जुड़कर नया शब्द बनाना।

दुर् उपसर्ग से शब्द

दुर् उपसर्ग से शब्द की सूची नीचे दी गई है:

  • दुर्व्यसन
  • दुर्भाग्य
  • दुर्लभ 
  • दुर्व्यवहार
  • दुर्मति
  • दुर्गति
  • दुर्गम 
  • दुर्जय 
  • दुराशा 
  • दुर्गन्ध 
  • दुराग्रह
  • दुरालाप 
  • दुर्गुण 
  • दुराचार 
  • दुरावस्था
  • दुराशय 
  • दुरुक्त
  • दुरुत्साहन
  • दुरूह 
  • दुरुक्त
  • दुर्जन 
  • दुर्घोष
  • दुर्दम
  • दुर्दम्य
  • दुर्दशा 
  • दुर्ज्ञेय 
  • दुर्घटना
  • दुर्बल
  • दुर्नीति 
  • दुर्भाव 
  • दुर्बुद्धि 
  • दुर्बोध
  • दुर्भावना
  • दूरभाषा 
  • दुर्भिक्ष
  • दुर्वचन 
  • दुर्यश इत्यादि।

दुर् उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का अर्थ

दुर् उपसर्ग से बनने वाले शब्दों के अर्थ निम्नवत हैं:

  • दुर्लभ : दुर्लभ का अर्थ ‘कठिनता से प्राप्त होने वाला’ होता है।
  • दुर्गम : दुर्गम का अर्थ ‘जहाँ पहुंचना कठिन हो’ होता है।
  • दुर्व्यवहार : दुर्व्यवहार का अर्थ ‘बुरा बर्ताव या अनुचित व्यवहार’ होता है।
  • दुर्भाग्य : दुर्भाग्य का अर्थ ‘बुरा भाग्य या बद-किस्मती’ होता है।
  • दुर्मति : दुर्मति का अर्थ ‘दुर्बुद्धि या बुरी मतिवाला’ होता है।
  • दुर्गति : दुर्गति का अर्थ ‘दुर्दशा’ होता है।
  • दुर्गुण : दुर्गुण का अर्थ ‘दोष अथवा विकार’ होता है।
  • दुराचार : दुराचार का अर्थ ‘अनुचित एवं निंदनीय व्यवहार या बुरा आचरण’ होता है।

दुर् उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का वाक्य प्रयोग

दुर् उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का वाक्य प्रयोग निम्नलिखित है:

  • जीवन की यात्रा में कई दुर्गम राहें मिलती हैं, जिनसे गुजरने के बाद ही हम अपनी काबिलियत को पहचान पाते हैं।
  • कॉलेज की पढ़ाई पूरी होने के बाद से सच्चे दोस्तों के दर्शन बड़े दुर्लभ हो गए हैं।
  • आप जैसे ही किसी के साथ दुर्व्यवहार करते हैं, वैसे ही आप अपने अपमान की गाथा स्वयं लिखते हैं।
  • रूस का दुर्भाग्य था कि वह अपने अथक प्रयासों के बाद भी चाँद पर लैंडिंग नहीं कर पाए।
  • नारी को दुत्कारने या अपमान करने वाले व्यक्ति की सदा ही दुर्गति होती है।

संबंधित आर्टिकल

FAQs 

दुर् का उपसर्ग क्या होगा?

दुर् उपसर्ग से बनने वाले शब्द दुर्दशा, दुर्घटना, दूरभाषा, दुर्बल, दुर्व्यवहार इत्यादि हैं।

दुर्नीति का उपसर्ग क्या है?

दुर्नीति का उपसर्ग ‘दुर्’ है।

दुर उपसर्ग क्या होता है?

दुर उपसर्ग का प्रयोग अनुचित, दूषित या बुरा के संदर्भ में किया जाता है। साथ ही जो सहज में न हो सके अर्थात कठिन या कष्ट-साध्य हो, के संदर्भ में भी दुर उपसर्ग का प्रयोग किया जाता है।

आशा है कि दुर् उपसर्ग से शब्द आपके लिए फायदेमंद होंगे। ऐसे ही अन्य उपसर्ग के बारे में पढ़ने के Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*