NCWEB Delhi University 2024: जानिए DU की नॉन- कॉलेजिएट वीमेन एजुकेशन बोर्ड के बारे में और यहां पढ़ने की प्रक्रिया

2 minute read
NCWEB Delhi University

NCWEB Delhi University का ही एक विभाग है इसे ‘नॉन-कॉलेजिएट वुमन एजुकेशन बोर्ड’ के नाम से भी जाना जाता है। दिल्ली विश्वविद्यालय ने NCWEB की स्थापना वर्ष 1943 में महिला शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई थी। आपको बता दें कि इसमें सिर्फ दिल्ली में रहने वाली विमेंस ही एडमिशन ले सकती हैं।

NCWEB Delhi University द्वारा स्टूडेंट्स के लिए कई अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज ऑफर किए जाते हैं। अगर आप भी NCWEB Delhi University में एडमिशन लेकर अपना सुनहरा भविष्य बनाना चाहते हैं तो NCWEB पर हमारा यह ब्लॉग अंत तक जरूर पढ़ें।

स्थापना वर्ष वर्ष 1943 
बोर्ड का नामनॉन-कॉलेजिएट वुमन एजुकेशन बोर्ड (NCWEB)
एफिलिएटेडदिल्ली विश्वविद्यालय
टॉप कोर्सेज B.Com, BA, MA, M.Sc 
सिलेक्शन क्राइटेरिया एंट्रेंस/ मेरिट 
NCWEB का पता सेकंड फ्लोर, ट्यूटोरियल बिल्डिंग, नॉर्थ कैंपस, आर्ट्स फैकल्टी, गुरु तेग़ बहादुर रोड, दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली- 110007 
ईमेल आईडी [email protected]
फोन नंबर 01127667640

NCWEB क्या है?

NCWEB जिसकी फुल फॉर्म ‘नॉन-कॉलेजिएट वुमन एजुकेशन बोर्ड’ होती है। वर्ष 1922 में दिल्ली विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद वर्ष 1943 में दिल्ली विश्वविद्यालय अधिनियम में संशोधन करके NCWEB की स्थापना की गई थी जिसका उद्देश्य महिला शिक्षा को प्रोत्साहित करना था। आपको बता दें की इस NCWEB में केवल दिल्ली की महिलाएं ही अंडरग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन ले सकती हैं। 

वहीं इसके जरिए एडमिशन लेने वाली स्टूडेंट्स को सिर्फ शनिवार, रविवार या सिर्फ रविवार को ही दिल्ली विश्वविद्यालय के अकादमिक ब्रेक्स पर ही अपनी क्लासेज अटेंड करनी होती है। जिसके कारण स्टूडेंट्स अपने वह सभी काम आसानी से कर सकते हैं, जिन्हें करने के कारण वे रेगुलर कॉलेज नें एडमिशन नहीं ले सकी। 

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस बोर्ड को 1944 में सितंबर से 3 स्टूडेंट्स के साथ शुरू किया था। वहीं NCWEB की ऑफिशियल वेबसाइट ncweb.du.ac.in पर दी जानकारी के अनुसार वर्तमान में 31,000 से अधिक महिला स्टूडेंट्स नॉन कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड के जरिए पढ़ती हैं। 

DU NCWEB 2024 महत्वपूर्ण डेट्स

CUET PG 2024 Exam11 मार्च से 28 मार्च 2024

NCWEB में टॉप कोर्सेज कौन-कौन से होते हैं?

यहां स्टूडेंट्स के लिए NCWEB Delhi University के सभी कोर्सेज की सूची और उनकी ड्यूरेशन के बारे में नीचे दी गई टेबल में विस्तार से बताया जा रहा हैं-

कोर्स का नाम कोर्स का विवरण योग्यता कोर्स ड्यूरेशन 
BAपार्ट टाइम 12वीं पास 3 साल 
BCom पार्ट टाइम 12वीं पास 3 साल 
MScपार्ट टाइम ग्रेजुएशन 2 साल 
MA Hindi पार्ट टाइम ग्रेजुएशन 2 साल 
MA English पार्ट टाइम ग्रेजुएशन 2 साल 
MA History पार्ट टाइम ग्रेजुएशन 2 साल 
MA Political Science पार्ट टाइम ग्रेजुएशन 2 साल 
MA Philosophy पार्ट टाइम ग्रेजुएशन 2 साल 
MA Bengali पार्ट टाइम ग्रेजुएशन 2 साल 
MA Urdu पार्ट टाइम ग्रेजुएशन 2 साल 
MA Sanskritपार्ट टाइम ग्रेजुएशन 2 साल 
MA Persian पार्ट टाइम ग्रेजुएशन 2 साल 
MA Arabic पार्ट टाइम ग्रेजुएशन 2 साल 

NCWEB टीचिंग सेंटर्स 

NCWEB Delhi University के सभी टीचिंग सेंटर्स की सूची इस प्रकार हैं:-

सैटरडे कॉलेज – टीचिंग सेंटर्स 

संडे कॉलेज – टीचिंग सेंटर्स 

NCWEB में पढ़ने के लिए एडमिशन प्रक्रिया क्या होती है?

NCWEB Delhi University में सभी अंडरग्रेजुएट (UG) प्रोग्राम्स के लिए एडमिशन बोर्ड द्वारा निर्धारित योग्यता और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाता है। बोर्ड द्वारा स्टूडेंट्स को सप्ताह के आखिर में होने वाली सैटरडे और संडे की क्लासेज़ अटेंड करने की अपेक्षा की जाती है। इसके साथ ही एक्साम्स में उपस्थित होने के लिए न्यूनतम 66% अटेंडेंस अनिवार्य है। 

बता दें कि NCWEB Delhi University में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए साल में 50 दिन क्लास होती है। जो कि अंडरग्रेजुएट केंद्रों पर सुबह 08.30 बजे से दोपहर 4.30 बजे तक क्लास चलती चलती हैं। एक दिन में 6 पीरियड होते हैं। वहीं नॉन-कॉलेजिएट स्टूडेंट्स का पासिंग पर्सेंटेज भी रेगुलर स्टूडेंट्स की तरह रहता है। 

NCWEB में पढ़ने के लिए आवश्यक योग्यता

NCWEB Delhi University में पढ़ने के लिए स्टूडेंट्स के पास निम्नलिखित योग्यता होना आवश्यक हैं:-

  • NCWEB दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा ऑफर किए गए सभी UG कोर्सेज में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट को भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय/इंस्टिट्यूट से 55% मार्क्स के साथ 12वीं कंप्लीट होनी चाहिए।  
  • NCWEB में सभी PG कोर्सेज में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट को भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/इंस्टिट्यूट से न्यूनतम 55% मार्क्स के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री कंप्लीट होनी चाहिए। इसके साथ ही स्टूडेंट को CUET PG का एंट्रेंस एग्जाम भी क्वालीफाई करना अनिवार्य होता हैं। 

NCWEB के लिए आवेदन प्रक्रिया

यहाँ आवेदन प्रक्रिया के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा हैं:-

  • सबसे पहले NCWEB की ऑफिशियल वेबसाइट ncweb.du.ac.in पर जाएं। 
  • अब अपने कोर्स से संबंधित UG एडमिशन पोर्टल/PG एडमिशन पोर्टल के अनुसार एप्लीकेशन लिंक चुनें।
  • इसके बाद न्यू रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद सभी अनिवार्य डिटेल्स फिल करें। 
  • इसके बाद स्टूडेंट का OTP सत्यापन किया जाएगा।
  • फिर, स्टूडेंट को पंजीकृत आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म फिल करना शुरू करें।
  • फिर, एक फोटो, हस्ताक्षर और सभी अनिवार्य डॉक्युमेंट्स अपलोड करें।
  • अब एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें और एप्लिकेशन फॉर्म सबमिट करें।

 NCWEB में पढ़ने के लिए आवश्यक दस्तावेज

यहाँ स्टूडेंट्स को NCWEB में एडमिशन के समय आवश्यक डाक्यूमेंट्स की सूची के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा हैं- 

  • दसवीं की मार्कशीट 
  • 12वीं के मार्कशीट 
  • बैचलर डिग्री
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट 
  • आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस
  • CUET का स्कोर कार्ड
  • करैक्टर सर्टिफिकेट 
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट
  • आवसीय पता 
  • इनकम सर्टिफिकेट/एफिडेविट (BPL वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए)

प्रवेश परीक्षाएं

  • NCWEB Delhi University में सभी UG कोर्सेज में एडमिशन मेरिट आधार पर किया जाता है। 
  • वहीं NCWEB में सभी PG कोर्सेज में एडमिशन CUET PG एंट्रेंस एग्जाम के क्वालिफाइंग मार्क्स के  आधार पर किया जाता है। 

NCWEB में मिलने वाली फैसिलिटीज

NCWEB Delhi University में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को लाइब्रेरी, पार्किंग, कैंटीन  DTC बस पास की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही जरूरतमंद और योग्य स्टूडेंट्स को अकादमिक वर्ष के लिए वित्तीय सहायता और बुक लोन सुविधा भी दी जाती है। 

प्लेसमेंट डेटा 2023

DU NCWEB की ओर से प्लेसमेंट डेटा 2023 अभी जारी नहीं किया गया है। जल्द ही इसपर आपको त्वरित अपडेट दिया जाएगा।

टॉप रिक्रूटर्स

DU NCWEB में आने वाले टॉप रिक्रूटर के नाम इस प्रकार हैं:

  • Barclays
  • HCL
  • BCG
  • Bain & Company
  • Trilogy
  • McKinsey & Company
  • PWC
  • Genpact
  • Deloitte
  • Accenture
  • Citi
  • ICICI Bank
  • Wipro
  • ITC Limited
  • Gartner
  • D E Shaw & Co

FAQs

NCWEB की फुल फॉर्म क्या है?

NCWEB की फुल फॉर्म ‘नॉन-कॉलेजिएट वुमन एजुकेशन बोर्ड’ होती है। 

NCWEB की स्थापना किस वर्ष हुई थी?

NCWEB की स्थापना वर्ष 1944 में हुई थी। 

NCWEB Delhi University में कौन से कोर्सेज ऑफर किए जाते हैं?

NCWEB दिल्ली विश्वविद्यालय में B.Com, BA, MA, M.Sc जैसे अकादमिक कोर्सेज ऑफर किए जाते हैं। 

NCWEB में कौन एडमिशन ले सकता है?

NCWEB में केवल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में रहने वाली महिला छात्राएं ही बोर्ड में छात्र के रूप में अपना नामांकन करा सकती हैं।

NCWEB की क्लासेज कहाँ आयोजित की जाती है?

आपको बता दें कि UG और PG प्रोग्राम्स की क्लासेज़ दिल्ली विश्वविद्यालय के आर्ट्स फैकल्टी, नॉर्थ कैंपस में आयोजित की जाती हैं।

आशा है आपको NCWEB Delhi University के बारे में हमारा यह ब्लॉग आपको पसंद आया होगा और इससे आपको इस NCWEB से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। Delhi University in Hindi के अन्य ब्लॉग को यहां पर पढ़ें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*