मिरांडा हाउस: जानिए दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस के बारे में और यहां पढ़ने के लिए कोर्सेज, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया आदि

1 minute read
मिरांडा हाउस

दिल्ली यूनिवर्सिटी को भारत के टॉप विश्वविद्यालयों में से एक माना जाता है। वहीं मिरांडा हाउस दिल्ली यूनिवर्सिटी के टॉप कॉलेजों में से एक है। मिरांडा हाउस दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैम्पस में स्थित एक गर्ल्स कॉलेज है। मिरांडा हाउस कॉलेज को उसकी बेस्ट क्वालिटी एजुकेशन के लिए जाना जाता है। मिरांडा हाउस महाविद्यालय विभिन्न UG और PG कोर्सेज में पढ़ाई कराता है। यहाँ मिरांडा हाउस कॉलेज में पढ़ाए जाने वाले कोर्सेज के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। पूरी जानकारी के लिए मिरांडा हाउस कॉलेज के बारे में यह ब्लॉग अंत तक पढ़ें।  

स्थापना वर्ष 1948 
कॉलेज का नाम मिरांडा हाउस
यूनिवर्सिटी दिल्ली यूनिवर्सिटी 
वेबसाइट www.mirandahouse.ac.in 
NIRF रैंकिंग 1
NAAC ग्रेड A++
प्रकार पब्लिक कॉलेज 
कैम्पस नॉर्थ कैम्पस
This Blog Includes:
  1. मिरांडा हाउस कॉलेज का इतिहास
  2. मिरांडा हाउस कॉलेज को क्यों चुनें? 
  3. मिरांडा कॉलेज की रैंकिंग्स 2023
  4. मिरांडा हाउस महाविद्यालय में कराए जाने वाले मुख्य कोर्स और उनकी फीस 
  5. मिरांडा हाउस कॉलेज में पढ़ने के लिए एडमिशन प्रक्रिया
    1. मिरांडा हाउस कॉलेज में पढ़ने के लिए आवश्यक योग्यता क्या होती है?
    2. मिरांडा कॉलेज में पढ़ने के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है?
    3. मिरांडा कॉलेज में पढ़ने के लिए आवश्यक दस्तवेजों की लिस्ट
    4. मिरांडा कॉलेज कॉलेज में पढ़ने के लिए प्रवेश परीक्षाएं कौनसी होती हैं?
    5. मिरांडा हाउस महाविद्यालय में पढ़ने के लिए छात्रवृत्तियां
  6. मिरांडा कॉलेज में पढ़ने के बाद प्लेसमेंट्स के अवसर
    1. टॉप रिक्रूटर्स 
  7. मिरांडा कॉलेज के उल्लेखनीय पूर्व छात्र
  8. मिरांडा कॉलेज से जुड़े कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स
  9. FAQs

मिरांडा हाउस कॉलेज का इतिहास

मिरांडा हाउस की स्थापना वर्ष 1948 में दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति ‘सर मैरिस ग्वायर’ ने की थी। कुछ इतिहासकारों के अनुसार उन्होंने इस कॉलेज का नाम अपनी पसंदीदा अभिनेत्री कारमेन मिरांडा के नाम पर रखा था। इसका उद्घाटन ‘एडविना माउंटबेटेन’ ने 7 मार्च 1948 को किया था। वहीं मिरांडा हाउस की स्थापना के प्रथम वर्ष इस कॉलेज में मात्र 33 स्टूडेंट्स ने एडमिशन लिया था जो उसी साल सितंबर तक बढ़कर 105 हो गए थे। बता दें कि कॉलेज की स्थापना के समय केवल छह विभाग थे।  

मिरांडा हाउस कॉलेज को क्यों चुनें? 

आपको निम्नलिखित कारणों से मिरांडा हाउस कॉलेज को चुनना चाहिए, जैसे कि-

  • मिरांडा हाउस दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रमुख कॉलेजों में से एक है।
  • मिरांडा हाउस कॉलेज बहुत साधारण फीस में बहुत अच्छी शिक्षा देता है।
  • मिरांडा हाउस कॉलेज में पढ़ाने वाले प्रोफ़ेसर बहुत ही अच्छे माने जाते हैं।
  • मिरांडा हाउस के नाम के कारण वहां से पढ़ने के बाद आपको किसी अच्छे संसथान में नौकरी मिलने की संभावनाए बहुत बढ़ जाती हैं।
  • मिरांडा हाउस कॉलेज से पढ़ने के बाद आपके व्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकास होता है।

मिरांडा कॉलेज की रैंकिंग्स 2023

मिरांडा कॉलेज की रैंकिंग 2023  विभिन्न संस्थाओं द्वारा कराए गए सर्वे के अनुसार इस प्रकार है: 

संस्था मिरांडा हाउस रैंकिंग 
NIRF 
NAAC ग्रेड A++
आउटलुक इंडिया 
इंडिया टुडे सर्वे 

मिरांडा हाउस महाविद्यालय में कराए जाने वाले मुख्य कोर्स और उनकी फीस 

मिरांडा हाउस में कराए जाने वाले मुख्य कोर्स और उनकी अनुमानित फीस इस प्रकार हैं :- 

कोर्स औसत सालाना फीस (INR)
BA Hons14,160-16,000 
MA14,530-16,000
BA14,160-16,000
BSc Hons 19,800-21,000
BEd19,000-21,000
MSc 16,170-18,000
BSc 19,490-21,000

मिरांडा हाउस कॉलेज में पढ़ने के लिए एडमिशन प्रक्रिया

मिरांडा कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया को हम निम्नलिखित हैडलाइन्स की मदद से समझ सकते हैं-

मिरांडा हाउस कॉलेज में पढ़ने के लिए आवश्यक योग्यता क्या होती है?

मिरांडा हाउस कॉलेज में पढ़ने के लिए निम्नलिखित योग्यता होना आवश्यक है-

  • किसी भी अंडर ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेने के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास  होना ज़रूरी है।
  • किसी भी पीजी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना आवश्यक है।
  • किसी भी पीएचडी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट का मास्टर्स किया होना अनिवार्य है।
  • किरोड़ीमल कॉलेज में किसी भी UG या PG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए CUET का एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना ज़रूरी है।

मिरांडा कॉलेज में पढ़ने के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है?

मिरांडा हाउस महाविद्यालय के लिए आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है-

  • कैंडिडेट सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के एडमिशन पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।  
  • उसके बाद एडमिशन फॉर्म भरें और उसे सब्मिट करें।  
  • अपने सभी ज़रूरी दस्तावेज़ और फोटो अपलोड करें।
  • एप्लिकेशन फीस जमा करें।  
  • एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें और उसका एक प्रिंट आउट निकालकर रख लें।

मिरांडा कॉलेज में पढ़ने के लिए आवश्यक दस्तवेजों की लिस्ट

मिरांडा कॉलेज में पढ़ने के लिए आवश्यक दस्तवेजों की लिस्ट इस प्रकार है: 

  • दसवीं की मार्कशीट 
  • 12वीं के मार्कशीट 
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट 
  • आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस
  • CUET का स्कोर कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट

मिरांडा कॉलेज कॉलेज में पढ़ने के लिए प्रवेश परीक्षाएं कौनसी होती हैं?

  • मिरांडा कॉलेज में किसी भी UG या PG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट को CUET का एग्जाम क्वालीफाई करना होता है।  
  • पीएचडी में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट को UGC NET एग्जाम क्वालीफाई करना होता है।  

मिरांडा हाउस महाविद्यालय में पढ़ने के लिए छात्रवृत्तियां

दिल्ली विश्वविद्यालय के इस कॉलेज में छात्रों को मिलने वाली स्कॉलरशिप्स इस प्रकार हैं:

  • Delhi University Women’s Association Scholarship: यह छात्रवृत्ति 2 मेधावी और वंचित छात्रों को प्रदान की जाती है, जो भारतीय सैनिकों की बेटियां हैं और जिन्होंने दिल्ली सेंट्रल बोर्ड से 10+2 लेवल की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
  • Mr. Uggerson Memorial Endowment Scholarship: यह विशेष छात्रवृत्ति दिल्ली सेंट्रल बोर्ड से प्रथम श्रेणी अंकों के साथ क्वालिफिकेशन प्राप्त करने वाले प्रथम वर्ष के छात्रों को प्रदान की जाती है। साथ ही, उनके माता-पिता की मासिक आय INR 1,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • Shri Balak Ram Scholarship: यह छात्रवृत्ति उत्तम एकेडमिक  ट्रैक रिकॉर्ड वाले प्रथम वर्ष के गणित के छात्र को प्रदान की जाती है। साथ ही, उनके परिवार  की मासिक आय INR 5,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • All India Entrance Scholarship: यह छात्रवृत्ति 3 साल के ऑनर्स डिग्री कोर्स के लिए 50 छात्रों को प्रदान की जाती है। ऐसे छात्रों को मासिक आधार पर INR 250 की राशि दी जाती है।

मिरांडा कॉलेज में पढ़ने के बाद प्लेसमेंट्स के अवसर

मिरांडा कॉलेज में पढ़ने के लिए बहुत सी बड़ी कंपनियां आती हैं, जैसे कि-

टॉप रिक्रूटर्स 

  • Oberoi Hotels
  • Outlook
  • Thomson Reuters
  • DE Shaw & Company
  • Thomson Reuters
  • Yes bank
  • BRICS CCI
  • Tata Motors
  • Zee media
  • ICICI Bank

मिरांडा कॉलेज के उल्लेखनीय पूर्व छात्र

मिरांडा हाउस कॉलेज के कुछ उल्लेखनीय पूर्व छात्र इस प्रकार हैं-

नाम प्रोफ़ाइल 
शीला दीक्षित पूर्व मुख्यमंत्री (दिल्ली) 
मिनिषा लाम्बा एक्टर 
मल्लिका शेरावत एक्टर 
अनीता देसाई उपन्यासकार
शोवना नारायण कत्थक डांसर  
नंदिता दास एक्टर/फिल्मकार  
बृंदा कारत राजनीतिज्ञ  
मीरा नायर फिल्मकार  
मीरा कुमार राजनीतिज्ञ  
मोनी रॉय एक्टर  

मिरांडा कॉलेज से जुड़े कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स

मिरांडा हाउस महाविद्यालय से जुड़े कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स इस प्रकार हैं:

  • मिरांडा कॉलेज को NIRF 2023 द्वारा भारत में #1 कॉलेज का दर्जा दिया गया है।
  • यह सबसे पुराना कॉलेज है और इसकी स्थापना महिलाओं की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी।।
  • मिरांडा कॉलेज के अंदर इसका खुद का मेडिकल रूम भी है।  
  • मिरांडा कॉलेज का नाम एक मशहूर हॉलीवुड ऐक्ट्रेस के नाम पर रखा गया है।  
  • मिरांडा कॉलेज बनने से पहले एक घर हुआ करता था।  
  • मिरांडा कॉलेज का उद्घाटन भारत के अंतिम वायसराय माउन्ट बेटन की पत्नी एडवीना ने किया था।  
  • मिरांडा कॉलेज के स्टूडेंट्स अपने फैशन सेन्स और फेमिनिस्ट आउटलुक के लिए जाने जाते हैं।  
  • मिरांडा कॉलेज पिछले 7 सालों से NIRF रैंकिंग में दिल्ली यूनिवर्सिटी के बेस्ट कॉलेज की लिस्ट में पहले स्थान पर बना हुआ है।  
  • बहुत सी बॉलीवुड हीरोइन मिरांडा कॉलेज से पढ़ी हुई हैं।  
  • दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित भी मिरांडा कॉलेज की ही पढ़ी हुई थीं।  

FAQs

क्या मिरांडा कॉलेज एक गर्ल्स कॉलेज है?

हाँ। मिरांडा कॉलेज एक गर्ल्स कॉलेज है।  

क्या मिरांडा कॉलेज एक सरकारी कॉलेज है? 

हाँ।  मिरांडा कॉलेज एक सरकारी कॉलेज है।  

मिरांडा कॉलेज क्यों प्रसिद्द है? 

मिरांडा कॉलेज पिछले 7 सालों से दिल्ली यूनिवर्सिटी का बेस्ट कॉलेज बना हुआ है। इसके अलावा यहाँ पढ़ाई बहुत अच्छी होती है। बॉलीवुड की बहुत सी ऐक्ट्रेस भी मिरांडा कॉलेज से पढ़ी हुई हैं। 

आशा है कि आपको मिरांडा हाउस कॉलेज के बारे में हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा और इससे आपको इस कॉलेज से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। Delhi University in Hindi के अन्य ब्लॉग्स को यहां पर पढ़ें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*