Faculty of Law University of Delhi 2024: जानिए DU की फैकल्टी ऑफ़ लॉ क्या है और यहां के कोर्सेज के बारे में

2 minute read
Faculty of Law University of Delhi 2024

Faculty of Law University of Delhi भारत की सबसे बड़ी और टॉप लॉ कॉलेजेस में से एक मानी जाती है। यह दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में स्थापित ‘फैकल्टी ऑफ़ लॉ’ का ‘कैंपस लॉ सेंटर’ (CLC) जिसमें LL.B, LL.M और PhD जैसे टॉप प्रोफेशनल कोर्सेज कराएं जाते हैं।

वहीं प्रोफेशनल लॉ की डिग्री प्राप्त करने के बाद स्टूडेंट्स के लिए इंडस्ट्रियल, साइबर और कॉरपोरेट जैसे डिमांडिंग सेक्टर के साथ ही राज्य और केंद्र सरकार में ज्यूडिशियल सर्विस और सिविल सर्विस के रूप में अपनी प्रैक्टिस शुरू करने का सुनहरा अवसर मिलता हैं।

फैकल्टी ऑफ़ लॉ में एजुकेशन के साथ-साथ एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज पर भी अधिक फोकस किया जाता है। ‘कैंपस लॉ सेंटर’ (CLC) की टॉप टीचिंग फैलकल्टी, कॉम्पिटिटिव एनवायरमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर, हाई-टेक सिस्टम और यहां की शिक्षा गुणवत्ता इसे देश के प्रमुख लॉ कॉलेजों में शामिल करती है।

यही कारण है कि हर साल फैकल्टी ऑफ़ लॉ में देश-विदेश से 12वीं कक्षा के बाद लाखों स्टूडेंट्स LL.B, LLM और PhD जैसे कोर्सेज के लिए अप्लाई करते हैं। बता दें कि यहां से हमारे देश की बहुत सी सुप्रसिद्ध हस्तियों ने अपनी पढ़ाई की हैं और देश-विदेश में भारत का नाम रौशन किया हैं। अगर आप भी फैकल्टी ऑफ़ लॉ में पढ़कर वकालत के क्षेत्र में अपना सुनहरा भविष्य बनाना चाहते हैं तो Faculty of Law University of Delhi के इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें।

स्थापना वर्ष सन 1922 
कॉलेज का नाम फैकल्टी ऑफ़ लॉ
ध्येयवाक्य (Motto) ‘निष्ठा धृति सत्यम्’ (समर्पण, स्थिरता और सत्य) 
विश्वविधालय दिल्ली विश्वविधालय 
कॉलेज का प्रकार पब्लिक कॉलेज 
मान्यता प्राप्तNAAC, बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI)
टॉप कोर्सेज LL.B, LL.M और PhD 
प्रवेश परीक्षा LL.B Entrance Test,  LL.M Entrance Test
उपलब्ध सुविधाएंलाइब्रेरी, हॉस्टल, कैंटीन, मूट कोर्ट 
मोड ऑफ एप्लीकेशन ऑनलाइन 
सिलेक्शन क्राइटेरिया एंट्रेंस एग्जाम 
कैंपस नॉर्थ कैंपस 
कॉलेज प्रिंसिपल प्रो. (डॉ.) अलका चावला
कॉलेज का पताकैंपस लॉ सेंटर, फैकल्टी ऑफ लॉ, दिल्ली विश्वविद्यालय, छात्रा मार्ग (नॉर्थ कैंपस) दिल्ली-110007, भारत 
फोन नंबर +91-11-27667895
ईमेल [email protected]
वेबसाइट clc.du.ac.in
This Blog Includes:
  1. फैकल्टी ऑफ़ लॉ का इतिहास
  2. फैकल्टी ऑफ़ लॉ को क्यों चुनें?
    1. फैकल्टी ऑफ़ लॉ में मिलने वाली सुविधाएं क्या-क्या हैं?
  3. फैकल्टी ऑफ़ लॉ रैंकिंग क्या है?
  4. फैकल्टी ऑफ़ लॉ में टॉप कोर्सेज की लिस्ट
  5. फैकल्टी ऑफ़ लॉ में पढ़ने के लिए एडमिशन प्रक्रिया क्या होती है?
    1. फैकल्टी ऑफ़ लॉ में एडमिशन के लिए आवश्यक योग्यता
    2. फैकल्टी ऑफ़ लॉ में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया
    3. फैकल्टी ऑफ़ लॉ में एडमिशन के लिए आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट
    4. प्रवेश परीक्षाएं
  6. फैकल्टी ऑफ़ लॉ में पढ़ने के लिए छात्रवृत्तियां कौन-कौनसी हैं?
  7. फैकल्टी ऑफ़ लॉ में पढ़ने के बाद प्लेसमेंट्स के अवसर
    1. टॉप रिक्रूटर्स
  8. फैकल्टी ऑफ़ लॉ के नोटेबल एलुमनाई कौन-कौन से हैं?
  9. FAQs

फैकल्टी ऑफ़ लॉ का इतिहास

फैकल्टी ऑफ़ लॉ का ‘कैंपस लॉ सेंटर’ जिसे (CLC) के नाम से जाना जाता है। इसकी स्थापना वर्ष 1924 में केंद्रीय विधान सभा के एक एक्ट द्वारा की गई थी जो कि भारत के प्रीमियर लीगल एजुकेशन सेंटर्स में से एक है। फैकल्टी ऑफ़ लॉ ‘विश्वविद्यालय अनुदान आयोग’ (UGC) द्वारा प्रतिष्ठित संस्थान के रूप में और भारत के संविधान (सातवीं अनुसूची, सूची-I, प्रविष्टि-63) द्वारा राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के रूप में मान्यता प्राप्त है।

यह बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा एक मान्यता प्राप्त लीगल इंस्टिटूशन है। कैंपस लॉ सेंटर का LL.B कोर्स ‘बार काउंसिल ऑफ इंडिया’ के कानूनी शिक्षा नियम 2008 द्वारा मान्यता प्राप्त और रेगुलेटेड फुल-टाइम प्रोफेशनल कोर्स है। फैकल्टी ऑफ़ लॉ अपनी महान अकादमिक उपलब्धियों के लिए भी जाना जाता है, इसके साथ ही इसे भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक होने का गौरव प्राप्त है, जो अपनी ‘100वीं वर्षगांठ’ मना चुका है।

फैकल्टी ऑफ़ लॉ को क्यों चुनें?

यहां छात्रों को ‘कैंपस लॉ सेंटर’ से पढ़ने से संबंधित कुछ प्रमुख कारणों के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

  • फैकल्टी ऑफ़ लॉ को ‘राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद’ (NAAC) द्वारा मान्यता प्राप्त है।
  • इसके साथ ही फैकल्टी ऑफ़ लॉ को ‘बार कॉउंसलिंग ऑफ़ इंडिया‘ (BCI) द्वारा मान्यता प्राप्त है।
  • फैकल्टी ऑफ़ लॉ को दिल्ली भारत के टॉप कॉलेजों में से एक माना जाता हैं। 
  • यहां टॉप फैकल्टी के साथ साथ छात्रों को बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, कम्प्यूटरीकृत लाइब्रेरी,रिसर्च लैब और लाइब्रेरी की सुविधा मिलती हैं। 
  • फैकल्टी ऑफ़ लॉ में न्यूनतम फीस में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा छात्रों को मिलती हैं। 
  • यहां से पढ़ने वाले छात्रों के व्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकास होता है। 
  • इसके साथ ही फैकल्टी ऑफ़ लॉ में विभिन्न विभागों की अपनी-अपनी सोसायटी हैं, जोकि समय समय पर विभिन्न प्रोग्राम्स का आयोजन करती रहती हैं। 
  • इस कॉलेज में हाई क्वालिटी की शिक्षा के साथ-साथ स्पोर्ट्स एक्टिविटीज पर भी फोकस किया जाता है। 
  • फैकल्टी ऑफ़ लॉ में भारत के अन्य राज्यों से आए स्टूडेंट्स के लिए हॉस्टल की सुविधा भी है। 
  • हर साल कैंपस लॉ सेंटर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की मूट कोर्ट प्रतियोगिताओं का आयोजन और मेजबानी करता है। यहां लॉ स्कूलों के छात्र नकली अदालती कार्यवाही में भाग लेते हैं, जिसमें आमतौर पर ज्ञापन का मसौदा तैयार करना और मौखिक तर्क में भाग लेना शामिल होता है।

फैकल्टी ऑफ़ लॉ में मिलने वाली सुविधाएं क्या-क्या हैं?

यहां छात्रों को फैकल्टी ऑफ़ लॉ में मिलने वाली प्रमुख फैसिलिटी के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा है- 

  • कम्प्यूटर रूम 
  • लाइब्रेरी 
  • कैंटीन 
  • ऑडिटोरियम 
  • मूट कोर्ट 
  • हॉस्टल 
  • स्पोर्ट्स ग्राउंड 
  • सेमिनार हॉल  
  • प्लेसमेंट सेल
  • हेल्थ केयर 
  • इंटर्नशिप सेल
  • मेडिकल रूम 
  • जेरॉक्स सुविधा

फैकल्टी ऑफ़ लॉ रैंकिंग क्या है?

Faculty of Law University of Delhi की रैंकिंग 2023 के अनुसार विभिन्न संस्थाओं द्वारा कराए गए सर्वे द्वारा दी गई है-

संस्था फैकल्टी ऑफ़ लॉ  
राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC)A+
इंडियन इंस्टिटूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (IIRF) 2023  9
The Week 20205
The Week 2019 4
इंडिया टुडे 2019 6

फैकल्टी ऑफ़ लॉ में टॉप कोर्सेज की लिस्ट

यहां छात्रों के लिए फैकल्टी ऑफ़ लॉ के कोर्सेज की सूची और उनकी ड्यूरेशन के बारे में नीचे दी गई टेबल में विस्तार से बताया जा रहा हैं-

कोर्स का नाम कोर्स का विवरण योग्यता कोर्स  ड्यूरेशन डिग्री 
LLBफुल टाइम ग्रेजुएशन डिग्री  3 साल LL.B डिग्री
LLMफुल टाइम LL.B डिग्री2 से 3 साल LL.M डिग्री
PhDफुल टाइम LL.M डिग्री3 साल PhD डिग्री

फैकल्टी ऑफ़ लॉ में पढ़ने के लिए एडमिशन प्रक्रिया क्या होती है?

फैकल्टी ऑफ़ लॉ की एडमिशन प्रोसेस पूरी तरह से ऑनलाइन है। यहां LLB और LLM कोर्सेज के लिए एंट्रेंस एग्जाम के आधार पर एडमिशन किया जाता है। वहीं PhD कोर्स के लिए कैंडिडेट्स को JRF/NET का एग्जाम क्वालीफाई करना अनिवार्य होता हैं। फैकल्टी ऑफ़ लॉ में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। यहां स्टूडेंट्स को फैकल्टी ऑफ़ लॉ में एडमिशन से संबंधित कंप्लीट एडमिशन प्रक्रिया के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

फैकल्टी ऑफ़ लॉ में एडमिशन के लिए आवश्यक योग्यता

 Faculty of Law University of Delhi में एडमिशन के लिए निम्नलिखित योग्यता होना आवश्यक है-

  • स्टूडेंट्स को LLB कोर्स में एडमिशन लेने के लिए भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन में न्यूनतम 50% अंकों के साथ पास होना अनिवार्य होता है।
  • LLM कोर्स में एडमिशन पाने के लिए स्टूडेंट्स को भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/इंस्टिट्यूट से LLB की डिग्री में न्यूनतम 50% अंकों के साथ पास होना अनिवार्य होता है। 
  • वहीं लॉ में PhD करने के लिए स्टूडेंट्स को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा कंडक्ट JRF/NET की परीक्षा पास करनी अनिवार्य होती है। 

फैकल्टी ऑफ़ लॉ में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया

 Faculty of Law University of Delhi के लिए आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • कैंडिडेट सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के एडमिशन पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।  
  • उसके बाद एडमिशन फॉर्म भरें और उसे सब्मिट करें।  
  • अपने सभी ज़रूरी दस्तावेज़ और फोटो अपलोड करें।
  • अब एप्लीकेशन फीस जमा करें।  
  • इसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें और उसका एक प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए रेफरेंस के तौर पर रख लें।

फैकल्टी ऑफ़ लॉ में एडमिशन के लिए आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट

फैकल्टी ऑफ़ लॉ में एडमिशन के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स की सूची इस प्रकार है: 

  • दसवीं की मार्कशीट 
  • 12वीं के मार्कशीट 
  • LLB बैचलर डिग्री 
  • LLM डिग्री 
  • JRF/NET क्वालीफाइंग मार्कशीट 
  • करैक्टर सर्टिफिकेट 
  • आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • आवसीय पता 
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट
  • इनकम सर्टिफिकेट/एफिडेविट (BPL वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए)

प्रवेश परीक्षाएं

  • फैकल्टी ऑफ़ लॉ में LLB कोर्स में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट को DU LLB Entrance Test क्वालीफाई करना अनिवार्य होगा।  
  • वहीं LLM कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट्स को DU LLM Entrance Test क्वालीफाई करना अनिवार्य होगा। 
  • वहीं PhD में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट को LLM डिग्री में न्यूनतम 55 प्रतिशत मार्क्स के साथ नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा कंडक्ट UGC JRF/NET का एग्जाम क्वालीफाई करना अनिवार्य होता है।  

फैकल्टी ऑफ़ लॉ में पढ़ने के लिए छात्रवृत्तियां कौन-कौनसी हैं?

फैकल्टी ऑफ़ लॉ में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए कई प्रकार के पुरस्कार, छात्रवृत्ति और मेडल प्रदान किए जाते है। छात्रों को फैकल्टी ऑफ़ लॉ में मिलने वाली प्रमुख छात्रवृत्तियां इस प्रकार है:

  • Vijay Kumar Chadha Memorial Scholarship
  • Nain Sukhgouba and Devi Huti Gouba Memorial Scholarship
  • National Scholarship
  • Dr. Ram Kishore Memorial Scholarship
  • Sohan Lal Sethi Memorial Scholarship

फैकल्टी ऑफ़ लॉ में पढ़ने के बाद प्लेसमेंट्स के अवसर

Faculty of Law University of Delhi में करियर डेवलपमेंट सेंटर के साथ-साथ एक बहुत सक्रिय प्लेसमेंट सेल है, जो सभी लॉ कोर्सेज के छात्रों के लिए प्लेसमेंट पर ध्यान देता है। इस प्रतिष्ठित संस्थान में प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव दोनों का आयोजन किया जाता है। इस प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव में कई प्रतिष्ठित संगठन भाग लेते हैं। कॉर्पोरेट जगत और छात्रों के बीच एक ब्रिज बनाने और छात्रों को उनके करियर व लक्ष्यों की पहचान करने के लिए फैकल्टी ऑफ़ लॉ द्वारा विभिन्न कार्यशालाओं, सेमिनारों और साक्षात्कार सत्रों का आयोजन भी किया जाता हैं। 

टॉप रिक्रूटर्स

  • Capital First
  • ICICI Lombard GIC
  • PNB Housing
  • Wipro
  • ONGC Ltd.
  • HDFC 
  • Bajaj Allianz
  • Future Generali
  • ALMT Legal
  • BD Medical Technology
  • Global Legal Associates

फैकल्टी ऑफ़ लॉ के नोटेबल एलुमनाई कौन-कौन से हैं?

यहां आपके लिए Faculty of Law University of Delhi के कुछ प्रमुख ख्याति प्राप्त नोटेबल एलुमनाई की सूची दी जा रही है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करके देश का नाम रौशन किया हैं-

नोटेबल एलुमनाई नाम कार्य क्षेत्र 
ओ.पी वर्मा मुख्य न्यायाधीश 
धनञ्जय यशवंत चंद्रचूड़वर्तमान मुख्य न्यायाधीश
शेरिंग टोबगेमुख्य न्यायाधीश (भूटान)
अरुण जेटली भारतीय राजेनता/ अधिवक्ता 
राजेंद्र पाल गौतम भारतीय राजेनता 
मीरा कुमारलोकसभा की पूर्व अध्यक्ष
किरेन रिजिजूभारतीय राजेनता
कपिल सिब्बलभारतीय राजेनता/ अधिवक्ता
राव इंद्रजीत सिंह भारतीय राजेनता
मनीष तिवारी भारतीय राजेनता

FAQs

फैकल्टी ऑफ़ लॉ की स्थापना किस वर्ष हुई थी?

फैकल्टी ऑफ़ लॉ की स्थापना सन 1924 में हुई थी।

मैं फैकल्टी ऑफ़ लॉ के लिए आवेदन कैसे कर सकता हूं?

फैकल्टी ऑफ़ लॉ की एडमिशन प्रोसेस पूरी तरह से ऑनलाइन है। यहां LLB और LLM कोर्सेज के लिए एंट्रेंस एग्जाम के आधार पर एडमिशन किया जाता है। 

फैकल्टी ऑफ़ लॉ कौन सा कैंपस है?

फैकल्टी ऑफ़ लॉ दिल्ली विश्वविधालय के नॉर्थ कैंपस में स्थापित है।

फैकल्टी ऑफ़ लॉ दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आता है?

फैकल्टी ऑफ़ लॉ, दिल्ली विश्वविद्यालय का एक कॉम्पोनेन्ट कॉलेज है।

क्या फैकल्टी ऑफ़ लॉ में हॉस्टल की सुविधा है?

फैकल्टी ऑफ़ लॉ में भारत के अन्य राज्यों से आए स्टूडेंट्स के लिए हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध है।

आशा है कि Faculty of Law University of Delhi के बारे में हमारा यह ब्लॉग आपको पसंद आया होगा और इससे आपको फैकल्टी ऑफ़ लॉ से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। Delhi University in Hindi के अन्य ब्लॉग्स को यहां पर पढ़ें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*