लक्ष्मीबाई कॉलेज: जानिए DU के लक्ष्मीबाई कॉलेज का इतिहास और इसमें पढ़ने के लिए कोर्सेज, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया आदि

2 minute read
लक्ष्मीबाई कॉलेज

लक्ष्मीबाई कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय से सम्बद्ध टॉप विमेंस कॉलेजों में एक माना जाता है। दिल्ली विश्वविधालय के विस्तारित ऑफ कैंपस अशोक विहार फेज III में स्थापित लक्ष्मी बाई कॉलेज आर्ट्स, और कॉमर्स विषयों की पढ़ाई के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के टॉप कॉलेजों में से एक माना जाता है। यहां शिक्षा के साथ ही स्पोर्ट्स पर भी अधिक फोकस किया जाता है। इस कॉलेज की टॉप टीचिंग फैलकल्टी, कॉम्पिटिटिव एनवायरमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर व यहां की शिक्षा की गुणवत्ता इसे दिल्ली विश्वविधालय के नामचीन कॉलेजों में शामिल करती है।

इसके साथ ही लक्ष्मी बाई कॉलेज NIRF रैंकिंग में भारत के टॉप 100 कॉलेजों की सूची में शामिल हो चुका है। बता दें कि लक्ष्मी बाई कॉलेज दिल्ली विश्वविधालय का पहला कॉलेज है, जिसने अपने कैंपस को पूर्णत: तकनीक आधारित सुविधाओं से लैस किया है। यही कारण है की हर साल इस कॉलेज में देश-विदेश से 12वीं कक्षा के बाद लाखों स्टूडेंट्स अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए अप्लाई करते हैं। लक्ष्मी बाई कॉलेज एक ऐसा प्रसिद्ध कॉलेज है, जहां से हमारे देश की बहुत सी सुप्रसिद्ध हस्तियों ने अपनी पढ़ाई की हैं और देश-विदेश में भारत का नाम रौशन किया हैं। अगर आप भी लक्ष्मीबाई कॉलेज में पढ़कर अपना सुनहरा भविष्य बनाना चाहते हैं तो लक्ष्मीबाई कॉलेज के इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें। 

स्थापना वर्ष सन 1965 
कॉलेज का नाम लक्ष्मीबाई कॉलेज
विश्वविधालय दिल्ली विश्वविधालय
कॉलेज का प्रकार पब्लिक कॉलेज
कैंपस विस्तारित ऑफ कैंपस 
कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर. प्रत्युष वत्सला
NIRF रैंकिंग 150-200 
NACC रैंकिंग 2023 B++
कॉलेज का पतालक्ष्मीबाई कॉलेज, दिल्‍ली विश्वविधालय, अशोक विहार फेज III, दिल्‍ली- 110052, भारत 
फोन नंबर +(91)-11-27308598
फैक्स +(91)-11-27304076
वेबसाइट lakshmibaicollege.in
This Blog Includes:
  1. लक्ष्मीबाई कॉलेज का इतिहास
    1. लक्ष्मीबाई कॉलेज को क्यों चुनें?
    2. लक्ष्मीबाई कॉलेज में मिलने वाली सुविधाएं क्या-क्या हैं?
  2. लक्ष्मीबाई कॉलेज की रैंकिंग्स 2023
  3. लक्ष्मीबाई कॉलेज में टॉप कोर्सेज
  4. लक्ष्मीबाई कॉलेज में पढ़ने के लिए एडमिशन प्रक्रिया
    1. लक्ष्मीबाई कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक योग्यता
    2. लक्ष्मी बाई कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया
    3. लक्ष्मी बाई कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स की लिस्ट
  5. लक्ष्मी बाई कॉलेज में अंडरग्रेजुएट कोर्सेज के लिए एडमिशन प्रोसेस 
    1. प्रवेश परीक्षाएं
  6. लक्ष्मी बाई कॉलेज में पढ़ने के लिए छात्रवृत्तियां
  7. लक्ष्मी बाई कॉलेज में पढ़ने के बाद प्लेसमेंट्स के अवसर
    1. टॉप रिक्रूटर्स
  8. लक्ष्मीबाई कॉलेज के नोटेबल एलुमनाई
  9. FAQs

लक्ष्मीबाई कॉलेज का इतिहास

लक्ष्मीबाई कॉलेज की स्थापना वर्ष 1965 में तिमारपुर क्षेत्र के छोटे से स्कूल भवन में हुई थी, जिसे वर्ष 1971 में अशोक विहार में ट्रांसफर किया गया। इस कॉलेज को दिल्ली सरकार से पांच फीसदी डोनेशन भी मिलती है। पूर्व में लक्ष्मी बाई कॉलेज को विमेंस कॉलेज के नाम से शुरू किया गया था, लेकिन बाद में इसका नाम निडर योद्धा और देशभक्त, झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर रख दिया गया।

लक्ष्मीबाई कॉलेज को क्यों चुनें?

यहां छात्राओं को लक्ष्मीबाई कॉलेज से पढ़ने से संबंधित कुछ प्रमुख कारणों के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

  • लक्ष्मीबाई कॉलेज को ‘राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद‘ (NAAC) द्वारा वर्ष 2023 में “B ++” ग्रेड प्राप्त हुई है। 
  • लक्ष्मी बाई कॉलेज को दिल्ली विश्वविद्यालय के आर्ट्स और कॉमर्स की स्टडी के लिए टॉप विमेंस कॉलेजों में से एक माना जाता हैं। 
  • लक्ष्मी बाई कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय का पहला कॉलेज है, जिसने अपने कैंपस को पूर्णत: तकनीक आधारित सुविधाओं से लैस किया है। 
  • यहां टॉप फैकल्टी के साथ-साथ छात्राओं को बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, कम्प्यूटरीकृत लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, जियोग्राफी लैब, मैथ्स लैब, इनडोर व आउटडोर प्ले ग्राउंड और रिसर्च लैब की सुविधा मिलती हैं। 
  • लक्ष्मी बाई कॉलेज में न्यूनतम फीस में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा छात्राओं को मिलती हैं। 
  • इसके साथ ही लक्ष्मीबाई कॉलेज में विभिन्न विभागों की अपनी-अपनी सोसायटी हैं, जोकि समय समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती हैं। 
  • लक्ष्मीबाई कॉलेज में छात्राओं को NCC और NSS की ट्रेनिंग भी दी जाती है। 
  • लक्ष्मीबाई कॉलेज में डिजिटल इंडिया को आगे बढ़ाने के लिए इनफार्मेशन कियॉस्क और डिजिटल नोटिस बोर्ड की सुविधा उपलब्ध है।
  • लक्ष्मीबाई कॉलेज की लाइब्रेरी पूर्णत: कंप्यूटरीकृत है, जिसमें करीब 90 हजार से अधिक किताबें हैं। इसके साथ ही लाइब्रेरी में छात्राओं के लिए 500 ई-पत्रिकाएं और 75000 ई-बुक्स भी उपलब्ध हैं। 
  • लक्ष्मीबाई कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का पहला ऐसा कॉलेज है जहाँ सेनेटरी नैपकिन का निर्माण किया जाता है।
  • लक्ष्मीबाई कॉलेज का अपना यूट्यूब चैनल भी है, जहां शिक्षा, खेल और अन्य कार्यक्रमों से संबंधित प्रोगाम प्रसारित किए जाते हैं। 
  • यहां छात्राओं के लिए क्रिएटिविटी एंड इनोवेशन सेंटर भी बनाया गया है जहां उन्हें अपनी स्किल्स और नई इनोवेशन के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। 

लक्ष्मीबाई कॉलेज में मिलने वाली सुविधाएं क्या-क्या हैं?

यहां छात्राओं को लक्ष्मीबाई कॉलेज में मिलने वाली प्रमुख फैसिलिटी के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा है- 

  • कम्प्यूटर रूम 
  • लाइब्रेरी 
  • रिसर्च लैब 
  • कैंटीन 
  • ऑडिटोरियम 
  • स्पोर्ट्स ग्राउंड 
  • सेमिनार हॉल  
  • प्लेसमेंट सेल
  • हेल्थ केयर 
  • जियोग्राफी लैब
  • मैथ्स लैब
  • इंटर्नशिप सेल
  • ई-रिसर्च सेंटर
  • मेडिकल रूम 
  • मोबाइल ऐप 
  • जिम्नेजियम 
  • शूटिंग रेंज 
  • गर्ल्स कॉमन रूम 
  • बैंकिंग सुविधा 
  • जेरॉक्स सुविधा

यह भी पढ़ें: Delhi University: जानिए DU के शहीद भगत सिंह कॉलेज का इतिहास और इसमें पढ़ाई करने के लिए कोर्स, आवेदन प्रक्रिया आदि

लक्ष्मीबाई कॉलेज की रैंकिंग्स 2023

लक्ष्मीबाई कॉलेज की रैंकिंग वर्ष 2023 के अनुसार विभिन्न संस्थाओं द्वारा कराए गए सर्वे के आधार पर इस प्रकार है:-

संस्था लक्ष्मीबाई कॉलेज 
नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2023  150-200 
नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2022 151 
राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC)B++ ग्रेड
इंडिया टुडे आर्ट्स 2022 रैंकिंग   39th  
इंडिया टुडे आर्ट्स साइंस 2021 रैंकिंग51th

लक्ष्मीबाई कॉलेज में टॉप कोर्सेज

यहां छात्राओं के लिए लक्ष्मीबाई कॉलेज में टॉप कोर्सेज की सूची और उनकी ड्यूरेशन के बारे में नीचे दी गई टेबल में विस्तार से बताया गया हैं-

कोर्स का नाम कोर्स का विवरण योग्यता कोर्स  ड्यूरेशन डिग्री 
Bachelor of Artsफुल टाइम 12th पास 3 साल BA 
Bachelor of Arts in Economics फुल टाइम 12th पास 3 साल BA Hons 
Bachelor of Arts in English फुल टाइम 12th पास 3 साल BA Hons
Bachelor of Science फुल टाइम 12th पास 3 साल B.Sc
Bachelor of Science Honorsफुल टाइम 12th पास 3 साल B.Sc (Hons.)
Bachelor of Arts in Hindiफुल टाइम 12th पास 3 साल BA Hons
Bachelor of Arts in Historyफुल टाइम 12th पास 3 साल BA Hons
Bachelor of Arts in Political Scienceफुल टाइम 12th पास 3 साल BA Hons
Master of Arts in English फुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल MA 
Master of Arts in Hindi फुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल MA
Master of Arts in Economics फुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल MA
Master of Arts in Sanskritफुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल MA
Master of Arts in Statistics फुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल MA
Master of Arts in Political Science फुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल MA
Master of Arts in History फुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल MA

यह भी पढ़ें: Delhi University: जानिए DU के लेडी श्री राम कॉलेज के बारे में और यहां पढ़ने के लिए कोर्सेज, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया आदि

लक्ष्मीबाई कॉलेज में पढ़ने के लिए एडमिशन प्रक्रिया

लक्ष्मीबाई कॉलेज में एडमिशन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। बता दें कि लक्ष्मीबाई कॉलेज अंडरग्रेजुएट और पोस्ट- ग्रेजुएशन प्रोग्राम के तहत कई कोर्सेज ऑफर करता है। इन कोर्सेज में एडमिशन ‘कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट’ (CUET) स्कोर के आधार पर होता है। वहीं पोस्ट – ग्रेजुएशन कोर्सेज के लिए छात्राओं को (CUET PG) का एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना अनिवार्य होता है। 

लक्ष्मी बाई कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट @cuet.samarth.ac.in से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। CUET के लिए एप्लीकेशन फीस सामान्य वर्ग के लिए 600 रुपये और SC/ST/पीडब्ल्यूबीडी/वर्ग के लिए INR 550 है। यहां छात्राओं को लक्ष्मीबाई कॉलेज में एडमिशन से संबंधित कंप्लीट एडमिशन प्रक्रिया के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

लक्ष्मीबाई कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक योग्यता

लक्ष्मी बाई कॉलेज में पढ़ने के लिए निम्नलिखित योग्यता होना आवश्यक है:-

  • किसी भी अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेने के लिए छात्र को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है।
  • अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन ‘ई-काउंसलिंग’ के बाद CUET स्कोर के आधार पर किया जाता है।
  • लक्ष्मीबाई कॉलेज में किसी भी UG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए CUET का एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना अनिवार्य है।
  • खेल और एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में शामिल होने वाली छात्राओं को CUET एंट्रेंस एग्जाम के साथ-साथ एक परफॉर्मेंस टेस्ट भी देना अनिवार्य होगा।
  • Educational Credentials Assessment (ECA) के लिए छात्राओं का सिलेक्शन CUET एंट्रेंस स्कोर और छात्रा के परफॉर्मेंस टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
  • बता दें कि किसी भी पीजी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए छात्रा को मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 55% अंकों के साथ ग्रेजुएट होना आवश्यक है।  
  • वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज के लिए छात्रों को (CUET PG) का एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना अनिवार्य होगा। 
  • दिल्ली विश्वविद्यालय की एडमिशन पॉलिसी के अनुसार, 50%  पोस्ट ग्रेजुएशन सीटें DU छात्राओं के लिए रिजर्व होंगी, जबकि 50% सीटों पर एडमिशन CUET PG स्कोर के माध्यम से एडमिशन किया जाएगा। 

लक्ष्मी बाई कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया

लक्ष्मीबाई कॉलेज के लिए आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • कैंडिडेट सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के एडमिशन पोर्टल @cuet.samarth.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।  
  • उसके बाद एडमिशन फॉर्म भरें और उसे सब्मिट करें।  
  • इसके बाद अपने सभी जरुरी दस्तावेज़ और पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें।
  • अब एप्लीकेशन फीस जमा करें।  
  • इसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें और उसका एक प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए रेफरेंस के तौर पर रख लें।

लक्ष्मी बाई कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स की लिस्ट

लक्ष्मीबाई कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स की सूची इस प्रकार है: 

  • दसवीं की मार्कशीट 
  • 12वीं के मार्कशीट 
  • बैचलर डिग्री 
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट 
  • आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस
  • CUET का स्कोर कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट

लक्ष्मी बाई कॉलेज में अंडरग्रेजुएट कोर्सेज के लिए एडमिशन प्रोसेस 

लक्ष्मीबाई कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए छात्रों को इन सभी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करना होगा। जिन्हें नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा हैं-

  • एलिजिबल छात्र को सबसे पहले CUET फॉर्म भरना होगा। 
  • छात्र को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के लिए उपस्थित होना होगा। 
  • अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन ‘ई-काउंसलिंग’ के बाद CUET स्कोर के आधार पर किया जाएगा।
  • एंट्रेंस परीक्षा के बाद, विश्वविद्यालय कई राउंड में कट-ऑफ लिस्ट जारी करता है। 
  • जो छात्र CUET कट-ऑफ में टॉप रैंक लाते हैं, उन्हें काउंसलिंग के एक दौर के लिए आमंत्रित किया जाता है। 
  • काउंसलिंग के दौरान, छात्र को अपने पसंदीदा कॉलेज के रूप में लक्ष्मीबाई कॉलेज का चयन करना होगा। काउंसलिंग के बाद कॉलेज द्वारा अंतिम रूप से सिलेक्टेड छात्रों की सूची जारी की जाती है। 
  • अंतिम रूप से सिलेक्टेड छात्राओं को डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और लक्ष्मीबाई कॉलेज की फीस का भुगतान करना होगा।

प्रवेश परीक्षाएं

  • लक्ष्मीबाई कॉलेज में किसी भी UG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट को CUET का एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना अनिवार्य होता है।  
  • वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज के लिए छात्राओं को (CUET PG) का एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना अनिवार्य होता है। 
  • PhD में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट को पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री में न्यूनतम 55 प्रतिशत मार्क्स के साथ UGC/NET का एग्जाम क्वालीफाई करना अनिवार्य होता है।  

यह भी पढ़ें: Delhi University: जानिए DU के हिन्दू कॉलेज के बारे में और यहां पढ़ने के लिए कोर्सेज, योग्यता, स्कॉलरशिप्स आदि

लक्ष्मी बाई कॉलेज में पढ़ने के लिए छात्रवृत्तियां

छात्राओं को लक्ष्मीबाई कॉलेज में मिलने वाली प्रमुख छात्रवृत्तियां इस प्रकार है:

  • योग्य छात्राओं को मेरिट कम बेस्ड स्कॉलरशिप्स और राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है।
  • दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा SC/ST/BPL/PWD श्रेणियों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की छात्राओं के लिए विशेष स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। 

लक्ष्मी बाई कॉलेज में पढ़ने के बाद प्लेसमेंट्स के अवसर

लक्ष्मी बाई कॉलेज में प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव दोनों का आयोजन करता है। इस प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव में कई प्रतिष्ठित संगठन भाग लेते हैं। कॉर्पोरेट जगत और छात्रों के बीच एक ब्रिज बनाने के लिए कॉलेज विभिन्न कार्यशालाओं, सेमिनारों और इंटरव्यू सेशंस का आयोजन करता है। 

टॉप रिक्रूटर्स

  • Decathlon India
  • Outlook
  • ICICI Prudential
  • Yes bank
  • Deloitte
  • Maruti
  • Wipro
  • Tata Motors
  • Zee media
  • ICICI Bank
  • KPMG
  • Indigo
  • Jaypee

लक्ष्मीबाई कॉलेज के नोटेबल एलुमनाई

यहां लक्ष्मीबाई कॉलेज के कुछ प्रमुख ख्याति प्राप्त नोटेबल एलुमनाई की सूची दी जा रही है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करके देश का नाम रौशन किया हैं-

नोटेबल एलुमनाई नाम कार्य क्षेत्र 
ज्योति लोहियाअंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी
पुष्पा बिष्टअंतरराष्ट्रीय एथलीट
ऋतु धवनअंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर
ईरा डोगराअंतरराष्ट्रीय नृत्यांगना

FAQs

लक्ष्मी बाई कॉलेज कहाँ स्थित है?

लक्ष्मी बाई कॉलेज, दिल्‍ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में स्थित है। 

लक्ष्मी बाई कॉलेज की स्थापना किस वर्ष हुई थी?

लक्ष्मी बाई कॉलेज की स्थापना सन 1965 में हुई थी। 

लक्ष्मी बाई कॉलेज कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आता है?

लक्ष्मी बाई कॉलेज, भारत में दिल्ली विश्वविद्यालय का एक घटक कॉलेज है।

क्या लक्ष्मी बाई कॉलेज ऑफ कैंपस है?

लक्ष्मी बाई कॉलेज विस्तारित नॉर्थ कैंपस का हिस्सा है और यह अशोक विहार फेज III, दिल्‍ली में स्थित है।

आशा है कि आपको लक्ष्मीबाई कॉलेज के बारे में हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा और इससे आपको लक्ष्मीबाई कॉलेज से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। Delhi University in Hindi के अन्य ब्लॉग्स को यहां पर पढ़ें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*