DU NCWEB 2023: अकादमिक ईयर 2023-24 के लिए चौथी कट-ऑफ लिस्ट हुई जारी, जानिए कैसे करें डाउनलोड?

1 minute read
DU NCWEB 2023

दिल्ली विश्वविद्यालय ने 2023 के लिए नॉन-कॉलेजिएट वीमेन एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) के तहत बीए और बीकॉम कोर्सेज में एडमिशन के लिए अपनी चौथी कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। आज यानि 13 सितंबर से कैंडिडेट्स के लिए ऑनलाइन एडमिशन अभी जारी हैं।

एडमिशन चाहने वाले आवेदक कट-ऑफ प्रतिशत की समीक्षा कर सकते हैं और दिल्ली विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध आधिकारिक दस्तावेजों पर जाकर डेजिगनेटेड टीचिंग सेंटर देख सकते हैं।

कट-ऑफ सूची जनरल, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), और विकलांग व्यक्तियों (PwD) केटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए जारी की गई है।

यह भी पढ़ें: DU NCWEB 2023: आज जारी हुई BA प्रोग्राम और BCom कोर्स में एडमिशन के लिए कट-ऑफ लिस्ट

किस कॉलेज में कितनी है एडमिशन के लिए परसेंटेज?

बीकॉम कोर्सेज में एडमिशन के चौथे राउंड के लिए, DU NCWEB ने विशेष रूप से जनरल केटेगरी के अंतर्गत आने वाले कैंडिडेट्स के लिए मिरांडा हाउस कॉलेज के लिए 83 प्रतिशत और हंसराज कॉलेज के लिए 82 प्रतिशत कट-ऑफ तय की है। ध्यान रहे कि केवल महिला कैंडिडेट ही NCWEB के तहत एडमिशन के लिए योग्य हैं। विस्तृत कट-ऑफ लिस्ट बीए और बीकॉम दोनों प्रोग्राम्स के लिए PDF फॉर्मेट में उपलब्ध है।

DU NCWEB 2023 विशेष कट-ऑफ लिस्ट कैसे डाउनलोड करें?

  • ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in विजिट करें।
  • होमपेज पर NCWEB के लिए चौथी कट-ऑफ लिस्ट 2023-2024 पर क्लिक करें।
  • अब स्क्रीन पर एक नई PDF दिखाई देगी।
  • बीए और बीकॉम प्रोग्राम्स के लिए कट-ऑफ लिस्ट देखें।
  • PDF डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

NCWEB क्या है?

NCWEB जिसकी फुल फॉर्म ‘नॉन-कॉलेजिएट वुमन एजुकेशन बोर्ड’ होती है। वर्ष 1922 में दिल्ली विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद वर्ष 1943 में दिल्ली विश्वविद्यालय अधिनियम में संशोधन करके NCWEB की स्थापना की गई थी जिसका उद्देश्य महिला शिक्षा को प्रोत्साहित करना था। आपको बता दें की इस NCWEB में केवल दिल्ली की महिलाएं ही अंडरग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन ले सकती हैं।

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*