DU Admission: 2023-24 सेशन के विभिन्न कोर्सेज के लिए जारी किया गया अकादमिक कैलेंडर

1 minute read
DU Academic calendar 2023 2024

दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से विभिन्न अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम्स के अकादमिक कैलेंडर के लिए एक नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। हिंदू स्टडीज़, कोरियाई और चीनी में MA कोर्सेज के लिए अकादमिक कैलेंडर जारी किया गया है। कैलेंडर बीए एलएलबी (ऑनर्स), बीबीए एलएलबी (ऑनर्स), इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन साइबर सिक्योरिटी एंड लॉ (PGDCSL) के लिए भी जारी किया गया है।

पहले सेमेस्टर की क्लासेज 20 नवंबर, 2023 से शुरू हो रही हैं। क्लासेज की शुरुआत, प्रेप लीव और प्रैक्टिकल एग्जाम्स का संचालन 8 मार्च, 2024 से शुरू होगा और 15 मार्च, 2024 को समाप्त होगा। वहीं छात्रों को 27 मार्च 2024 से 31 मार्च 2024 तक छुट्टी दी जाएगी।

दूसरे सेमेस्टर की क्लासेज 1 अप्रैल, 2024 से शुरू हो रही हैं। क्लासेज की शुरुआत, प्रेप लीव और प्रैक्टिकल एग्जाम्स का संचालन 21 जुलाई, 2024 से 28 जुलाई, 2024 तक शुरू होगा। थ्योरेटिकल एग्जाम्स की शुरुआत 29 जुलाई, 2024 को होगी और 11 अगस्त, 2024 को समाप्त होगी।

दिल्ली विश्वविद्यालय क्या है?

दिल्ली विश्वविद्यालय, जिसे दिल्ली यूनिवर्सिटी (युनिवर्सिटी ऑफ़ दिल्ली) के नाम से भी जाना जाता है, एक प्रसिद्ध केंद्रीय विश्वविद्यालय है जो भारत के दिल्ली शहर में स्थित है। यह 1922 में स्थापित किया गया था और यह भारत में सबसे बड़े और प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक है। दिल्ली विश्वविद्यालय विभिन्न विषयों में अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और डॉक्टरेट कोर्सेज प्रदान करता है।

यह विश्वविद्यालय अपनी शिक्षा की एक्सेलेंसी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और जीवंत कैंपस जीवन के लिए प्रसिद्ध है। इसमें दिल्ली शहर में कई कॉलेज़ शामिल हैं, जिनमें सेंट स्टीफन्स कॉलेज, लेडी श्री राम महिला कॉलेज, हिंदू कॉलेज, मिरांडा हाउस और कई और प्रमुख संस्थान शामिल हैं। ये कॉलेज़ दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध होते हैं और विभिन्न क्षेत्रों में अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम प्रदान करते हैं।

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*