TNSET Exam Date 2024: 3 से 25 जून तक होगा एग्जाम

1 minute read
TNSET Exam Date 2024

TNSET Exam Date 2024 जारी कर दी गई हैं। यह एग्जाम 3 से 25 जून तक आयोजित किया जाएगा। इस एग्जाम के लिए अभी एडमिट कार्ड जारी करने की घोषणा नहीं की गई है। इस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू होकर 30 तक चली थी। अभी रिजल्ट को लेकर ऑफिशियल वेबसाइट पर उल्लेख नहीं किया गया है। TNSET की फुलफॉर्म तमिल नाडु स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट होती है।

TNSET Exam Date 2024

ऑफिशियल वेबसाइट पर इस एग्जाम का ब्यौरा दिया गया है, जो इस प्रकार है:

इवेंट्समहत्वपूर्ण डेट्स
TNSET रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2024
TNSET एग्जाम के लिए फीस भरने की लास्ट डेट2 मई 2024 (रात 11:50 बजे तक)
TNSET एग्जाम के एप्लिकेशन फॉर्म में करेक्शन3-4 मई 2024 (रात 11:50 बजे तक)
TNSET Exam Date 20243 जून से 25 जून 2024
TNSET रिजल्टसूचित किया जाएगा

यह भी पढ़ें: Today’s Current Affairs in Hindi | 10 मई 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

TNSET के लिए एग्जाम पैटर्न

TNSET के लिए एग्जाम पैटर्न इस प्रकार है:

  • एग्जाम मोड: कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
  • एग्जाम ड्यूरेशन: 3 घंटे पेपर I, 2 घंटे पेपर II के लिए
  • पेपर्स: पेपर I (कॉमन), पेपर II (सब्जेक्ट-ओरिएंटेड)
  • मार्क्स: पेपर I (100 मार्क्स), पेपर II (200 मार्क्स)
  • क्वेश्चन: पेपर I (50 MCQs), पेपर II (100 MCQs)
  • मार्किंग स्कीम: हर क्वेश्चन 2 मार्क्स का होगा, नेगेटिव मार्किंग उपलब्ध नहीं है
  • सेक्शंस: पेपर I में जनरल नॉलेज, रिसर्च एप्टीयूड, आदि। पेपर II PG सब्जेक्ट चुनें हुए क्वेश्चन पूछे जाएंगे
  • एग्जाम मीडियम: इंग्लिश (पेपर II के लैंग्वेज सब्जेक्ट को छोड़ कर)

यह भी पढ़ें: Today School Assembly News Headlines (10 May) : स्कूल असेंबली के लिए 10 मई की मुख्य समाचार सुर्खियां

TNSET एग्जाम का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

TNSET एग्जाम का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स नीचे दिए गए हैं-

  • स्टेप-1: TNSET 2024 की ऑफिशियल वेबसाइट https://msutnset.com/ विजिट करें।
  • स्टेप-2: होमपेज पर मौजूद TNSET 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप-3: अब लिंक पर क्लिक करने के बाद एक और पेज खुलेगा जिसमें कैंडिडेट्स के लॉगिन क्रेडेंशियल मांगा जाएगा। रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट बटन दबाएं।
  • स्टेप-4: लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद TNSET 2024 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा। कैंडिडेट्स को अब इसका प्रिंटआउट लेना होगा और भविष्य में उपयोग के लिए एक कॉपी अपने पास रखनी होगी।

उम्मीद है कि TNSET Exam Date 2024 के बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई होगी। इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*