International Family Day 2025: हर वर्ष 15 मई को दुनियाभर में विश्व परिवार दिवस (International Family Day 2025) मनाया जाता है। बताना चाहेंगे इस दिवस को मनाने की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गयी थी। वहीं इस दिन को पहली बार 15 मई, 1994 में मनाया गया था। विश्व परिवार दिवस एक वार्षिक उत्सव है जो परिवारों के महत्व और समाज में उनकी भूमिका का जश्न मनाने के लिए प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इस लेख में विश्व परिवार दिवस (International Family Day in Hindi) की विस्तृत जानकारी दी गई है।
विश्व परिवार दिवस के बारे में
International Family Day in Hindi: विश्व परिवार दिवस या अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस हर साल 15 मई को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को परिवार की अहमियत बताना है। एक खुशहाल और स्वस्थ परिवार समाज और राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। यह दिन परिवार को आपसी मतभेद भुलाकर प्यार से साथ रहने के लिए प्रेरित करता है।
विश्व परिवार दिवस कब होता है?
विश्व परिवार दिवस हर साल 15 मई के दिन मनाया जाता है। वर्ष 2025 में यह दिन गुरुवार 15 मई को मनाया जाएगा।
विश्व परिवार दिवस का इतिहास
यहाँ विश्व परिवार दिवस (International Family Day in Hindi) के इतिहास से जुड़े विभिन्न तथ्यों के बारे में बताया गया है:-
- वर्ष 1989 में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में परिवार के महत्व पर चर्चा की गई और इस दिन के महत्व को समझाने के लिए एक दिन समर्पित किए जाने पर विचार किया गया।
- वर्ष 1994 में संयुक्त राष्ट्र के द्वारा 15 मई के दिन को हर साल विश्व परिवार दिवस के रूप में मनाए जाने का फैसला लिया गया।
- वर्ष 1994 में पहली बार 15 मई के दिन विश्व परिवार दिवस (International Family Day 2025) मनाया गया।
विश्व परिवार दिवस का महत्व
यहाँ विश्व परिवार दिवस (International Family Day in Hindi) के महत्व बताए गए हैं:-
- परिवार की भूमिका के बारे में लोगों को बताना: परिवार समाज की बुनियादी ईकाई होता है। विश्व परिवार दिवस के मौके पर लोगों को परिवार की भूमिका के बारे में बताया जाता है, जिससे एक बेहतर समाज का निर्माण होता है।
- जागरूकता बढ़ाना: विश्व परिवार दिवस का उद्देश्य परिवार के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना और पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने के लिए प्रोत्साहन प्रदान करना होता है।
- सामाजिक विषयों को सम्बोधित करना: विश्व परिवार दिवस का उपयोग गरीबी, भेदभाव और हिंसा जैसी घटनाओं के प्रति लोगों का ध्यान आकृष्ट करने और जागरूकता बढ़ाने के लिए किया जाता है क्योंकि ये विषय परिवारों को भी प्रभावित करते हैं।
विश्व परिवार दिवस क्यों मनाया जाता है?
विश्व परिवार दिवस (International Family Day in Hindi) निम्नलिखित कारणों से मनाया जाता है-
- विश्व परिवार दिवस को मनाए जाने के पीछे का कारण दुनिया भर के लोगों को उनके परिवार के साथ जोड़ना और परिवार से संबंधित विषयों को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाना होता है।
- विश्व परिवार दिवस सामाजिक परिवर्तन को प्रोत्साहित करने का एक मौका है। यह परिवार केंद्रित नीतियों और कार्यक्रमों को बढ़ावा देने का एक मच है।
- विश्व परिवार दिवस लोगों को उनके परिवार के साथ समय बिताने और घूमने फिरने एवं जश्न मनाने का एक अवसर प्रदान करता है।
- विश्व परिवार दिवस हर साल एक नई थीम पर आधारित होता है।
विश्व परिवार दिवस कैसे मनाएं?
यहाँ विश्व परिवार दिवस मनाने के कुछ तरीके बताए गए हैं-
- परिवार के साथ समय बिताएं : विश्व परिवार दिवस के दिन अपने परिवार के साथ समय बिताएं। यह बहुत ही ज़रूरी है। अपने माता पिता और बीवी बच्चों एवं भाई बहनों के साथ गप्पें लड़ाते हुए विश्व परिवार दिवस को शानदार तरीके से मना सकते हैं।
- परिवार के साथ कोई फिल्म देखें : विश्व परिवार दिवस के दिन आप अपने परिवार एक साथ कोई अच्छी फिल्म टीवी पर लगाकर देख सकते हैं या परिवार के साथ फिल्म देखने थियेटर जा सकते हैं।
- परिवार के साथ पिकनिक पर जाएं : विश्व परिवार दिवस के दिन आप परिवार के साथ पिकनिक मनाने बाहर भी जा सकते हैं।
- परिवार के साथ भोजन के लिए बाहर जाएँ : आप विश्व परिवार दिवस के दिन परिवार के साथ खाने के लिए बाहर जा सकते हैं। आप उन्हें खाने के लिए किसी अच्छे होटल या रेस्टोरेंट में ले जा सकते हैं।
विश्व परिवार दिवस 2025 की थीम – International Family Day 2025 Theme
हर वर्ष विश्व परिवार दिवस एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है। बताना चाहेंगे वर्ष 2025 में विश्व परिवार दिवस की थीम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
विश्व परिवार दिवस के बारे में कुछ तथ्य
यहाँ विश्व परिवार दिवस (International Family Day in Hindi) के बारे में कुछ तथ्य दिए गए हैं-
- विश्व परिवार दिवस हर साल 15 मई को मनाया जाता है।
- विश्व परिवार दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र की ओर से वर्ष 1994 में की गई थी।
- प्रथम बार विश्व परिवार दिवस वर्ष 1994 में मनाया गया था।
- इस वर्ष गुरुवार 15 मई, 2025 (International Family Day 2025) को 31वां विश्व परिवार दिवस मनाया जाएगा।
- विश्व परिवार दिवस को मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगों को परिवार के महत्व के प्रति जागरूक करना है।
सम्बंधित आर्टिकल्स
राष्ट्रीय मतदाता दिवस | राष्ट्रीय पक्षी दिवस |
राष्ट्रीय समुद्री दिवस | ओडिशा स्थापना दिवस |
विश्व अंतर्मुखी दिवस | विश्व रेडियो दिवस |
अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस | राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस |
पोंगल | राष्ट्रीय युवा दिवस |
अफ़्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना दिवस | विश्व ब्रेल दिवस |
राष्ट्रीय पैदल दिवस | खान जागरूकता के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस |
सीआरपीएफ शौर्य दिवस | विश्व होम्योपैथी दिवस |
बैसाखी | विश्व टीकाकरण सप्ताह का इतिहास, महत्व व कैसे मनाते हैं? |
FAQs
अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस मनाने का प्राथमिक उद्देश्य परिवार के मूल्य और महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। दुनिया भर में परिवारों को जिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, उन पर ध्यान देना भी महत्वपूर्ण है।
अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस, जिसे विश्व परिवार दिवस के रूप में भी जाना जाता है, 1993 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएन-जीए) द्वारा स्थापित एक वार्षिक उत्सव है । इस दिन का पहला स्मरणोत्सव 1994 में हुआ था।
15 मई को विश्व परिवार दिवस (International Family Day 2025) मनाया जाता है।
बताना चाहेंगे विश्व परिवार दिवस 2025 की थीम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
विश्व परिवार दिवस, संयुक्त राष्ट्र (United Nations) के अंतर्गत प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
नहीं, यह एक अंतर्राष्ट्रीय जागरूकता दिवस है, न कि सार्वजनिक अवकाश।
आशा है कि आपको इस लेख में विश्व परिवार दिवस (International Family Day in Hindi) की संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही सामान्य ज्ञान और अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।