जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज: जानिए DU के इस कॉलेज में पढ़ने के लिए कोर्सेज, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया एवं स्कॉलरशिप्स

2 minute read
जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज

जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज (JMDC) दिल्ली विश्वविद्यालय से सम्बद्ध प्रमुख विमेंस कॉलेजों में एक माना जाता है। दिल्ली विश्वविधालय के वेस्ट कैंपस में स्थापित यह कॉलेज आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम की अकादमिक UG और PG कोर्सेज की स्टडीज के लिए DU के प्रमुख विमेंस कॉलेजों में से एक माना जाता हैं। इसके साथ ही कॉलेज में स्टूडेंट्स की स्किल्स को डेवलप करने के लिए ऐड-ऑन शॉर्ट टर्म कोर्सेज भी कराएं जाते हैं। 

आपको बता दें कि जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का पहला ISO प्रमाणित कॉलेज भी है। इसके साथ ही JMDC में शिक्षा के साथ ही स्पोर्ट्स और एक्स्ट्रा-करिकुलर एक्टिविटीज पर भी अधिक फोकस किया जाता है। इस कॉलेज की टॉप टीचिंग फैलकल्टी, कॉम्पिटिटिव एनवायरमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर व यहां की उच्च शिक्षा की गुणवत्ता इसे DU के वेस्ट कैंपस के फेमस कॉलेजों में शामिल करती है।

यही कारण है की हर साल जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज में देश के सभी राज्यों से 12वीं कक्षा के बाद लाखों स्टूडेंट्स अंडरग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए अप्लाई करते हैं। अगर आप भी इस कॉलेज में पढ़कर अपना सुनहरा भविष्य बनाना चाहते हैं तो जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज के इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें। 

स्थापना वर्ष वर्ष 1959
कॉलेज का नाम जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज (JMDC)
विश्वविधालय दिल्ली विश्वविधालय
कॉलेज का प्रकार पब्लिक कॉलेज
टॉप कोर्सेज B.Sc (Hons.), B.Com (Hons.), B.Com, B.A. (Hons.), B.A. Programme, Short Term Courses 
सिलेक्शन क्राइटेरिया एंट्रेंस एग्जाम (CUET)
मोड ऑफ एप्लीकेशन ऑनलाइन 
कैंपस वेस्ट कैंपस 
कॉलेज प्रिंसिपल प्रोफेसर. स्वाति पाल  
NACC रैंकिंग 2023 ‘A+’ ग्रेड
उपलब्ध सुविधाएंलाइब्रेरी, कैंटीन, स्पोर्ट्स ग्राउंड, कंप्यूटर लैब, मेडिकल रूम, सेमिनार रूम, गर्ल्स हॉस्टल, पार्किंग, ATM   
कॉलेज का पताजानकी देवी मेमोरियल कॉलेज (JMDC) सर गंगा राम हॉस्पिटल मार्ग, ओल्ड राजिंदर नगर, नई दिल्ली- 110060 
कॉलेज फोन नंबर011 4987 6630 
कॉलेज ईमेल आईडी [email protected]
एडमिशन ईमेल आईडी  [email protected]
वेबसाइट jdm.du.ac.in
This Blog Includes:
  1. जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज (JMDC) का इतिहास
    1. जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज (JMDC) को क्यों चुनें?
  2. जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज (JMDC) में मिलने वाली सुविधाएं क्या-क्या हैं?
  3. जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज (JMDC) की रैंकिंग्स 2023
  4. जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज (JMDC) में टॉप कोर्सेज के नाम और उनकी अवधि
    1. अंडरग्रेजुएट कोर्सेज
    2. पोस्ट-ग्रेजुएशन कोर्सेज 
  5. JMDC में ऐड ऑन कोर्सेज की लिस्ट 
  6. जानिए जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज (JMDC) के अकादमिक विभाग के बारे में 
  7. जानिए जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज (JMDC) की सभी सेंट्रल सोसाइटी/क्लब के बारे में 
  8. जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज (JMDC) में पढ़ने के लिए एडमिशन प्रक्रिया क्या होती है?
    1. जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज (JMDC) में एडमिशन के लिए आवश्यक योग्यता
    2. जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज (JMDC) में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया
    3. जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज (JMDC) में एडमिशन के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स की लिस्ट
    4. प्रवेश परीक्षाएं
  9. जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज (JMDC) में पढ़ने के लिए छात्रवृत्तियां
  10. जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज (JMDC) में पढ़ने के बाद प्लेसमेंट्स के अवसर
    1. टॉप रिक्रूटर्स
  11. जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज (JMDC) के नोटेबल एलुमनाई
  12. FAQs 

जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज (JMDC) का इतिहास

इस कॉलेज की स्थापना वर्ष 1959 में की गई थी। जिसे प्रसिद्ध गांधीवादी ‘श्री बृज कृष्ण चांदीवाला’ ने अपनी मां ‘श्रीमती जानकी देवी’ की स्मृति में बनवाया था। यह कॉलेज गर्ल्स एजुकेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाया गया है। 

JMDC का लक्ष्य युवा महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए सशक्त बनाना है। क्योंकि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच महिलाओं के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, न केवल इसलिए कि शिक्षा अन्य मानवाधिकारों की प्राप्ति की सुविधा प्रदान करती है, बल्कि इसलिए भी कि महिलाओं की शैक्षिक उपलब्धियों का परिवार के भीतर और पूरे समाज पर सीधा प्रभाव पड़ता है।

जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज (JMDC) को क्यों चुनें?

यहां स्टूडेंट्स को इस कॉलेज में पढ़ने से संबंधित कुछ प्रमुख कारणों के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  • इस कॉलेज को राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा वर्ष 2023 में “A+” ग्रेड प्राप्त हुई है। 
  • यह कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय के वेस्ट कैंपस में आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स की स्टडी के लिए टॉप विमेंस कॉलेजों में से एक माना जाता हैं। 
  • इस कॉलेज में स्टूडेंट्स की स्किल्स को डेवलप करने के लिए कई ऐड ऑन शॉर्ट टर्म कोर्सेज भी कराएं जाते हैं। 
  • इसके साथ ही यह कॉलेज DU का पहला ISO प्रमाणित कॉलेज भी है। 
  • यहां टॉप फैकल्टी के साथ-साथ स्टूडेंट्स को बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, कंप्यूटर लैब, आउटडोर प्ले ग्राउंड, रिसर्च लैब, हेल्थ प्रोग्राम और लाइब्रेरी की सुविधा मिलती हैं। 
  • DU के इस कॉलेज में भी स्टूडेंट्स की हायर एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए कई प्रकार की स्कॉलरशिप भी दी जाती हैं। 
  • इस कॉलेज में TEDxJDMC नामक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाता है। 
  • इस कॉलेज में न्यूनतम फीस में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा स्टूडेंट्स को मिलती हैं। 
  • यहां से पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के व्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकास होता है। 
  • इसके साथ ही कॉलेज में विभिन्न विभागों की अपनी-अपनी सोसायटी हैं, जोकि समय समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती हैं। 
  • यहां स्टूडेंट्स को NCC और NSS की ट्रेनिंग भी दी जाती है। 
  • यहां छात्रों के लिए क्रिएटिविटी एंड इनोवेशन सेंटर भी बनाया गया है जहां उन्हें अपनी स्किल्स और नई इनोवेशन के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। 
  • इस कॉलेज में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के साथ-साथ स्पोर्ट्स एक्टिविटीज पर भी फोकस किया जाता है।   
  • यहां शिक्षक स्टूडेंट्स को सेमिनार, कार्यशालाएं, डिबेट, थिएटर, म्यूजिक और डांस प्रोग्राम्स सहित सांस्कृतिक गतिविधियों जैसी विभिन्न गतिविधियों का मैनेजमेंट करने के लिए प्रेरित और मार्गदर्शन करते हैं। 

जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज (JMDC) में मिलने वाली सुविधाएं क्या-क्या हैं?

यहां स्टूडेंट्स को इस कॉलेज में मिलने वाली प्रमुख फैसिलिटी के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा है:-

  • कंप्यूटर लैब 
  • लाइब्रेरी 
  • रिसर्च लैब 
  • कैंटीन 
  • हॉस्टल 
  • स्पोर्ट्स ग्राउंड 
  • सेमिनार हॉल  
  • इंटर्नशिप सेल
  • कैंपस वाईफाई 
  • मेडिकल रूम 
  • बैंक 
  • ATM 
  • पार्किंग 
  • कांफ्रेंस रूम 
  • इकोफ्रैंडली कैंपस 
  • फोटोकॉपी शॉप 

नोट: अकादमिक ईयर 2023 के लिए एडमिशन डेट्स समाप्त हो चुकी हैं। अकादमिक ईयर 2024 की एडमिशन डेट्स के साथ आपको जल्द ही सूचित जाएगा।

जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज (JMDC) की रैंकिंग्स 2023

इस कॉलेज की रैंकिंग 2023 के अनुसार विभिन्न संस्थाओं द्वारा कराए गए सर्वे के अनुसार इस प्रकार हैं:

संस्था जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज (JMDC)
राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) 2023 ‘A+’ ग्रेड

जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज (JMDC) में टॉप कोर्सेज के नाम और उनकी अवधि

यहां स्टूडेंट्स के लिए इस कॉलेज के टॉप कोर्सेज की सूची और उनकी ड्यूरेशन के बारे में नीचे दी गई टेबल में विस्तार से बताया जा रहा हैं-

अंडरग्रेजुएट कोर्सेज

कोर्स का नाम कोर्स का विवरण योग्यता कोर्स ड्यूरेशन 
B.A. (Hons.) Economics फुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
B.A. (Hons.) Hindi फुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
B.A. (Hons.) English फुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
B.A. (Hons.) History फुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
B.A. (Hons.) Philosophy फुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
B.A. (Hons.) Political Science फुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
B.A. (Hons.) Sanskrit फुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
B.A. (Hons.) Sociology फुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
B.A. Programmeफुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
B.Com (Hons.)फुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
B.Com फुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
B.Sc. (Hons.) Mathematicsफुल टाइम 12वीं पास 3 साल 

पोस्ट-ग्रेजुएशन कोर्सेज 

कोर्स का नाम कोर्स का विवरण योग्यता कोर्स ड्यूरेशन 
M.A. Hindiफुल टाइम ग्रेजुएशन2 साल 
M.A. Englishफुल टाइम ग्रेजुएशन2 साल 
M.A. Political Scienceफुल टाइम ग्रेजुएशन2 साल 
M.A. Historyफुल टाइम ग्रेजुएशन2 साल 
M.A. Sanskritफुल टाइम ग्रेजुएशन2 साल 
M.A. Philosophyफुल टाइम ग्रेजुएशन2 साल 
M.Comफुल टाइम ग्रेजुएशन2 साल 
M.Sc Mathematicsफुल टाइम ग्रेजुएशन2 साल 

JMDC में ऐड ऑन कोर्सेज की लिस्ट 

इस कॉलेज में स्टूडेंट्स के लिए स्किल्स डेवलपमेंट से संबंधित शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्सेज की सूची दी जा रही है। जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

  • English language Proficiency Courses (ELPC)
  • Spanish Language Certificate Course (SLCC)

जानिए जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज (JMDC) के अकादमिक विभाग के बारे में 

यहां इस कॉलेज के सभी अकादमिक विभागों की सूची दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

जानिए जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज (JMDC) की सभी सेंट्रल सोसाइटी/क्लब के बारे में 

यहां इस कॉलेज की सभी सेंट्रल सोसाइटी की सूची दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  • राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) 
  • राष्‍ट्रीय सेवा योजना (NCC)
  • राष्ट्रीय खेल संगठन (NSO)
  • विमेंस डेवलपमेंट सेल 
  • अनुभूति: द ड्रामेटिक्स क्लब 
  • आमदनी: द फाइनेंस एंड इन्वेस्टमेंट सेल  
  • अवनि: द एनवायरनमेंट क्लब
  • बार्डोलेटर्स: द शेक्सपियर सोसाइटी 
  • चेतना: द स्पिरिचूअल कांशसनेस सेल 
  • एंटरप्रेन्योरशिप सेल 
  • यूफ़ोनी: वेस्टर्न म्यूजिक सोसाइटी 
  • ELC- इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब
  • इन्क्विझिशन: क्विज क्लब 
  • इरिडिसेंट: द इंग्लिश क्रिएटिव राइटिंग सोसाइटी  
  • झंकार: द फोक डांस सोसाइटी 
  • कलाकृति: द आर्ट क्लब 
  • लुमियरे: द फिल्म एंड फोटोग्राफी 
  • लोगोस: द इंग्लिश लिटरेरी सोसाइटी 
  • नूपुर: द इंडियन क्लासिकल डांस सोसाइटी 
  • द नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स ग्रुप 
  • नृत्य: द वेस्टर्न ग्रुप डांस सोसाइटी 
  • पराग: हिंदी सोसाइटी 
  • रहेतोरिक: इंग्लिश डिबेटिंग सोसाइटी 
  • स्पिक मैके हेरिटेज क्लब 
  • सारंग: द इंडियन म्यूजिक सोसाइटी 
  • उपवन: गार्डन क्लब 

जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज (JMDC) में पढ़ने के लिए एडमिशन प्रक्रिया क्या होती है?

इस कॉलेज का एडमिशन प्रोसेस पूरी तरह से ऑनलाइन है। यह कॉलेज अंडरग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएशन प्रोग्राम्स के तहत कई कोर्सेज ऑफर करता है। इन कोर्सेज में एडमिशन ‘कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट’ (CUET) स्कोर के आधार पर होता है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज के लिए स्टूडेंट्स को CUET (PG) एग्जाम में पास होना अनिवार्य होता है। 

जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज (JMDC) में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट @cuet.samarth.ac.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। CUET के लिए एप्लीकेशन फीस सामान्य वर्ग के लिए INR 650 और SC/ST/PWD/वर्ग के लिए INR 550 है। यहां स्टूडेंट्स को JMDC में एडमिशन से संबंधित कंप्लीट एडमिशन प्रक्रिया के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज (JMDC) में एडमिशन के लिए आवश्यक योग्यता

इस कॉलेज में पढ़ने के लिए स्टूडेंट्स के पास निम्नलिखित योग्यता होना आवश्यक है-

  • JMDC में किसी भी UG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए छात्र को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना ज़रूरी है।
  • अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन CUET स्कोर और ‘ई-काउंसलिंग’ के आधार पर किया जाता है।
  • JMDC में किसी भी UG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए CUET का एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना ज़रूरी है।
  • खेल और एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में शामिल होने वाली स्टूडेंट्स को CUET एंट्रेंस एग्जाम के साथ-साथ एक परफॉर्मेंस टेस्ट भी देना अनिवार्य होगा।
  • Educational Credentials Assessment (ECA) के लिए स्टूडेंट्स का सिलेक्शन CUET एंट्रेंस स्कोर और स्टूडेंट के परफॉर्मेंस टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
  • किसी भी पीजी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए छात्र को किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना आवश्यक है।  
  • वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज के लिए छात्राओं को CUET (PG) एग्जाम में पास होना अनिवार्य होगा। 
  • आपको बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय की एडमिशन पॉलिसी के अनुसार, 50% पोस्ट ग्रेजुएशन सीटें DU स्टूडेंट्स के लिए रिजर्व होंगी, जबकि 50% सीटों पर एडमिशन CUET (PG) स्कोर के माध्यम से एडमिशन किया जाएगा। 

जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज (JMDC) में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया

यहाँ कॉलेज में आवेदन प्रक्रिया के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा है-

  • कैंडिडेट सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के एडमिशन पोर्टल @cuet.samarth.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।  
  • उसके बाद एडमिशन फॉर्म भरें और उसे सब्मिट करें।  
  • अपने सभी ज़रूरी दस्तावेज़ और फोटो अपलोड करें।
  • अब एप्लीकेशन फीस जमा करें।
  • इसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें और उसका एक प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए रेफरेंस के तौर पर रख लें।
  • आपको बता दें कि CUET एंट्रेंस एग्जाम पास करने कैंडिडेट्स को सीट आवंटन के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के ‘कॉमन सीट आवंटन सिस्टम’ (CSAS) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • एडमिशन प्रोसेस में तीन चरण शामिल हैं, पहले चरण में कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट – ugadmission.uod.ac.in पर जाकर CSAS पोर्टल पर अप्लाई करना होगा। 
  • चरण 2 में स्टूडेंट्स को प्रोग्राम और कॉलेज प्राथमिकताएं फिल करनी होंगी। 
  • तीसरे चरण में स्टूडेंट्स को दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा सीट अल्लोत्मेंट किया जाता है।

जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज (JMDC) में एडमिशन के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स की लिस्ट

यहाँ स्टूडेंट्स को एडमिशन के समय आवश्यक डाक्यूमेंट्स की सूची के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा हैं- 

  • दसवीं की मार्कशीट 
  • 12वीं के मार्कशीट 
  • बैचलर डिग्री (PG कोर्स के लिए)
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट 
  • आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस
  • CUET का स्कोर कार्ड
  • करैक्टर सर्टिफिकेट (हाल ही जारी किया हुआ)
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट
  • आवसीय पता 
  • इनकम सर्टिफिकेट/एफिडेविट (BPL वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए)

प्रवेश परीक्षाएं

  • जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज में किसी भी UG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट को CUET का एग्जाम क्वालीफाई करना होता है।  
  • वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज के लिए छात्राओं को CUET (PG) एग्जाम में पास होना अनिवार्य होता है। 
  • आपको बता दें कि PhD प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट को पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री में न्यूनतम 55 प्रतिशत मार्क्स के साथ UGC NET एग्जाम क्वालीफाई करना होता है।  

जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज (JMDC) में पढ़ने के लिए छात्रवृत्तियां

यहां स्टूडेंट्स को इस कॉलेज में मिलने वाली प्रमुख छात्रवृत्तियां के बारे में बताया जा रहा हैं:-

  • Sh. Autar Krishna Scholarship
  • Dr. Sharda Jain Scholarship
  • Usha Aggarwal Scholarship
  • Sh. Sultan Chand Memorial Scholarship
  • Sh. K.C. Mittal Scholarship
  • The Marjorie Fernandes Scholarship
  • The Marjorie Fernandes Scholarship
  • Sh. Banarsidas Chandiwala Scholarship
  • Master Anupam Joshi Scholarship
  • Ms. Manisha Joshi Scholarship
  • Sh. Sham Kishan Scholarship
  • Gandhi Samaj Sewa Scholarship
  • Sh. Brij Krishan Chandiwala Scholarship

जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज (JMDC) में पढ़ने के बाद प्लेसमेंट्स के अवसर

इस कॉलेज में प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव दोनों का आयोजन किया जाता है। जिसमें देश-विदेश की टॉप कंपनियों के साथ साथ स्टार्टअप कंपनियां भी भाग लेती है। कॉर्पोरेट जगत और स्टूडेंट्स के बीच एक ब्रिज बनाने के लिए कॉलेज विभिन्न कार्यशालाओं, सेमिनारों और इंटरव्यू सेशंस का आयोजन करता है। 

टॉप रिक्रूटर्स

  • EY
  • Wise Finserv
  • EY-RMS
  • TopHire
  • Planet Spark

जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज (JMDC) के नोटेबल एलुमनाई

यहां कॉलेज के कुछ प्रमुख ख्याति प्राप्त नोटेबल एलुमनाई की सूची दी जा रही है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करके देश का नाम रौशन किया हैं-

नोटेबल एलुमनाई नाम कार्य क्षेत्र 
दिव्या खोसला कुमार भारतीय अभिनेत्री, निर्माता और निर्देशक 
नीना गुप्ता भारतीय अभिनेत्री और टीवी कलाकार 
शेल्ली ओबेरॉय दिल्ली नगर निगम (MCD) मेयर 

FAQs 

JMDC में वर्ष 2023 के लिए एडमिशन कैसे प्राप्त करें?

JMDC में सभी UG और PG कोर्सेज के लिए एडमिशन NTA द्वारा आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) परीक्षा के आधार पर होता है। 

JMDC की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

इस कॉलेज की स्थापना वर्ष 1959 में की गई थी। 

जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज कहाँ स्थित है?

यह कॉलेज, दिल्‍ली यूनिवर्सिटी के वेस्ट कैंपस, ओल्ड राजिंदर नगर, नई दिल्ली में स्थित है। 

क्या जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आता है?

जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का एफिलिएटेड कॉलेज है।

JMDC में कौन से कोर्सेज कराएं जाते है?

इस कॉलेज में मुख्य रूप से B.Sc (Hons.), B.Com, B.Com (Hons.), BA (Hons.) और B.A. प्रोग्राम जैसे टॉप कोर्सेज कराएं जाते हैं।  

आशा है कि आपको जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज के बारे में हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा और इससे आपको इस कॉलेज से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। Delhi University in Hindi के अन्य ब्लॉग को यहां पर पढ़ें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*