DU Admisson: PG स्पॉट राउंड 2 के लिए शेड्यूल हुआ जारी, pgadmission.uod.ac.in/ पर करें चेक

1 minute read
DU Admisson PG spot round 2 schedule jaari

दिल्ली विश्वविद्यालय ने अकादमिक ईयर 2023-2024 के लिए पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम्स में स्पॉट एडमिशन के दूसरे राउंड की घोषणा की गई है। दिल्ली विश्वविद्यालय शेड्यूल के अनुसार 29 सितंबर को DU PG Admission 2023 के लिए ओपन स्पॉट की घोषणा करेगा। किसी प्रकार के बदलाव या अपग्रेड की समयसीमा 1 अक्टूबर से शुरू होगी।

डीयू के अनुसार, एडमिशन पाने वाले कैंडिडेट्स उस प्रोग्राम में अपग्रेड करना चुन सकते हैं जिसमें उन्हें पहले ही एडमिशन मिल चुका है।

DU ने एक ऑफिशियल घोषणा में कहा, “जिन कैंडिडेट्स ने CSAS PG 2023 के लिए आवेदन किया था और स्पॉट एडमिशन राउंड 2 के लिए खाली सीटों की घोषणा की तारीख और समय पर प्रोगाम में एडमिशन नहीं लिया है, वे अब इसमें भाग ले सकते हैं।”

DU PG Admission 2023 स्पॉट राउंड 2 के लिए यह है नोटिफिकेशन

डिटेल्सडेट्स
स्पॉट एडमिशन राउंड 2 के लिए खाली सीटों की घोषणा29 सितंबर 2023
करेक्शन विंडो, अपग्रेड1 अक्टूबर 2023
स्पॉट एलोकेशन की घोषणा3 अक्टूबर 2023
कैंडिडेट्स को एलोटेड सीट स्वीकार करने की तिथि3-5 अक्टूबर 2023
विभाग और कॉलेज ऑनलाइन आवेदनों को वेरिफिकेशन और स्वीकृत करने की तिथि3-6 अक्टूबर 2023
कैंडिडेट्स द्वारा एडमिशन फीस के ऑनलाइन पेमेंट की लास्ट डेट7 अक्टूबर 2023

यह है CSAS PG के लिए एप्लिकेशन फीस का स्ट्रक्चर

CSAS PG के लिए एप्लिकेशन फीस का स्ट्रक्चर (नॉन-रीफंडेबल) नीचे नीचे दिया गया है-

केटेगरीफीस (INR)
UR/OBC-NCL/EWS250/प्रति प्रोग्राम
SC/ST/PwBD100/प्रति प्रोग्राम

दिल्ली विश्वविद्यालय के बारे में

दिल्ली विश्वविद्यालय, जिसे दिल्ली यूनिवर्सिटी (युनिवर्सिटी ऑफ़ दिल्ली) के नाम से भी जाना जाता है, एक प्रसिद्ध सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी है, जो भारत के दिल्ली शहर में स्थित है। यह 1922 में स्थापित किया गया था और यह भारत में सबसे बड़े और प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज में से एक है। दिल्ली विश्वविद्यालय विभिन्न विषयों में अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और डॉक्टरेट कोर्सेज प्रदान करता है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*